इस उल्टे पेड़ में कैद हैं 4 लड़कियां, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी: Baobab Tree Mystery
Baobab Tree Mystery

इस उल्टे पेड़ में कैद हैं 4 लड़कियां, जानिए इसकी कहानी!

Ulta Ped Story : उल्टे पेड़ की कहानी काफी गजब की है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस पेड़ के बारे में-

Baobab Tree Mystery: इस धरती पर रहस्यों से भरी चीजों की कोई कमी नहीं है। आज तक आपने पेड़ों की जड़ों को नीचे जमीन में देखा होगा और पत्तियों को ऊपर, लेकिन क्या आपने ऐसा पेड़ देखा है, जिसकी जड़ें ऊपर और तना नीचे हो? अगर नहीं, तो इस उल्टे पेड़ के बारे में जरूर जान लें। एक ऐसा पेड़ हैं, जो देखने में आपको उल्टा लगेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के अंदर 4 लड़कियां कैद है, जिसके पीछे की कहानी काफी चौंका देने वाली है। फिलहाल वैज्ञानिकों द्वारा इस रहस्यमयी पेड़ को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। आइए जानते हैं इस पेड़ की दिलचस्प कहानी?

Also read: इन पत्तियों को चबाकर कब्ज से पाएं राहत

Ulta Ped
Ulta Ped

यह उल्टा पेड़ सदियों से वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बनकर रह रही है। क्योंकि इस पेड़ में ऊपर की ओर पत्तियां नहीं, बल्कि नीचे की ओर पत्तियां होती हैं। वहीं इस पेड़ को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इसकी जड़ें नीचे की ओर होंगी।

मुख्य रूप से पतझड़ के मौसम में बाओबाब का यह पेड़ उल्टा खड़ा दिखाई देता है। इसलिए कई लोग इस पेड़ को उल्टा पेड़ भी कहते हैं। हालांकि, कई लोग इसे जीवन के पेड़ के नाम से भी जानते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा इसकी उत्पत्ति का रहस्य ढूंढा गया है। इस पेड़ के बारे में बताया गया है कि यह पेड़ दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पेड़ की पत्तियों और तनों का प्रयोग दवाओं के रूप में इस्तेमाल होता है। यह पेड़ बरगद की तरह विशाल है।

यह पेड़ काफी विशाल है, ऐसा माना जाता है कि यह पेड़ इतना अधिक विशाल है कि इसके तनों में एक लाख लीटर तक पानी भरा जा सकता है। इसके पेड़ के सफेद फूल रात के समय ही खिलते हैं। इसलिए रात को जगने वाले कीट-पतंग इस पेड़ पर बैठे रहते हैं। इस पेड़ की कीमत काफी ज्यादा है। यह पेड़ करीब 6000 साल तक जिंदा रहते हैं। जिम्बाब्वे में बाओबाब का एक काफी पुराना पेड़ है, जिसके नीचे करीब 40 से अधिक लोग रह सकते हैं। यह पेड़ करीब 20 से 100 फीट तक ऊंचा होता है। मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर मांडू में बाओबाब के हजारों पेड़ हैं

Ulta Tree
1 lakh liter water is filled

इस पेड़ से जुड़ी कई कथाएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ों के नीने 4 लड़कियां रहती थीं, जिन्हें किसी से प्यारहो गया था। पेड़ को उनके प्यार को देखकर काफी जलन महसूस हुई। पेड़़ को उन्हें देखकर काफी गुस्सा आया और उन्होंने गुस्से में आकर उन लड़कियों को कैद कर लिया।

कहा जाता है कि तब से अब तक ये चारों लड़कियां पेड़ों के अंदर कैद हैं। इसीलिए बाओबाब का पेड़ इतना मोटा होता है। ऐसा कहा जाता है कि आज भी इन पेड़ों से लड़कियों की आवाज आती है

अफ्रीका के लोग बाओबाब के पेड़ की पूजा कहते हैं, क्योंकि इन पेड़ों का सांस्कृतिक महत्व है। इस पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए होता है। इन पेड़ में होने वाले फलों को सुपरफूड माना जाता है। इनके तनों का इस्तेमाल फाइबर बनाने के लिए किया होता है, जिससे रस्सियां और कपड़े तैयार होते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...