नींद पूरी लें
Winter Skincare for Pollution: खुद को स्ट्रेस-फ्री रखें क्योंकि तनाव का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। अगर रैशेज या फुंसी हो तो चंदन के पेस्ट में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
सर्दियों की ठिठुरन और बढ़ते प्रदूषण के बीच आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा सुरक्षा की जरूरत होती है। सर्दियों में रूखापन, बेजान रंग और पिंपल्स आम समस्या बन जाते हैं। यहां हैं शहनाज हुसैन के स्मार्ट स्किन केयर टिप्स, जो सर्द मौसम में आपकी त्वचा को देंगी निखार और
प्राकृतिक नमी का संरक्षण।
सर्दियों बदलावों से भरा मौसम लाती हैं, हल्की धूप, ठंडी हवाएं और गरम चाय का मजा। लेकिन इस मौसम की एक बड़ी समस्या है- त्वचा का रूखापन। हवा में नमी कम होने और प्रदूषण (धूल, धुआं, स्मॉग) बढ़ने से त्वचा खिंचने लगती है, चमक खत्म होती है और दाग-धब्बे या पिंपल्स भी हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है स्मार्ट स्किन केयर, जो सर्दी और प्रदूषण दोनों से बचाए और त्वचा की प्राकृतिक नमी को सुरक्षित रखे।
क्लींजिंग: दिनभर की धूल को हटाना है जरूरी

दिनभर बाहर रहने से चेहरे पर धूल, धुआं, स्मॉग और मेकअप की परतें चिपक जाती हैं। ये रोमछिद्रों को बंद कर देती हैं, जिससे ब्लैकहेड्स, मुंहासे और त्वचा की नमी कम होने जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा सांस ले सके, तो दिन में दो बार क्लीनिंग जरूर करें, एक
बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले। रूखी त्वचा वालों के लिए क्लींजिंग क्रीम या हर्बल जेल बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा से गंदगी हटाने के साथ उसकी नमी भी बनाए रखता है।
ऑयली स्किन वालों को हल्का फोमिंग फेस वॉश या क्लींजिंग मिल्क इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि चेहरे की चिपचिपाहट दूर हो सके लेकिन त्वचा सूखी न लगे। क्लींजिंग के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं और फिर गुलाबजल और विच हेजल का मिश्रण लगाएं। यह त्वचा को अंदर
तक साफ करने के साथ ठंडक और ताजगी देता है। अगर चाहें तो इसमें थोड़ा-सा नींबू रस मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यह नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है।
टोनिंग से मिलेगी ताजगी और कसाव
कई बार हम क्लींजिंग के बाद चेहरा धोकर छोड़ देते हैं, लेकिन टोनिंग करना भी उतना ही जरूरी है। टोनर त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करता है और प्रदूषण के हानिकारक कणों से सुरक्षा देता है। इससे चेहरा फ्रेश और टाइट दिखता है।
सबसे आसान टोनर है ठंडा गुलाब जल, इसे रूई में भिगोकर चेहरे पर हल्के थपथपाते हुए लगाएं। यह स्किन को तुरंत रिफ्रेश करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।
अगर आप चाहें तो ग्रीन टी टोनर भी घर पर बना सकती हैं। ठंडी की हुई ग्रीन टी में कॉटन पैड भिगोकर चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की थकान और प्रदूषण से हुई डलनेस को कम करते हैं।
जिनकी स्किन पर जलन या पिंपल्स होते हैं, वे चंदन और गुलाबजल का पेस्ट लगाएं।
यह त्वचा को ठंडक देकर लालपन और सूजन को शांत करता है।
स्क्रबिंग से मिलेगी गहराई तक सफाई
प्रदूषण और ठंडी हवा, दोनों ही त्वचा पर डेड स्किन की परत जमा देते हैं। अगर इन्हें हटाया न जाए, तो स्किन बेजान और खुरदुरी दिखने लगती है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रबिंग जरूर करें।
स्क्रबिंग से न केवल मृत कोशिकाएं हटती हैं बल्कि नई कोशिकाओं का निर्माण भी बढ़ता
है। इससे चेहरा साफ, चमकदार और स्मूद दिखता है।
आप चाहें तो घर पर ही प्राकृतिक स्क्रब बना सकती हैं-
ग्रीन टी स्क्रब: ग्रीन टी की पत्तियों को पीसकर उसमें दही और थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें और धो लें। यह स्किन को डीप क्लीन करने के साथ हाइड्रेट भी करता है।
तिल-पुदीना-शहद स्क्रब: तिल का दरदरा पाउडर लें, उसमें सूखे पुदीने का पाउडर और शहद मिलाएं। यह मिश्रण त्वचा को ठंडक, नमी और पोषण तीनों देता है। ध्यान रखें- स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
दिन में दो बार क्लींजिंग करें, सुबह और रात सोने से पहले। टोनर और मॉइस्चराइजर को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।
