Foreign Trip: विदेश यात्रा करने का हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी दुनिया की सैर करना चाहते हैं तो हमारे देश के आसपास ही कई ऐसे देश हैं जो अपनी खूबसूरती और खास कल्चरल डायवर्सिटी की वजह से दुनिया भर के सैलानियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बने हुए हैं। इन जगहों तक पहुंचने के लिए आपको भी अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा और वीजा के लिए अधिक मशक्कत की जरूरत नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कौन सी जगहें 2025 में भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बन कर उभर रही हैं-
भूटान
अगर आप एडवेंचर और नेचर लवर हैं तो आप पूर्वी हिमायन एरिया में मौजूद छोटे से देश भूटान की यात्रा का प्लान बनाएं। प्रकृति के गोद में बसा यह पड़ोसी देश अपने शुद्ध पर्यावरण और खुशहाल लोगों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आप यहां काफी किफायती दाम में रहने, खाने, यात्रा का खर्च निकाल सकते हैं। यहां जाएं तो करन कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और बौद्ध मठ का दीदार जरूर करें।
नेपाल
नेपाल एक बहुत ही बजट फ्रेंडली देश है जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। बर्फ की चादर से ढका ये हिमालयन देश खूबसूरत मंदिर, एवरेस्ट की चाटियों, हिल स्टेशन, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के लिए दुनियाभर में काफी जाना जाता है। 2025 में घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है।
श्रीलंका
दक्षिण एशिया का ये देश अपनी रिच संस्कृति, समुद्री बीच और समुद्री भोजन के लिए विख्यात है। यह देश भी हमारे लिए बजट फ्रेंडली है। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। यहां जाने का बेस्ट टाइम दिसंबर से मार्च तक है। यहां आप कोलंबो, कैन्डी, यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महाबोधि स्थल, सिगिरिया रॉक किला आदि घूम सकते हैं।
थाईलैंड
थाईलैंड भी घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है, जहां आप समुद्री बीच, खूबसूरत मार्केट, ऐतिहासिक स्थल आदि का आनंद उठा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर यानी अंकोरवाट का मंदिर है जिसे देखने के लिए हिंदू समुदाय के लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं। यहां आप टू व्हीलर रेंट कर एरिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वियतनाम
वियतनाम एक ऐसा डेस्टीनेशन है, जो लक्जरी और बजट यात्रियों दोनों को एंटरटेन करता है। वियतनाम में सुंदर कैफे, फैंसी रेस्टोरेंट्स के अलावा समुद्र तट भी हैं जहां पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। मंदिर, अवशेषों, शिवालयों के साथ यहां घूमने के लिए बहुत अच्छी और सस्ती जगह है। विदेश में अपनी यात्रा की योजना बनाते समय वियतनाम को जोड़ना ना भूलें। यहां पर लोकल ट्रांसपोर्ट सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं।
सेशेल्स
खूबसूरत समुद्री बीच, माइंड ब्लोइंग कोरल रीफ और प्रकृति का अद्भुत नजारा सेशेल्स की खूबसूरती को बयां करते हैं। सेशेल्स उन डेस्टिनेशंस में से एक है जो पूरी दुनिया में टूरिस्ट को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। अगर कभी यहां आना हो तो सबसे विशाल आइलैंड ‘मिस विजिटिंग माहे’ पर आना ना भूलें, जो यहां के सुंदर आइलैंड की यात्रा का केंद्र भी है।
मालदीव्स
हनीमून पर जाने वाले भारतीयों के लिए मालदीव्स सबसे पसंदीदा इंटनेशनल डेस्टिनेशन है। हाल ही में कई बॉलीवुड सिलेब्स ने मालदीव्स में अपनी मजेदार छुट्टियों का एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर साझा किया है। समुद्री तट और आइलैंड पर रोमांटिक पलों का मजा लेने वालों को ये जगह बहुत पसंद आती है।
सिंगापुर
सिंगापुर के आइलैंड्स का खूबसूरत नजारा यकीनन आपको हैरान कर देगा। एडवरेंचर लवर्स, लग्जरी सीकर्स, फोटोग्राफर्स, आर्टिस्ट और बैकपैकर्स को सिंगापुर बहुत पसंद आता है। दूसरी इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के मुकाबले सिंगापुर भारतीयों के घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए सिंगापुर में एक लॉन्ग ट्रिप की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
