विविधता से भरा भारत बहुत ही अनोखा है। यहां कहीं ऐतिहासिक इमारतें हैं तो कहीं विकास की उंचाइयां। इस देश की मिट्टी को प्रकृति ने भी कई अनोखे वरदान दिए हैं। जंगल, हरे भरे पहाड़ों, उमड़ती नदियों के रूप में ये सभी देश की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के ऐसे Forests के बारे में जहां पेड़ इतने घने हैं कि यहां दिन में भी सूरज की रोशनी कम ही पहुंच पाती है। ये जंगल अपने आप में अनोखे हैं और कई रहस्य समेटे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल: सुंदरवन का जंगल

भारत के सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जंगलों में से एक है सुंदरवन।
Sundarbans is one of the most dangerous and mysterious forests of India.

भारत के सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जंगलों में से एक है सुंदरवन। पश्चिम बंगाल में स्थित यह जंगल अपने अंदर कई कहानियां समेटे हैं। गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित यह जंगल करीब दस हजार स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। यह खतरनाक राॅयल बंगाल टाइगर्स का घर है। यहां के खारे पानी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस जंगल के मुहाने पर ही गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना जैसी बड़ी नदियों का समुद्र में संगम होता है, यह नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। सुंदरवन के पेड़ों की जड़े विचित्र हैं जो इसे अनोखा बना देती हैं।  

मेघालय: खासी के पहाड़ों का जंगल

हरियाली की चादर ओढ़कर बैठे मेघालय में खासी के पहाड़ों का जंगल भारत का तीसरा सबसे बड़ा जंगल माना जाता है। यह वर्षा वन है और बारिश के दिनों में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। खासी के पहाड़ों के ऊपर स्थित यह खूबसूरत जंगल करीब 1,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खासी के जंगल मेघालय की शान बढ़ाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश : नामडाफा जंगल  

अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है नामडाफा जंगल। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा जंगल है। इस जंगल के घने पेड़ देखकर और मिट्टी की सौंधी खुशबू महसूस करके आपको अलग ही सुकून मिलेगा। यह जंगल करीब 1,985 स्क्वायर किलोमीटर में फैला। इस जंगल की खास बात यह है कि यहां कई दुर्लभ प्रजाती के जानवर पाए जाते हैं, जिनमें लाल लोमड़ी और लाल पांडा जैसे जानवर शामिल हैं।

उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट भारत के मशहूर जंगलों में से एक है। इतना ही नहीं यह देश का पांचवां सबसे बड़ा जंगल है। इस जंगल की खासियत है यहां बना टाइगर रिजर्व, जिसे साल 1936 में बनाया गया था। नैनीताल में स्थित यह खूबसूरत जंगल करीब 520 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। यह जंगल आपको एडवेंचर का अनोखा और शानदार अनुभव देगा। यहां आपको बाघ के साथ ही कई अन्य जंगली जानवर भी देखने को मिलेंगे।

अंडमान-निकोबार : कैम्पबेल बे नेशनल पार्क

भारत के केंद्र शासित राज्य अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित कैम्पबेल बे नेशनल पार्क आकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कि आप विदेश में आ गए हैं। यहां का अनुभव अन्य जंगलों से अलग है। निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीपों में से एक ग्रेट निकोबार पर स्थित कैम्पबेल बे नेशनल पार्क की स्थापना साल 1992 में की गई थी। वर्तमान में यह ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व का एक अहम हिस्सा है। यह टूरिस्ट का फेवरेट डेस्टिनेशन है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...