Summary: ‘नागिन 7’ के ड्रैगन फाइट सीन पर फैंस ने जताई निराशा, एकता कपूर को मिली फटकार
‘नागिन 7’ का ड्रैगन फाइट सीन फैंस को पसंद नहीं आया। लोगों ने इस सीन की क्वालिटी और ज्यादा AI इस्तेमाल पर नाराज़गी जताई है। सोशल मीडिया पर एकता कपूर और मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है।
Naagin 7 Controversy: शो ‘नागिन’ के कई सीजन आ चुके हैं और दर्शकों को हमेशा से बहुत पसंद आए हैं। शो के बढ़ते डिमांड को ध्यान में रखते हुए, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ‘नागिन 7’ लेकर आई हैं। शुरू में यह शो काफी पसंद किया गया, लेकिन अब इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज़्यादा इस्तेमाल होने की वजह से लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर आलोचना कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
फैंस के गुस्से का कारण बना ‘नागिन 7’ का ड्रैगन फाइट सीन
दरअसल, ‘नागिन 7’ के आठवें एपिसोड की शुरुआत एलिस कौशिक के किरदार से होती है, जो मंदिर में भगवान के सामने प्रियंका के किरदार की सलामती के लिए दुआ करती हैं। वहीं, दूसरी तरफ तेज बारिश में जमीन से बाहर निकलती हैं प्रियंका, और नागिन के रूप में दिखती हैं। लेकिन बीच में एक ऐसा सीन आता है जहां नागिन और ड्रैगन की लड़ाई होती है। नागिन और ड्रैगन की भिड़ंत बस 5 मिनट तक चली और ये सीन बहुत जल्दी खत्म हो गया। मेकर्स ने इस सीन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया, जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
फैंस ने उड़ाईं नागिन मेकर्स की धज्जियां
सोशल मीडिया पर फैंस ने मेकर्स पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विजुअल इफेक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा, “नागिन 7 के राइटर्स के बारे में मेरी धारणा गलत निकली। ये सब क्या है? AI का इतना इस्तेमाल क्यों किया गया? प्रियंका के नागिन बनने का सीन बहुत छोटा था। ड्रैगन की लड़ाई महज दो मिनट में खत्म हो गई। विलेन का किरदार बिलकुल कार्टून जैसा लग रहा है। एक्टर्स मेहनत कर रहे हैं, लेकिन ये सब बेकार हो गया।” इसी बीच एक और यूजर ने लिखा, ‘जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था, वो ड्रैगन बस 5 मिनट में खत्म हो गया।’ वहीं एक और ने कहा, ‘ड्रैगन की ताकत बहुत ही कम दिखी।’ इसके अलावा भी कई लोग अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे ।
नागिन 7 की कहानी में आएगा ट्विस्ट
शो में अब तक ये दिखाया गया है कि परमीत का परिवार मिलकर अनंता के पूरे परिवार को खत्म कर देता है। खूनी शादी का एक ट्वीट भी वायरल होता है, जिसमें अनंता के परिवार के सदस्यों की हत्या का जिक्र होता है। लेकिन नागिन अनंता बच निकलती है और अब वह एक नए रूप और नए नाम के साथ वापस आएगी। वह सीधे परमीत सूरी के परिवार में घुसेगी और वहीं से अपना बदला लेने का खेल शुरू करेगी। फैंस इस नए ट्विस्ट और टर्न को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें नागिन के किरदार में प्रियंका चाहर चौधरी का अभिनय भी बहुत पसंद आ रहा है।


