Sex Tips
Never say these things to your partner during sex

Sex Tips: ‘सेक्स’ शादीशुदा कपल्स के बीच का एक नाजुक रिश्ता होता है, जिससे उनके बीच में प्यार, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है। लेकिन कई बार कपल्स अनजाने में सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को कुछ ऐसी बातें कह देते हैं, जिससे उनके पार्टनर को दुख होता है और उनके रिश्ते में समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसी 5 बातें बता रहे हैं जो आपको कभी भी अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान नहीं कहना चाहिए, क्योंकि इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

Do not comment on the body structure
Do not comment on the body structure

हर किसी की अपनी शारीरिक बनावट होती हैं और समय के साथ उसमें बदलाव भी होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके पार्टनर जैसा पहले दिखते थे, वे आज भी उसी तरह दिखें। समय के साथ उम्र का असर शरीर और चेहरे पर दिखाई देता है, इसलिए कभी भी अपने पार्टनर को उनके रंग-रूप को लेकर सेक्स के दौरान किसी तरह का कोई नकारात्मक कमेन्ट ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपकी इस बात से पार्टनर को दुख होगा और ऐसा भी हो सकता है कि आपकी इन बातों से नाराज होकर वे आपके करीब आना ही छोड़ दें।

Feelings are not the same as before
Feelings are not the same as before

कभी भी आप सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को यह ना कहें कि आपको अब उनसे पहले जैसी फीलिंग्स नहीं आती है या उनके साथ अब आपको सेक्स करते हुए आनंद नहीं मिलता है। अगर आप गलती से भी ऐसा कहती हैं तो आप अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती करती हैं, क्योंकि आपके ऐसा कहने से पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है कि आखिर आपने ऐसा क्यों कहा है और अब क्यों आपको उनसे पहले जैसी फीलिंग्स नहीं आती है। अनजाने में कही गई इस बात का आपके रिश्ते पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

सेक्स वह समय होता है जब आप अपने पार्टनर के करीब जाकर प्यार भरा खूबसूरत समय बिताती हैं और खुद को रिलैक्स करती हैं। इस समय भी आप घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने पार्टनर के साथ लड़ने ना लग जाए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप सेक्स का आनंद कभी नहीं ले पाएंगी।

Avoid talking suspiciously
Avoid talking suspiciously with your partner

सेक्स के दौरान आप कभी भी अपने पार्टनर के साथ शक भरी बातें ना करें और ना ही अपने पार्टनर के किसी बात से उन पर शक करें। अगर आप इस समय अपने पार्टनर पर शक करती हैं तो इसका यही मतलब है कि आपको आपके पार्टनर के ऊपर बिलकुल भरोसा नहीं है।

comparing with others
Avoid comparing with others

आपका पार्टनर जैसा भी है आपको उन्हें उसी तरह से अपनाना चाहिए। सेक्स के दौरान कभी भी अपने पार्टनर की तुलना किसी और के साथ नहीं करना चाहिए और ना ही इस समय किसी की तारीफ करनी चाहिए। यह आप दोनों का पर्सनल समय है, इस दौरान आपके बीच केवल एकदूसरे से जुड़ी बातें होनी चाहिए, ना कि किसी और के कारण अपने रिश्ते को खराब करना चाहिए।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...