Rishabh Pant Fitness Secret: भारतीय क्रिकेट टीम में T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन हुआ था। इंडिया के विजेता बनने पर पूरे भारत में खुशी का माहौल छाया है। क्रिकेटर ऋषभ पंत की वापसी इतनी शानदार होगी किसी ने सोचा नहीं था। दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिस वजह से क्रिकेटर को सीरियस इंज्रीज हुई और उन्होंने क्रिकेट से अच्छे खासे टाइम का ब्रेक लिया। इतनी बड़ी दुर्घटना से गुजरने के बाद ऋषभ पंत की वापसी ने सबको चौंका दिया है। लगभग 16 महीने बाद पंत की क्रिकेट में वापसी हुई। आईपीएल में भी बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन दिया। इस चमकते सितारे ने चमकने के लिए बहुत मेहनत और त्याग किया है। वह अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और साथ ही डाइट पर भी। ऋषभ पंत ने पिछले 4 महीनों में लगभग 16 किलो वजन घटाया है। पंत की डेडीकेशन और डिटरमिनेशन हम सभी को इंस्पायर करती है। ऐसे में आईए जानते हैं ऋषभ पंत के फिटनेस रूटीन के बारे में।
ऋषभ पंत का वर्कआउट
ऋषभ पंत ने वापसी करने के लिए रोजाना कई घंटे पसीने बहाएं हैं। अपने वर्कआउट में वह डेडलिफ्ट करते हैं. जिसमें भार उठाना पड़ता है। इस व्यायाम को करने से उनकी पकड़ शक्ति बेहतर होती है। यह मांसपेशियों को मजबूती से जोड़ता है। डेडलिफ्ट, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और पीठ के निचले के हिस्से को मजबूत बनाता है। इस एक्सरसाइज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे करने से आप दूसरी कठिन एक्सरसाइज को करने के लिए प्रिपेयर हो पाते हैं।
ऋषभ पंत के फेवरेट एक्सरसाइज में से एक है पावर क्लीन, जो गतिशील और शक्तिशाली एक्सरसाइज है। ऋषभ पंत बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, जिससे स्ट्रैंथ और स्पीड दोनों की जरूरत होती है। पावर क्लीन ही ऐसी एक्सरसाइज है, जो स्ट्रैंथ और पावर देने में मदद करती है। यह रीढ़ की हड्डी, ग्लूट्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इस व्यायाम को करने से बहुत अधिक कैलोरी जलता है और मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
तेजी से रिकवरी का राज क्या है?
Pushing the limits 💪#RP17 pic.twitter.com/XyDmSWic3H
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) February 27, 2024
ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी हो गई थी, जिस कारण उनकी स्टेबिलिटी और बैलेंस बिगड़ गया था। उन्होंने अपनी बैलेंसिंग पर फोकस करने के लिए सिंगल लेग स्टैंड किया। ऋषभ पंत के लिए एक्सरसाइज काफी जरूरी है। चेस्ट को मजबूत करने के लिए ऋषभ पंत बेंच प्रेस करना पसंद करते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से चेस्ट को स्ट्रैंथ मिलती है। इससे मसल्स में सुधार होता है। ट्राइसेप्स और अपर बॉडी के स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए बेंच प्रेस करना जरूरी है।
बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के तौर पर ऋषभ पंत को फुर्तीला रहने के लिए अप्पर बॉडी में ताकत की जरूरत होती है। पुल अप, प्लांक, रशियन ट्विस्ट जैसे एक्सरसाइज से काफी स्ट्रैंथ मिलती है। असिस्टेंट ट्रेनिंग एक्सरसाइज ऋषभ पंत के वर्कआउट के अहम हिस्से हैं। मैदान पर धैर्य और सहनशक्ति बनाए रखने के लिए ऋषभ पंत ने हाई इंपैक्ट इंटरवल ट्रेंनिंग की, जिसमें रनिंग ,साइकलिंग और कई कार्डियो एक्सरसाइज शामिल है।
ऋषभ पंत का डाइट प्लान
ऋषभ पंत का डाइट प्लान करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि दुर्घटना के बाद उन्हें अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान केंद्रित करना था। लेकिन उन्हें वेट गेन करने का भी डर था। सबसे पहले उन्होंने अपने स्वास्थ्य बेहतर किया है। अपनी सेहत के लिए उन्होंने खिचड़ी का सहारा लिया। खिचड़ी पचाने में काफी आसान होती है और इसमें आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए ऋषभ पंत ने अपने आहार में खिचड़ी का सहारा लिया या उन्हें संतुलित आहार देता है और वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है। उन्होंने प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए तोरी के पैनकेक और ज्वार के पराठे खाए।
अपने आहार में पंत ने स्प्राउट्स, नट्स और हनी स्वीट्स खाते हैं। ऋषभ अपने आहार में संतुलित आहार बनाए रखने के लिए पालक- दाल की इडली और चिकन करी भी खाते हैं। वह ऑलिव ऑयल में बना खाना खाना पसंद करते हैं। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए वह काफी पानी पीते हैं। साथ ही आमला, धनिया, खीरा, चुकंदर और अजवाइन का बना हुआ जूस पीते हैं। अपने आहार में ऋषभ पंत घर का खाना प्रेफर करते हैं। उन्हें सिंथेटिक उत्पादों से बना हुआ खाना पसंद नहीं है। यह खिलाड़ी चुकंदर, पुदीना, गाजर, खीरा आंवला, धनिया, अजवाइन, जैसी चीजों से एक एंटी-इंफ्लेमेटरी जूस को भोजन में शामिल करते हैं।
