Oily Skin Care: ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स
Oily Skin Care Tips

Oily Skin Care: जब भी स्किन की केयर की बात होती है तो यह जरूरी होता है कि महिला सबसे पहले अपनी स्किन टाइप का ध्यान दें। दरअसल, हर महिला की स्किन अलग होती है और अगर वह अपनी स्किन टाइप के अनुसार केयर करती है तो इससे उसे बेस्ट रिजल्ट मिलता है। हो सकता है कि आपकी स्किन रूखी हो, ऑयली हो या फिर कॉम्बिनेशन स्किन हो। ऐसे में पहले आपको उसे चेक करना चाहिए।

यूं तो हर स्किन की अपनी अलग समस्याएं होती हैं, लेकिन सबसे अधिक ऑयली स्किन की महिलाएं परेशान होती हैं। उनकी स्किन एक्ने प्रोन भी होती है। जिसके कारण गलत स्किन प्रोडक्ट्स के कारण उन्हें ब्रेकआउट्स व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ऑयली स्किन की महिलाएं बेहद आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं-

ऑयली स्किन की महिलाएं घर पर बनाएं फेस वॉश

Oily Skin Care
Homemade Face Wash

ऑयली स्किन की महिलाएं अक्सर चेहरे पर आने वाले तेल से परेशान रहती हैं और उसे ओवर वॉश करती हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। साथ ही मार्केट में मिलने वाले फेस वॉश आपकी स्किन को इरिटेट ना करें, इसके लिए आप इस फेस वॉश को बनाकर इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री-

  • एक तिहाई कप शहद
  • एक तिहाई कप लिक्विड कैस्टाइल सोप
  • दो बड़े चम्मच बादाम का तेल
  • तीन बड़े चम्मच हॉट डिस्टिल्ड वाटर

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक लिक्विड सोप डिस्पेंसर में एक तिहाई कप शहद और एक तिहाई कप लिक्विड कैस्टाइल सोप लें।
  • अब इसमें दो बड़े चम्मच बादाम का तेल और तीन बड़े चम्मच हॉट डिस्टिल्ड वाटर डालें।
  • अब से अच्छी तरह मिक्स करने के लिए बोतल को हिलाएं।
  • आपका होममेड फेस वॉश बनकर तैयार है।
  • इसका उपयोग छह महीने तक किया जा सकता है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले हर बार हिलाएं।
  • आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑयली स्किन की महिलाएं घर पर बनाएं फेस टोनर

Oily Skin Care
Face Toner

फेस वॉश करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी होता है। आप इसे एलोवेरा जेल की मदद से तैयार कर सकती हैं। एलोवेरा जेल ना केवल आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है, बल्कि एक बेहतरी टोनर के रूप में कार्य करता है। यह सनबर्न को ठीक करता है, त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और मुंहासे का इलाज करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 कप एलोवेरा जेल
  • 1/2 कप गुलाब जल

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप एलोवेरा जेल और 1/2 कप गुलाब जल मिलाएं।
  • इस घोल में एक कॉटन पैड डुबोएं और इसे अपनी पूरी स्किन पर लगाएं।
  • यह ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन टोनर माना जाता है, लेकिन इसे पूरी त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।

ऑयली स्किन की महिलाएं घर पर बनाएं मॉइश्चराइजर

Oily Skin Care
Homemade Moisturizer

भले ही आपकी स्किन ऑयली है, लेकिन फिर भी उसे मॉइश्चराइज करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन को चिपचिपा दिखाए बिना उसे हाइड्रेट करते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • दो से तीन स्ट्रॉबेरी
  • एक बड़ा चम्मच ताजी क्रीम
  • एक से दो चम्मच शहद

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले गाढ़ा गूदा पेस्ट पाने के लिए दो से तीन स्ट्रॉबेरी को मैश करें।
  • इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ताजी क्रीम और एक से दो चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मॉइस्चराइजिंग फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद अच्छी तरह धो लें।
  • ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

ऑयली स्किन की महिलाएं घर पर बनाएं स्क्रब

Oily Skin Care
Homemade Scrub for Oily Skin

स्किन को सिर्फ वॉश करना ही काफी नहीं होता है। कभी-कभी आपको इसे स्क्रब करने की भी आवश्यकता होती है ताकि डेड स्किन सेल्स को रिमूव किया जा सके। आप इसके लिए कीवी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कीवी विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है जो स्किन को ब्राइटन करने के साथ-साथ मृत त्वचा कोशिकाओं के निर्माण को रोकता है। यह पौष्टिक फल स्किन को रिजुविनेट और हाइड्रेट भी करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कीवी
  • 2 चम्मच चीनी
  • एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल की तीन से पांच बूंदें

इस्तेमाल का तरीका-

  • कीवी लेकर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसमें दो चम्मच चीनी और चार बूंद ऑर्गेनिक ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • अब कीवी-शुगर स्क्रब से अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें। पांच से दस मिनट तक मसाज करते रहें और फिर पानी से धो लें।
  • ध्यान दें कि आप इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप इस रेसिपी में चीनी को स्किप कर सकती हैं।

ऑयली स्किन की महिलाएं घर पर बनाएं फेस मास्क

Oily Skin Care
Face Mask at Home for Oily Skin

अपनी स्किन को अतिरिक्त पैम्पर करने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए आप फेस मास्क अप्लाई कर सकती हैं। ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक काफी अच्छा माना जाता है। यह न केवल आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है बल्कि उसे स्वस्थ भी बनाता है। साथ ही, मुंहासों आदि की अपीयरेंस भी कम करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक बड़ा चम्मच गुलाब जल

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में लगभग 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
  • अब इसमें लगभग एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं और अच्छी तरह से तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक गाढ़ा घोल न बन जाए।
  • इस मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के मिश्रण को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे पूरी तरह सूखने दें।
  • इसे गुनगुने पानी से धो लें और अंत में स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। 

अगर आपकी स्किन भी ऑयली है, तो आप भी अपने घर पर इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बनाएं और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।

Leave a comment