Kapil Dev
Kapil Dev

Driving with The Legends: क्रिकेट लीजेंड कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर आधारित एक दिलचस्प शो ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ लेकर आ रहे हैं। जल्द ही आने वाले इस अनोखे शो की शूटिंग स्विट्जरलैंड में होगी। यह अपने आप में एक अलग-सा शो है जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह शो लीजेंड्स पर बेस्ड है। इसमें उनके चुनिंदा फैंस भी उनके साथ शामिल होंगे। इसकी शूटिंग अगस्त माह में शुरु होगी।

इस शो का आईडिया यह है कि एक लीजेंड के साथ उनके दस फैंस 7 दिन की ड्राइविंग ट्रिप के लिए शामिल होंगे। इसमें ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए उन फैंस का चयन किया गया है। खास बात है कि शो का पहला चैप्टर कपिल देव के बारे में होगा, जो 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। इस शो को लेकर कपिल देव भी खासे उत्साहित हैं। इस शो का निर्देशक हैदर खान हैं।

एक्टर के तौर पर दिखेंगे कपिल देव

Driving with The Legends
Driving with The Legends Cast

स्विजरलैंड की सड़कों पर हम कपिल को अपने फैंस के साथ घूमते हुए देखेंगे। आपको बता दें कि हर भारतीय के पास स्विजरलैंड जाने के पैसे नहीं होते लेकिन फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा ने भी अपनी फिल्मों के जरिए हम भारतीयों को स्विजरलैंड की सैर कराई है। अब हम कपिल के साथ स्विजरलैंड को एक नए अंदाज से देख पाएंगे। एक क्रिकेटर के तौर पर हम उनके हुनर से वाकिफ हैं लेकिन अब देखना यह है कि एक्टर के तौर पर वो पिच पर कैसी धाक जमा पाते हैं।