Visa Free Countries
Visa Free Countries

Visa Free Countries for Indians: भारत से बाहर घूमने के जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है, यह तो सभी को पता है। अगर आपके पास वीजा और पासपोर्ट नहीं है तो आप विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते। ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं है तो…शायद आप विदेश यात्रा के लिए इन देशों को अपनी अगली फ़ौरन ट्रिप की डेस्टिनेशन बनाना पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं उन खूबसूरत देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा सकते हैं।

भूटान (Bhutan)

हिमालय और तिब्बत के बिलकुल मध्य में मौजूद भूटान प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नमूना है।पड़ोसी देश भूटान में भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट के साथ आप भूटान की खूबसूरती को निहार सकते हैं। लेकिन, यहां घूमने के लिए आपके पास दो कोई भी वैलिड ट्रेवल डॉक्यूमेंट जरूर होने चाहिए। 6 महीने की न्यूनतम वेलिडिटी के साथ वैलिड भारतीय पासपोर्ट यहां घूमने के लिए काफी है।

Visa Free Countries for Indians

नेपाल (Nepal)

हिमालय की गोद में बसा नेपाल भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं। अपनी सादगी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध इस देश में हर साल लाखों सैलानी घूमने आते हैं। लैंड लॉक्ड देशों की सूची में शामिल नेपाल माउंट एवेरेस्ट और गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। नेपाल यात्रा के लिए आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, अगर नहीं है तो भारत सरकार द्वारा जारी एक फोटो आईडी कार्ड या भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी इलेक्शन कार्ड होना चाहिए।

Visa Free Countries for Indians

बारबाडोस (Barbados)

प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से मे कैरेबियन द्वीप पर बसा बारबाडोस प्रकृति की गोद में बसा एक बेहद ही खूबसूरत देश है। इस देश का साफ-स्वच्छ वातावरण और संस्कृति अपने आप में खास है। अगर आप भारतीय हैं तो आप बिना वीजा के यहां की यात्रा कर सकते हैं वो भी दिन या हफ्ते नहीं बल्कि पूरे 3 महीनों के लिए। इसलिए अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बारबाडोस को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Visa Free Countries for Indians

इंडोनेशिया (Indonesia )

अगर आप नेचर लवर हैं तो बिना वीजा के इंडोनेशिया घूमने के लिए सबसे अच्छा देश है। इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है। बिना वीजा के आप इन खूबसूरत देश में 30 दिन यानी एक महीना सुकून से बिता सकते हैं। वहीं इंडोनेशिया का बाली हनीमून कपल्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है।

Visa Free Countries for Indians

ग्रेनाडा (Grenada)

स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी करना अगर आपको पसंद है तो बिना वीजा कैरेबियन आईलैंड ग्रेनाडा से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। रंग-बिरंगे आईलैंड में आपको 90 दिनों के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। इसी के साथ आपको बता दें कि इस देश को ‘आयलैंड ऑफ स्पाइस’ भी कहा जाता है।

Visa Free Countries for Indians

नीयू द्वीप (Niue Island)

अगर आपको शांत और खूबसूरत जगह पसंद है तो नीयू द्वीप आपकी ट्रिप की विश लिस्ट में शामिल हो सकता है। भारतीय नागरिक इस खूबसूरत आईलैंड पर पूरे 30 दिन तक छुट्टियां मना सकते हैं। यहां टोटू रीफ, मतापा चैश्म, लिमू पूल, अवेकी केव्स, उतुको बीच, हिओ बीच, पलाहा केव और टाओगा नीयू म्यूजियम जैसी कई खूबसूरत स्थान यहां मौजूद हैं।

Visa Free Countries for Indians

समोआ (Samoa)

भारतीय लोगों के लिए समोआ में वीजा फ्री एंट्री है। एपिया, लोटोफागा, लालोमानु, सविया यहां के प्रसिद्ध शहर हैं। ये जगह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लजीज पकवानों के लिए भी काफी मशहूर है। वीजा भले ही नहीं लेकिन यहां आने के लिए आपने पास पासपोर्ट के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। इसके अलावा वापसी का टिकट भी जरूरी है।

Visa Free Countries for Indians

सर्बिया (Serbia)

दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया में भारतीय लोग बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। सिर्फ पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट के साथ आप यहां सुकून के 30 दिन गुजार सकते हैं। सफेद जमीं, शानदार पहाड़, सुंदर घाटियां और डैन्यूब नदी के आसपास के नजारे आपका मन मोह लेंगे। इसके साथ ही यहां की रंगीन शामें आपको दूसरी ही दुनिया का एहसास कराएंगी।

Visa Free Countries for Indians

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस (Saint Vincent and the Grenadines)

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस भारतीयों लोगों के लिए एक वीजा फ्री डेस्टिनेशन है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये जगह अपने अद्भुत नजारों और खूबसूरत बीच( समुद्री किनारों) के लिए खास तौर पर लोकप्रिय है। हरियाली से सराबोर इस देश में आप पूरे एक महीने का वक्त चैन से बिता सकते हैं।

Visa Free Countries for Indians

मॉरीशस (Mauritius)

भारतीय लोगों के लिए मॉरीशस हमेशा से ही एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। इसके अलावा यह सोलो ट्रिप के लिए भी एक बहतरीन विकल्प है। मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट के साथ लोगों को 90 दिनों के लिए वैध वीजा फ्री एंट्री देता है। लेकिन, टूरिस्ट के पास रिटर्न टिकट और पर्याप्त बैंक बैलेंस जरूर होना चाहिए। क्योंकि मॉरीशस दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है।

Visa Free Countries for Indians

Leave a comment