Remedy for Removing Freckles: हर महिला साफ, दाग-धब्बे मुक्त स्किन को पाने की चाहत रखती है। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते हम में से कई लोगों को रैशेज, एक्ने और दाग-धब्बे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन समस्याओं से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन समय के साथ और बहुत देर तक धूप में रहने से मेलेनिन का अधिक उत्पादन होता है। इसे ‘हाइपरपिग्मेंटेशन’ कहा जाता है। इस स्थिति में, आपकी स्किन अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक डार्क हो जाती है। यह सूर्य के संपर्क, हार्मोनल परिवर्तन और अन्य कारकों के कारण होता है। अगर आपको लगता है कि केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट ही इसका एकमात्र उपाय है, तो आप गलत हैं। कई घरेलू नुस्खे हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं।
Also read : त्वचा को खूबसूरत और जवां रखे सीरम: Serum For Glowing Skin
गर्मियों में हाइपरपिग्मेंटेशन से कैसे बचें
1. अपने चेहरे, गर्दन, बांहों और हाथों सहित सभी स्किन के सभी खुले एरिया पर हर दिन, यहां तक कि बादल वाले दिनों में भी, एसपीएफ-30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। आप हर दो घंटे में सनस्क्रीन लगाएं या स्विमिंग या पसीना आने पर ज्यादा बार लगाएं।
2. अपनी स्किन हेल्थ का ख्याल रखने के लिए फलों, सब्जियों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित आहार लें।
3. अपनी त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सीटीएम रूटीन मसलन जेंटल क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन और मॉइश्चराइजेशन स्किन केयर रूटीन का पालन करें।
4. अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने और इसकी नेचुरल मॉइश्चर बैरियर को बनाए रखने के लिए पूरे दिन खूब पानी पिएं।
5. सूती कपड़े पहनें। अपनी त्वचा और आंखों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए हल्के, लंबी आस्तीन वाले कपड़े, टोपी और सनग्लासेस पहनें।
6. त्वचा को सूदिंग और कूलिंग रखने के लिए हमेशा अपनी स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक चीजों का उपयोग करें, खासकर धूप में निकलने के बाद।

हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए कुछ उपाय
1. तिल का तेल लगाने से हाइपरपिग्मेंटेशन में मदद मिलती है। तिल का तेल एक नेचुरल एमोलिएंट है, जिसका अर्थ है कि यह नमी को लॉक करने और त्वचा के मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करता है। हेल्दी स्किन के लिए उचित हाइड्रेशन आवश्यक है और यह स्किन की रंगत को और भी बेहतर बनाने में योगदान दे सकता है। हालांकि, तिल के तेल का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको एलर्जी है।
इसके लिए अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करें ताकि कोई भी गंदगी, तेल या मेकअप निकल जाए। तिल के तेल की कुछ बूंदें लें और हाइपरपिग्मेंटेड एरिया पर धीरे से मसाज करें। तेल को कम से कम 15-20 मिनट तक त्वचा में एब्जॉर्ब होने दें। इसके बाद गर्म गीले तौलिये से त्वचा को थपथपाएं और फिर धो लें।
2. हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को चमकदार करने और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले विटामिन सी सीरम या पाउडर के साथ क्रीम को मिलाने से इसके स्किन ब्राइटनिंग प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच ताजा मलाई लें और उसमें 1/4 चम्मच लेमन जेस्ट मिक्स करें। दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
3. हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए बादाम और दही-बादाम में नेचुरल स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। बादाम बेस्ड प्रोडक्ट, जैसे बादाम का तेल या बादाम का दूध का नियमित उपयोग करने से समय के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है। बादाम का तेल स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है, खासकर इसके एमोलिएंट गुणों के कारण। यह स्किन को हाइड्रेट रखते हुए नमी को लॉक रखने में मदद करता है। इसके लिए आप मुठी भर बादाम को रात भर पानी में भिगोएं, फिर उन्हें दही और शहद के साथ मिलाकर बादाम का फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोने से पहले इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
