फेंगशुई के सिक्के घर में लाते हैं सुख-समृद्धि: Feng Shui Coins
Feng Shui Coins Vastu

फेंगशुई के सिक्कों का क्या है महत्व

फेंगशुई में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व है। जिसके उपाय से व्यक्ति को धन लाभ होने लगता है। सिक्के अपने आप में धन का संबोधन करते हैं।

Feng Shui Coins: जीवन से दुर्भाग्य हटाकर सौभाग्य लाने के लिए लोग वास्तु और फेंगशुई के उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है, जिससे व्यक्ति दिन ब दिन तरक्की करना शुरू कर देता है। फेंगशुई में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व है, जिसके उपाय से व्यक्ति को धन लाभ होने लगता है। सिक्के अपने आप में धन का संबोधन करते हैं। इन सिक्कों के बीच में एक गोल छेद होता है। ऐसा माना जाता है कि इन सिक्कों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।ये धन वृद्धि में कारगर होते हैं।इसे लाल या पीले धागे में तीन, छह या नौ की संख्या में पिरो कर दरवाजे पर लटकाएं जाते हैं। आइए जानते है फेंगशुई के सिक्के से क्या लाभ होते हैं:

दरवाजे पर लटकाने से

Feng Shui Coins
Feng Shui Coins-Hanging on the door

फेंगशुई के सिक्कों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से धन आवागमन के स्रोत खुलते हैं। घर के मुखिया पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसे लाल या पीले रिबन में 3,6,या 9 की माला बनाकर प्रवेश द्वार पर लटकाने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।इसे लाल धागे में बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।ये विंड चाइम्स के जैसा भी लगाया जा सकता है।

ऑफिस या कार्यस्थल पर रखने से

Feng Shui Coins-In Office

करियर में सफलता के लिए आप फेंगशुई के सिक्कों का त्रिकोणीय गुच्छा ऑफिस या कार्यस्थल पर दराज के अंदर रख सकते हैं। ये सिक्के सक्सेस को अट्रैक्ट करते हैं जिससे धन भी आकर्षित होता है। व्यक्ति के जीवन से धन की कमी दूर हो जाती है।

पर्स में रखने पर

Feng Shui Coins in purse

फेंगशुई के सिक्कों को आप अपने वॉलेट में भी रख सकते हैं। इसमें धन को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है। आप इसे अपने गुडलक के लिए अपने पर्स में रखे। ये आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि भी लेकर आता है।इससे आपके संपत्ति में वृद्धि होती है।

फेंगशुई सिक्के वाला मेंढ़क

Feng Shui Coins Frog

तीन पैरों वाला मेंढ़क जिसे भाग्यशाली फ्रोग या मनी फ्रॉग भी कहा जाता है। जो अपने मुंह में ये सिक्का लिए हुए होता है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रकार का सिक्का लिए हुए मेंढ़क को घर में रखने से धन और ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास इस तरह रखनी चाहिए कि मेंढ़क का मुंह घर के अंदर आता हुआ प्रतीत हो। इसे जमीन पर नहीं रखना चाहिए,बल्कि इसको रखने के लिए ऊंचे स्थान का चुनाव करना चाहिए। जिससे व्यक्ति को उचित लाभ हो।

बेड के नीचे रखने से

under the bed
under the bed

सौभाग्य वृद्धि के लिए आप चीनी सिक्कों को बेड के नीचे रखकर सोते हैं तो ये आपके जीवन में धन और सकारात्मक ऊर्जा को भर देता है। इसे पवित्र आभूषण के जैसा प्रयोग करें।

फेंगशुई में लाल ऊर्जा का कारक है इसलिए इन सिक्कों को लाल धागे में इस्तेमाल करें। फेंगशुई के इन उपायों से आप अपने लाइफ को समृद्धशाली बना सकते हैं।