Dull Skin Care
Dull Skin Care

Dull Skin Care: क्या आपने कभी शीशे में देखा है और अपनी सुस्त और बेजान जैसी स्किन को देखकर आपको निराशा हुई हो। हम सभी बेदाग और चमकदार स्किन पाने की चाहत रखते हैं। लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं होता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी स्किन धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगती है। इतना ही नहीं, कभी-कभी स्किन के डिहाइड्रेटेड होने, डेड स्किन सेल्स के जमा होने व रूखेपन के कारण भी स्किन डल नजर आने लगती है।

अमूमन यह देखने में आता है कि अपनी डल स्किन को रिजुविनेट करने के लिए हम तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं या फिर अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स को स्विच करना शुरू कर देते हैं। जबकि वास्तव में आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप अपने स्किन केयर रूटीन को थोड़ा मोडिफाई करते हैं और कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करते हैं तो इससे आपकी डल स्किन रिजुविनेट होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

Also read: ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन के लिए है जरूरी, इन तरीकों से करें इसकी पूर्ति: Omega 3 Fatty Acid for Skin

स्किन आपकी बॉडी का सबसे बड़ा ऑर्गन है। ऐसे में जब इसमें किसी तरह का बदलाव होता है तो यह आपको साफतौर पर नजर आता है। स्किन के डल होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन- 

  • स्किन की डलनेस का एक कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो यह आपकी स्किन के टेक्सचर को प्रभावित कर सकता है। 
  • मॉइश्चराइज़र की कमी भी स्किन डलनेस की वजह बन सकती है। खासकर अगर आपकी स्किन रूखी है, तो ऐसे में आपकी स्किन जल्द ही डल नजर आ सकती है। 
  • डेड स्किन सेल्स के बिल्डअप होने के कारण भी अक्सर स्किन में डलनेस नजर आने लगती है। जब आपकी स्किन डेड स्किन सेल्स जमा होने लगती हैं और आप एक्सफोलिएशन के जरिए उसे हटाते नहीं हैं तो इससे आपकी स्किन की चमक कहीं खो जाती है और वह डल महसूस होती है। 
  • सूखेपन के कारण भी आपकी स्किन जल्दी ही डल और बेजान दिखने लगती है।  
  • तम्बाकू के सेवन क कारण भी स्किन डल हो जाती है। दरअसल, इससे कोलेजन उत्पादन बाधित होता है। साथ ही साथ, तम्बाकू के कारण स्किन सेल्स में ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ सकता है। जिससे स्किन एजिंग तेजी से होती है और वह बेजान नजर आने लगती है।
  • उम्र बढ़ने के कारण भी स्किन में डलनेस नजर आ सकती है। हालांकि, आप उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन एक हेल्दी स्किन केयर रूटीन आपकी स्किन को आवश्यक पोषण और हाइड्रेशन प्रदान कर सकता है।

स्किन डलनेस को दूर करने के लिए हाइड्रेशन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सुनिश्चित करें कि आप अपनी स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने के लिए पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं। गर्मी में इस बात का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में तरबूज, खीरा और संतरे जैसे हाइड्रेटिंग फूड आइटम्स को शामिल करें। इसके अलावा, आप अपनी स्किन को बाहरी तौर पर पैम्पर करने के लिए हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल करें।

skin dullness
Do cleaning to remove skin dullness

स्किन डलनेस का एक कारण गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स का जमा होना भी हो सकता है। इसलिए, स्किन डलनेस को दूर करने के लिए आप क्लीनिंग पर खास ध्यान दें। आप अपने चेहरे को दिन में दो बार साफ करने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार जेंटल क्लींजर का उपयोग करें – सुबह और सोने से पहले। 

जमा डेड स्किन सेल्स के कारण स्किन डल नजर आने लगती है। ऐसे में स्किन डलनेस को दूर करने के लिए एक्सफोलिएशन करना बेहद जरूरी हो जाता है। आप अपने स्किनकेयर रूटीन में एक माइल्ड एक्सफोलिएंट को शामिल करें। हालांकि, स्किन को गलती से भी ओवर एक्सफोलिएट ना करें। सप्ताह में एक बार स्क्रब का इस्तेमाल करना पर्याप्त है।

गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को सूरज की तेज किरणों से प्रोटेक्शन बेहद जरूरी है। सूरज की किरणें ना केवल आपकी स्किन को डल बनाती हैं, बल्कि इससे सनटैन और सनबर्न जैसी अन्य भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आप हर सुबह कम से कम एसपीएफ 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन को स्किन पर अप्लाई करें। सनस्क्रीन न केवल आपकी स्किन को सनडैमेज से बचाता है बल्कि यह आपकी स्किन को यूथफुल बनाए रखने में भी मदद करता है।

नींद ना केवल आपकी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह स्किन के लिए भी उतना ही आवश्यक है। अच्छी नींद स्किन रिपेयर और रिजेनरेशन में अहम् भूमिका निभाती है। इसलिए, अपनी स्किन को फिर से जीवंत करने के लिए आप हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लें।

Moisturizer
Moisturizer

स्किन को हेल्दी बनाए रखने और डलनेस दूर करने के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइज़र लगाना ज़रूरी है। यह स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। आप अपनी स्किन टाइप और मौसम को ध्यान में रखते हुए मॉइश्चराजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी बेजान स्किन में एक नई जान आती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...