बड़े पर्दे पर नज़र आ चुके हैं ये 5 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी: Cricketers Acted in Films
Cricketers Acted in Films

Cricketers Acted in Films: इन दिनों वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है और इसके लिए क्रिकेट फैंस बहुत उत्सुक हैं। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट कर रहा है। फैंस के लिए क्रिकेट किसी त्यौहार से कम नहीं है। यही कारण है कि फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में सब जानना चाहते हैं। उनकी फिटनेस से लेकर उनकी हॉबीज़ तक सब कुछ चर्चा में रहता है। तो क्या आप ये जानते हैं कि आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स भी फिल्म में काम कर चुके हैं। जी हाँ तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से क्रिकेटर्स हैं जो फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Also read : तस्वीरों में नज़र आता है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का स्टाइलिश लुक : Sara Tendulkar stylish look

1) सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर विश्व में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ माने जाते हैं। सचिन पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। सचिन के दमदार रिकार्ड्स के कारण ही तो उनके दुनिया भर में इतने प्रशंसक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन बड़े परदे पर भी नज़र आ चुके हैं। जी हाँ उन्होंने फिल्म सचिन: द बिलियन ड्रीम्स से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया था। सचिन ने जैसे ही इसका पोस्टर शेयर किया था ये कुछ ही वक़्त में वायरल हो गया था। उनके फैंस ने इसे काफी पसंद किया था।

2) हरभजन सिंह

दमदार गेंदबाज़ हरभजन सिंह अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। हरभजन टेस्ट मैच में ऑफ़ स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। हरभजन ने फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ से डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन जॉन पॉल राज , शाम सूर्या ने किया है। फिल्म 17 सितम्बर 2021 में रिलीज़ हुई थी। आई पी एल में लोकप्रिय होने के दौरान उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनके फैंस ने इसे काफी पसंद किया था।

3) युवराज सिंह

युवराज सिंह भारत के वो दमदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने 20 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्कों से सबका दिल जीत लिया था। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद से तो युवराज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। युवराज ने कैंसर से जंग जीतकर ये साबित कर दिया था कि सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बल्कि ज़िन्दगी की जंग में भी डट के जीतने वाले खिलाड़ी हैं। युवराज ने फिल्म मेहँदी शगना दी से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म का
निर्देशन प्रीती सपरु ने किया था। इस फिल्म में युवराज ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था।

4) कपिल देव

कपिल देव एक बेहतरीन ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 1983 वर्ल्ड कप के दौरान जब भारत ने विश्व कप जीता था तो कपिल देव भारतीय टीम के कप्तान थे। कपिल देव फिल्म मुझसे शादी करोगी में नज़र आए थे। उनकी कमेंट्री को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था। उनके फैंस उनकी कमेंट्री को काफी पसंद करते हैं।

5) सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर का नाम महान बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व का उन्होंने टीम को कई सफलताएं प्राप्त करवाई। सुनील गावस्कर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसी तरह उन्होंने कई सम्मानित पुरस्कार अपने नाम किये। सुनील गावस्कर मराठी फ़िल्म सावली प्रेमाची में नज़र आए थे। फिल्म का निर्देशन दत्ता केशव ने किया है। फिल्म 1980 को रिलीज़ हुई थी।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...