प्रमोशन इवेंट में आलिया भट्ट ने सामंथा के सामने गाया 'ऊ अंतावा' गाना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म का पॉपुलर आइटम गाना "ऊ अंतवा" गाते हुए दिखाई दे रही हैंI इस गाने को आलिया ने सामंथा के लिए गाया हैI
Alia Bhatt and Samantha: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट उन खास अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैंI आलिया को जब भी मौका मिलता है वो अपनी गायकी से फैंस का मनोरंजन जरूर करती हैंI इन दिनों आलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का प्रमोशन काफी जोरों-शोरों से कर रही हैंI आलिया की यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना हैंI इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैंI यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करेगीI
Also read: आलिया भट्ट को पसंद है लंदन
फिल्म ‘जिगरा’ के इवेंट में आलिया भट्ट ने गाया ‘ऊ अंटा वा’ गाना
हैदराबाद में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म जिगरा का प्रमोशन करते हुए नज़र आईंI इस इवेंट में फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट और कुछ नामी हस्तियां भी शामिल हुईंI इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैI दरअसल इस वीडियो में आलिया ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म का पॉपुलर आइटम गाना “ऊ अंटा वा” गाते हुए दिखाई दे रही हैंI इस गाने को आलिया ने सामंथा के लिए गाया हैI इस इवेंट में आलिया ने साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक हीरो बताया हैI इसके अलावा आलिया भट्ट ने सामंथा को उनकी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए आभार व्यक्त कियाI साथ ही आलिया ने यह भी कहा कि “मेरी प्यारी सामंथा, तुम ऑन-स्क्रीन व ऑफ-स्क्रीन दोनों में ही असली मायने में हीरो होI मैं तुम्हारी प्रतिभा, दृढ़ता और तुम्हारी ताकत की तारीफ करती हूंI मर्दों की दुनिया में एक महिला होना कोई आसान काम नहीं हैI तुम अपने पैरों पर खड़ी हो और तुम्हारे पास अपनी प्रतिभा और मजबूत इरादे हैं, जो हम सभी के लिए एक उदाहरण हैI
इस इवेंट की सबसे मजेदार बात यह है कि जब आलिया भट्ट “ऊ अंटा वा” गाना गा रही थीं, तब सामंथा उनके पास ही बैठी हुई थींI आलिया भट्ट को अचानक से अपनी फिल्म का गाना गाते देखकर पहले तो सामंथा चौंक गईं, फिर वे आलिया का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आईंI
सामंथा के साथ काम करने की इच्छा जताई

आलिया ने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास से उन्हें और सामंथा प्रभु को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने के लिए रिक्वेस्ट कियाI आलिया ने कहा कि “इस मंच पर, मैं इस समय ‘जिगरा’ फिल्म का प्रमोशन नहीं कह रही हूं, बल्कि मैं यह कहना चाहती हूँ कि ‘त्रिविक्रम सर, मुझे लगता है कि सामंथा और मुझे आपके द्वारा लिखी और निर्देशित एक फिल्म में जरूर होना चाहिएI आगे आलिया कहती हैं कि ”आमतौर पर एक्ट्रेस एक-दूसरे से कॉम्पिटिशन करती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैI मैं बहुत आभारी हूं कि आज मेरी फिल्म का समर्थन करने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार सामंथा यहाँ मौजूद हैंI

