how to remove dark spots on nose: हमारे चेहरे पर ब्लैकहेड्स का उभरना एक आम बात है। खास तौर पर यह नाक के ऊपर अधिक दिखाई देता है। यह चेहरे पर काले धब्बे जैसे नजर आते हैं। स्किन के पोर्स में तेल और डर्ट जम जाते हैं और जब स्किन पोर्स खुलते हैं तो यह गंदगी और डेड सेल्स ऑक्सिडाइज होकर ब्लैक हो जाते हैं, जिस कारण इन्हें ब्लैकहेड्स कहा जाता है। यह हमारी सुंदरता पर ग्रहण लगाने का काम करते हैं। हालांकि इसको ठीक करने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं लेकिन दादी नानी के कुछ पुराने घरेलू उपाय अपनाकर भी इसे ठीक किया सकता है। यह बहुत ही प्रभावी और सुरक्षित है। यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचे बिना ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। आईए जानते हैं कुछ तरीकों के बारे में जिससे ब्लैकहेड्स को नेचरली रिमूव किया जा सकता है।
पानी और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा बहुत उपयोगी है। इसका उपयोग कई कारणों के लिए किया जाता है। यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है। इसे अप्लाई करने से ब्लैकहेड्स रिमूव होते हैं और स्किन का पीएच भी बैलेंस रहता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक के ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में अगर दो बार आप इस प्रक्रिया को अपनाते हैं तो यह पोर्स में छिपी हुई गंदगी और तेल को निकालने में मदद करता है।
दूध और चावल के आटे का स्क्रब
चावल के आटे से स्क्रब किया जाए तो यह डेड सेल्स और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है। इसमें दूध मिलाने के कारण यह हमारे त्वचा को मॉइश्चर देता है और सॉफ्ट बनाता है। एक चम्मच चावल के आटे में थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर इसे नाक पर लगाएं और धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। 5 से 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको जल्द ही बेहतर परिणाम नजर आएंगे।
शहद और नींबू का मास्क
शहद लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। वहीं नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण से स्किन साफ और चमकदार बनती है और ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए भी मददगार है। एक चम्मच नींबू के रस और एक चम्मच शहद को मिलाएं। अब इसे अपने नाक पर थोड़ी देर के लिए लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपके ब्लैकहेड्स जरूर कम होने लगेंगे।
बेसन और दही का उबटन

बेसन और दही का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। दादी और नानी के अनुसार दही और बेसन हमारे चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इन्हें चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स हटते हैं और त्वचा भी चमकदार बनती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे को नमी प्रदान करता है जबकि बेसन पोर्स को साफ करने में हमारी मदद करताहै। एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को मिला लें। इसे नाक पर लगाएं और सूखने दें। जब यह सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से रगड़ ले। फिर ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस उबटन को लगाने से आपको ब्लैकहेड से छुटकारा मिलेगा।
अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल करने से पोर्स टाइट होते हैं या ब्लैकहेड्स को हटाने में असरदार है। इसे लगाने से पोर्स काफी सिकुड़ जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड की संभावना कम होने लगती है। एक ब्रश के मदद से अंडे के सफेद हिस्से को नाक के ब्लैकहेड्स पर लगाएं और किसी टिशू पेपर से ढक दें। जब यह सूख जाए तो पील ऑफ मास्क जैसे टिशु के साथ ही ब्लैकहेड्स भी निकल जाएंगे।
