कैसे बंद करें दूसरों से अपनी तुलना करना: Stop Comparing with Others
Stop Comparing with Others

कैसे बंद करें दूसरों से अपनी तुलना करना

दूसरों से अपनी तुलना ना करना कोई आसान बात नहीं है लेकिन जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते रहते हैं तो यह आदत हमारी खुशी चुरा लेती है और इस के चक्कर में हम अपना पैसा और मानसिक शान्ति दोनों बर्बाद कर लेते हैं l

ऐसा देखा गया है कि जितना ज्यादा हम सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते हैं उतना ज्यादा हम दूसरों से तुलना के चक्रव्यूह में जाने अनजाने फसतें जाते हैं l अगर हम अपने से सचमुच प्यार करते हैं और अपनी तरक्की चाहते हैं तो हमें अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित करना होगा और हर किसी से अपनी तुलना करना बंद करना होगा l

अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और दूसरों से अपनी तुलना ना करने के कुछ तरीके

दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय खुद से अपनी तुलना करें

My Goal is not to be better than anyone else ,But to be bettter than I used to be

जो आप कल थे उससे कामयाब आप आज हों, इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें l अपनी प्रगति, अपना सुधार, ये हमारे काम की बात है, यह विचार आपके द्वारा एक बेहतर प्रदर्शन दिखाने में आपकी मदद करेगा l

अपने आपको कल्पना की दुनिया से बाहर निकालें

Don't Compare yourself to others

सोशल मीडिया पर जो भी आप देखते हैं वह वास्तविकता नहीं होती इसलिए उससे अपने जीवन की तुलना ना करें I इंस्टा, फेसबुक आदि पर जिन रील्स को देखकर हम अपना आत्मविश्वास खो रहें हैं और अपनी मानसिक शान्ति,पैसा आदि खर्च कर रहे हैं वह किसी के भी जीवन की पूरी तस्वीर नहीं है l उस से ध्यान हटाकर अगर हम अपने जीवन को बनाने में लगाएंगे तो यह हमें खुशी, संतुष्टि और सफलता देगा l

अपने अंदर की छिपी ताकत को पहचाने और उस पर ध्यान दें

आपको अपनी उपलब्धियों, प्रतिभाओं और ताकत को पहचानने की आवश्यकता है l अपने साथ वक्त बिताएं, अपने को समझें और यह तभी संभव हो सकेगा जब हम सब तरफ से अपना ध्यान हटाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे l ऐसा करने से हम अपना बेस्ट हासिल कर सकेंगे l

दूसरे की खुशियों में खुश होना सीखें

Be glad for people when they win

जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते रहते हैं तो उनकी खुशियों में शामिल नहीं हो पाते l असल में अगर हम विचार करें तो उनकी सफलता उनकी है और उससे आपका कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अपने लक्ष्य की दिशा में काम करते रहें और सभी की खुशियों में शामिल होकर उसको सैलिब्रेट करें l

जो भी जीवन में आपको मिल है उसके लिए थैंकफुल रहो

अपने जीवन में अपने साथ होने वाली सभी अच्छाइयों का विचार करें l एक लिस्ट बनाएं कि जीवन में आपको क्या क्या मिला है और उसके लिए ग्रैटीट्युड पे करें l अपने को और अपने जीवन की परिस्थितियों को ठीक वैसे ही स्वीकार करें जैसे कि वो हैं l

अपने अंदर तृप्ति का गुण धारण करें

Be Yourself

जीवन के प्रति हमारा थैंकफुल नज़रिया हमारे अंदर तृप्ति का गुण विकसित करता है l आपको जीवन में जो मिला है उसमें खुशी ढूंढ़े और दूसरे लोग क्या करते हैं उसके ऊपर अपना ध्यान केंद्रित ना करें, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने भविष्य के लिए अपना कोई ऐम ना बनाएं और उस दिशा में काम ना करें बल्कि इसका मतलब है कि जो कुछ भी आपके पास है उसका भरपूर आनंद लें और अपनी खुशियों को अपने कल पर आधारित ना करें l

अंत में मैं यही कहना चाहूंगी कि आपकी ऊर्जा और आपका समय बहुत कीमती है l इसे अन्य लोगों को प्रभावित करने में बर्बाद ना करें नही तो एक दिन जब समय आपके हाथ से निकल जाएगा, आप महसूस करेंगे कि “ काश मुझमें अपने प्रति सच्चा जीवन जीने का साहस

Stop Comparing with Others: दूसरों से अपनी तुलना ना करना कोई आसान बात नहीं है लेकिन जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते रहते हैं तो यह आदत हमारी खुशी चुरा लेती है और इस के चक्कर में हम अपना पैसा और मानसिक शान्ति दोनों बर्बाद कर लेते हैं l
ऐसा देखा गया है कि जितना ज्यादा हम सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते हैं उतना ज्यादा हम दूसरों से तुलना के चक्रव्यूह में जाने अनजाने फसतें जाते हैं l अगर हम अपने से सचमुच प्यार करते हैं और अपनी तरक्की चाहते हैं तो हमें अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित करना होगा और हर किसी से अपनी तुलना करना बंद करना होगा l अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और दूसरों से अपनी तुलना ना करने के कुछ तरीके-

खुद से अपनी तुलना करें

Stop Comparing with Others
My Goal is not to be better than anyone else ,But to be bettter than I used to be

जो आप कल थे उससे कामयाब आप आज हों, इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें l अपनी प्रगति, अपना सुधार, ये हमारे काम की बात है, यह विचार आपके द्वारा एक बेहतर प्रदर्शन दिखाने में आपकी मदद करेगा l

कल्पना की दुनिया से बाहर निकालें

You have no idea what their journey is all about
Don’t Compare yourself to others

सोशल मीडिया पर जो भी आप देखते हैं वह वास्तविकता नहीं होती इसलिए उससे अपने जीवन की तुलना ना करें I इंस्टा, फेसबुक आदि पर जिन रील्स को देखकर हम अपना आत्मविश्वास खो रहें हैं और अपनी मानसिक शान्ति,पैसा आदि खर्च कर रहे हैं वह किसी के भी जीवन की पूरी तस्वीर नहीं है l उस से ध्यान हटाकर अगर हम अपने जीवन को बनाने में लगाएंगे तो यह हमें खुशी, संतुष्टि और सफलता देगा l

अपने अंदर की ताकत पर ध्यान दें

आपको अपनी उपलब्धियों, प्रतिभाओं और ताकत को पहचानने की आवश्यकता है l अपने साथ वक्त बिताएं, अपने को समझें और यह तभी संभव हो सकेगा जब हम सब तरफ से अपना ध्यान हटाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे l ऐसा करने से हम अपना बेस्ट हासिल कर सकेंगे l

दूसरे की खुशियों में खुश होना सीखें

If you want to be happpy ,practice compassion
Be glad for people when they win

जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते रहते हैं तो उनकी खुशियों में शामिल नहीं हो पाते l असल में अगर हम विचार करें तो उनकी सफलता उनकी है और उससे आपका कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अपने लक्ष्य की दिशा में काम करते रहें और सभी की खुशियों में शामिल होकर उसको सैलिब्रेट करें l

थैंकफुल रहो

अपने जीवन में अपने साथ होने वाली सभी अच्छाइयों का विचार करें l एक लिस्ट बनाएं कि जीवन में आपको क्या क्या मिला है और उसके लिए ग्रैटीट्युड पे करें l अपने को और अपने जीवन की परिस्थितियों को ठीक वैसे ही स्वीकार करें जैसे कि वो हैं l

अपने अंदर तृप्ति का गुण धारण करें

A Flower does not think of competing to the flower next to it . It just blooms
Be Yourself

जीवन के प्रति हमारा थैंकफुल नज़रिया हमारे अंदर तृप्ति का गुण विकसित करता है l आपको जीवन में जो मिला है उसमें खुशी ढूंढ़े और दूसरे लोग क्या करते हैं उसके ऊपर अपना ध्यान केंद्रित ना करेंl इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने भविष्य के लिए अपना कोई ऐम ना बनाएं और उस दिशा में काम ना करेंl बल्कि इसका मतलब है कि जो कुछ भी आपके पास है उसका भरपूर आनंद लें और अपनी खुशियों को अपने कल पर आधारित ना करें l

यह भी देखें-फटी एड़ियों की ऐसे करें देखभाल, जल्दी दिखेगा कमाल: Crack Heel Remedies

अंत में मैं यही कहना चाहूंगी कि आपकी ऊर्जा और आपका समय बहुत कीमती है l इसे अन्य लोगों को प्रभावित करने में बर्बाद ना करें नही तो एक दिन जब समय आपके हाथ से निकल जाएगा, आप महसूस करेंगे कि “ काश मुझमें अपने प्रति सच्चा जीवन जीने का साहस होता, न कि वह जीवन जिसकी दूसरों ने मुझसे अपेक्षा की थी “

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...