Home Remedies for Beauty: अब जवान और खूबसूरत होना हर किसी का सपना होता है लेकिन हमेशा तो ये खूबसूरती बरकरार नहीं रह सकती है। एक उम्र के बाद धीरे-धीरे आपकी त्वचा में कई छोट बड़े बदलाव आने ही लगते हैं ख़ास कर 40 की उम्र के बाद तो आपके चेहरे पर कई तरह के निशान, झुर्रियां, ब्लैकहेड्स नज़र आने लगते हैं। अब कॉस्मेटिक क्रीम का सजेशन तो हर कोई देने लगता जो आपकी स्किन को और बिगाड़ देती है। बात जब आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने की हो तो गृहलक्ष्मी आपके लिए लेकर आती है ढेरों घरेलू आसान नुस्खे। ब्लैकहेड्स और चेहरे की समस्याओं के लिए आइए जानते हैं आसन से घरेलू उपचार:
अंडे का सफ़ेद भाग :
क्या आपको पता है कि अंडा शारीर के लिए जितना लाभकारी है उतना ही ही खूबसूरती के लिए भी। ब्यूटी एक्सपर्ट की माने तो अंडे का सफेद भाग ब्लैकहेड्स को भगाने का रामबाण इलाज है। अंडे के सफेद भाग को एक चम्मच शहद में मिलाएं। चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दे फिर इसको अच्छे से साफ़ पानी से धो ले। आपका चेहरा कैसे चमक उठेगा।
बेहद प्रभावशाली ग्रीन टी:
आप तो जानते ही होंगे कि ग्रीन टी कितनी गुणी है ख़ासकर खूबसूरती के लिए। ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप सुखी ग्रीन टी के कुछ पत्ते पानी में डालकर पेस्ट बना लें । फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठंडे पानी से मुंह धुल लें।

असरकारी एलोवेरा खीरा फेस पैक:
बढ़ते पॉल्यूशन और धूप के चलते आपकी स्किन धीरे-धीरे डैमेज होती जाती है और फिर 40 की उम्र के बाद तो आपकी स्किन की चमक बिल्कुल छिन सी जाती है। एलोवेरा खीरा का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा में कसाव आयेगा और चेहरा नेचुरली ग्लोइंग दिखेगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए बस आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच खीरा कटोरी में मिला लें। तैयार फेस पैक को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज़ करते हुए लगाएं। फिर ठंडे पानी से मुंह धुल ले। इसे आपकी स्किन हाइड्रेट बनी रहेगी और खिली-खिली नज़र आयेगी।
गुणकारी टमाटर:
आपके खुबसूरत से चेहरे पर ब्लैकहेड का दाग आपको हमेशा शर्मिंदगी महसूस करवाता होगा लेकिन अब से आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। टमाटर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो स्किन से ब्लैकहेड्स को साफ करते हैं। सोने से पहले टमाटर का पल्प अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर मुंह धो लें।
बेसन और मसूर दाल का फेस पैक:
एजिंग की समस्या को खत्म करने के लिए इस फेस पैक को लगाएं। ½ कप बेसन और ½ मसूर दाल को मिक्सी जार में डालें फिर उसमे जरुरत अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस पैक को कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें फिर इसे ताजे या ठंडे पानी से धुल ले। आपके चेहरे के सारे दाग धब्बे , झुर्रियां, पिंपल सब खत्म हो जाएंगे। आपका चेहरा हमेशा खिलखिलाता दमकेगा।
