दुनिया का एक ऐसा जेल जहां लोहे के बिस्तर पर सोते हैं कैदी, चौंका देंगे यहां के नियम: World’s Toughest Prison:
World’s toughest prison : दुनियां में ऐसे भी जेल हैं, जिसके बारे में सुनकर हर कैदी की रुह कांप उठती है। आइए जानते हैं इस जेल के बारे में-
El Salvador Prison: जुर्म के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देना कानून का फर्ज होता है। हमारे देश में कैदियों को तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश हैं जहां कैदियों को सुविधाओं के साथ-साथ तरह-तरह की पाबंदियां होती हैं। कैदियों को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के जेल बनाए जाते हैं, जिसमें एक ऐसा जेल भी है जहां चिड़िया तक नहीं घुस सकती है। ऐसा जेल सेंट्रल अमेरिका में मौजूद है। इस जेल का नाम एल सैलवाडोर (El Salvador prison) है, जिसे खास ढंग से तैयार किया गया है।
इस जेल में करीब 40 हजार कैदी रहते हैं, लेकिन उनके रहने की स्थिति काफी बद से बत्तर है। इस जेल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस जेल के बारे में-
जेल में रहते हैं 40 हजार कैदी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खतरनाक जेल में करीब 40 हजार कैदी रहता है। इस जेल का निर्माण जनवरी 2023 में पूरा हुआ है। यह जेल सेंट्रल अमेरिका के टेकोल्यूका शहर में बनाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि देश में जुर्म का लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है, इसे कंट्रोल करने राष्ट्रपति नाएब बुकेले ने यह जेल तैयार किया। ताकि अपराधी पर शिकंजा कस सके। अपराध को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की छापेमारी और गिरफ्तारियां हुईं। इसके बाद 20 महीनों में लगभग 70 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
Also read: घर में रखे प्लास्टिक के गमले को इस तरीके से करें साफ
सूरज की रोशनी भी देखना है मुश्किल

इस जेल में शहर के अधिकतर अपराधियों को कैद किया गया है। यह एक ऐसा जेल है, जिसे भेदना मुश्किल है। इस जेल के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति और कैदियों का बाहर या अंदर जाना मुश्किल है। इस जेल के अंदर 24 घंटे आर्टिफिशियल लाइट जलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो कैदी इस जेल के अंदर जाता है, वो सूरज की रोशनी तक नहीं देख पाता है। जेल में कैद कैदियों को अंडे, चावल, पास्ता जैसी चीजें खाने के लिए परोसी जाती हैं। वहीं, उन्हें खाना हाथ से ही खाना पड़ता है, उन्हें किसी तरह की चाकू-छुरी नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे वे हमला कर सकते हैं।
