Travel- भारत एक विशाल देश है। यहां बड़े शहरों के अलावा कई ऐसे छोटी-छोटी जगह हैं, जहां का नजारा और रहन-सहन आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। हमारे देश में कई ऐसे दार्शनिक स्थल हैं, जिसे लोग अंडररेटेड मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसी जगहों पर आपको कई अद्भुत चीजें देखने को मिल सकती हैं जो यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। यदि आप आने वाले दिनों में स्मॉल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो जगह फाइनल करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। ये ऐसी जगहें हैं जहां आप सोलो और फैमिली के साथ खूब इंज्वॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही अद्भुत जगहों के बारे में।
खंडोबा मंदिर, जेजुरी, महाराष्ट्र

खंडोबा मंदिर जेजुरी में स्थित है जो महाराष्ट्र में पुणे से लगभग 1.5 घंटे की दूरी पर है। यहां साल में दो बार बड़ा समारोह आयोजित किया जाता है जो काफी आकर्षक होता है। यहां की खासियत है कि भक्तगण भगवान को हल्दी हवा में फेंक कर चढ़ाते हैं और यहां तक कि इसे टीके के रूप में भी चढ़ाया जाता है।
जो देखने में काफी अद्भुत और आश्चर्य कर देने वाला मंजर होता है। भक्तों की मान्यता है कि हल्दी सोने का प्रतीक है और इसलिए इसे भगवान खंडोबा को चढ़ाया जाता है। यहां का नजारा इतना अलौकिक होता है कि आप एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे। यदि आपको अपनी यात्रा को यादगार बनाना है तो एक बार खंडोबा के मंदिर जरूर जाएं।
लोकतक झील, मोइरांग, मणिपुर

लोक शब्द का अर्थ है धारा और तक का अर्थ है अंत। इस झील का पूरा नजारा हवाई जहाज से देखा जा सकता है। हवाई जहाज से यात्रा करते समय, खिड़की से एक छोटी सी चोटी नीली झील और फुमदी नामक तैरते हुए द्वीप दिखाई देंगे। इस झील में बोटिंग करना एक अच्छा अनुभव हो सकता है। आपको बता दें कि इन छोटे-छोटे द्वीपों में लोग रहते हैं और हर घर के आगे आपको एक नाव बंधी मिल जाएगी। इसके अलावा दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग पार्क, जिसका नाम केबुल लामजाओ नेशनल पार्क है, भी यहां का एक और आकर्षण है। यहां आकर तैरते हुए द्वीपों का इतिहास जानना काफी रोमंचकारी हो सकता है।
यह भी देखे-बजट में क्या चीज हुई सस्ती और क्या महंगी, जानें हाइलाइट्स
उमगोट नदी, मेघालय

उमगोट नदी, जिसे डॉकी नदी के नाम से जाना जाता है, मेघालय की दक्षिण-पूर्वी सीमा पर स्थित है। इसकी राजधानी शिलांग से लगभग 82 किलोमीटर दूर है। इस खूबसूरत जगह पर पहुंचने में आपको 2 घंटे 30 मिनट का समय लग सकता है। यह बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है, इसलिए यदि आप एक ग्रुप में यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो यहां जाया जा सकता है। बोटिंग के अलावा यहां कई साइट सीन है जिसका आनंद लिया जा सकता है। इस नदी का पानी इतना शांत और साफ है कि पानी के नीचे के पत्थर, मछलियां और पैधे आसानी से देखे जा सकते हैं। जो इस जगह की यूएसपी है।
इमा कैथल, इम्फाल

इमा कैथल मार्केट की खासियत ये है कि इसे पूरी तरह से महिलाएं चलाती हैं। इमा बाजार या इमा कैथल का शाब्दिक अर्थ मदर्स मार्केट है। यहां पाई जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद जैसे मिट्टी के बर्तन, शॉल, कठपुतली और कपड़े शामिल हैं। विभिन्न प्रकार की सब्जियां और सूखी मछली भी बांस से बुनी छोटी टोकरियों में बेची जाती हैं। यह हमारे देश में महिलाओं द्वारा संचालित सबसे बड़े बाजारों में से एक है। यहां आपको सभी महिलाएं पारंपरिक पोशाक में दिख जाएंगी। ये बाजार बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। यकीन मानिए आपको यहां बहुत अच्छा लगेगा।
नोहकलिकाई फॉल्स, शिलांग

शिलांग से नोहकलिकाई फॉल्स तक ड्राइव करने में 1 घंटा 45 मिनट का समय लगता है। यहां आपको भारत का सबसे ऊंचा वॉटर फॉल देखने को मिलगा। झरने का नाम नोहकलिकाई फॉल्स है जो काफी खूबसूरत है। यहां आकर आप अपने सारी परेशानियां भूल जाएंगे। शिलांग के आस-पास रहने वाले लोग, यहां छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
