दुनिया में कुछ देश ऐसे भी देश हैं , जहां दिन के बाद रात और रात के बाद दिन का कोई क्रम नहीं चलता है। आइए, आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जहां कई दिनों तक सिर्फ दिन ही रहता है और रात नहीं होती है –

फिनलैंड

फिनलैंड को  झीलों का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां  पर कुल 1,87,888 झीलें हैं| फिनलैंड में सूरज 23 घंटे उगता है और फ़िनलैंड की  कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ पर गर्मी के दौरान 73 दिनों तक सूर्य लगातार चमकता रहता है| हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है, और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।  

नॉर्वे

नार्वे पहाड़ों से घिरा हुआ देश है । नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के नाम से पुकारा जाता है इसको इस नाम से पुकारने का कारण यह है कि यहां मई महीने के मध्य से जुलाई महीने के अंत तक यानि कि लगभग 76 दिन तक सूरज पूरी तरह से  नहीं छिपता है। अर्थात रात में भी पूरी तरह से अंधेरा नहीं होता है।  बल्कि काफी उजाला रहता है इसके उत्तरी हिस्सों में गर्मी के दो महीने तो सूर्य छिपता ही नहीं है केवल हल्का सा अंधेरा छा जाता है जैसे कि हमारे यहां शाम को सूर्य छिपने के समय होता है |

आइसलैंड

आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है।यहां आप रात के समय में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं।   यहां  10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज लगातार चमकता रहता है। यहां घूमना आपके लिए काफी रोचक साबित हो सकता है। आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं।

कनाडा

कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा वर्ष के कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है| यहां गर्मी के मौसम में 50-50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है अर्थात इन दिनों में यहां रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है।

अलास्का

अलास्का अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है यहां की  सूरज की रोशनी इसको भी ज्यादा  खूबसूरत बना देती है। यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ  चमकना यहां  का मुख्य आकर्षण का केंद्र  है। यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्यास्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्य उदय हो जाता है ।