दांत सफेद करने के साथ ही स्ट्राबेरी देती है अन्य बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स,जानिए यहां: Strawberry Health Benefits
Strawberry Health Benefits

Strawberry Recipes बनाना है बहुत आसान, झटपट तैयार होती है रेसिपी

स्ट्रॉबेरी को फल के रूप में खाने के साथ आप इसके यमी डिज़र्ट भी बना सकते हैं।

लाल रंग का छोटा-सा फल Strawberry देखने में जितना सुंदर है, खाने में उसका स्वाद भी उतना ही शानदार है। स्ट्रॉबेरी को धोकर सीधे या काटकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसकी स्लाइस को सलाद में डालकर भी खा सकते हैं या इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। आपने अभी तक स्ट्रॉबेरी को इन तरीकों से खाया होगा लेकिन आप स्ट्रॉबेरी के यमी डिज़र्ट बनाकर भी खा सकते हैं।

गृहलक्ष्मी होमशेफ श्रेया जैन ने स्ट्रॉबेरी से बनने वाली 5 टेस्टी रेसिपी शेयर की हैं जो कि बनाने में आसान है और झटपट बनने वाली है। दिल्ली की रहने वाली श्रेया जैन डीयू स्टूडेंट हैं, जिनका रीडिंग और गार्डनिंग के अलावा एक शौक कुकिंग भी है। श्रेया को नई रेसिपी ट्राय करना हमेशा से पसंद रहा है। उन्होंने स्ट्रॉबेरी को मुख्य इंग्रेडिएंट रखते हुए रेसिपी शेयर की है जिसमें स्ट्रॉबेरी रायता, स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक, स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरी स्लश और स्ट्रॉबेरी चॉकलेट कपकेक शामिल हैं।

यह फल सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। अगर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल करते हैं, तो ये आपके शरीर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स की कमी को पूरा कर सकती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे बीमारियों को दूर रखकर खुद को दिन भर एक्टिव महूसस करते हैं। इन रेसिपी को ट्राय कर आप बच्चों को ही नहीं घर के बड़े-बुजुर्गों का दिल भी खुश कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी रायता

Strawberry Raita
Raita

सामग्री

  • स्ट्रॉबेरी प्यूरी ( पीसी हुई स्ट्राबेरी ) – 1 कप
  • दही – 2 कप
  • बारीक कटी स्ट्राबेरी – 1/2 कप
  • पीसी चीनी – 3 बड़े चम्मच
  • पीसी सफेद मिर्च – 1 छोटा चम्मच

विधि

  • एक पैन लें और उसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी, बारीक कटी स्ट्राबेरी और पीसी चीनी डाल कर 15 से 20 मिनट तक सिम गैस पर पकाएं। पकाने से रायता खराब नहीं होगा। ध्यान रहे कि पकाने के बाद प्यूरी को ठंडा कर लें।
  • अब दही को अच्छे से फेंट लें और इस फेंटे हुए दही में पीसी हुई सफेद मिर्च और प्यूरी मिक्सचर डाल कर अच्छे से मिला लें। आपका स्ट्रॉबेरी रायता तैयार है। स्ट्रॉबेरी रायता को घरवालों और मेहमानों को ही ठंडा सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

Strawberry milkshake
Milkshake

सामग्री

  • स्ट्रॉबेरी – 5
  • ठंडा दूध – 1 कप
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5
  • चीनी – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटे बादाम – 1/2 छोटी चम्मच
  • बारीक कटे पिस्ते – 1/2 छोटे चम्मच

विधि

  • स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले स्ट्राबेरी और दूध को अच्छे से मिक्सी में पीस ले। अब इसी मिक्सी में एक बड़ा चम्मच चीनी डालें और दोबारा से इसे पीस लें।
  • अब एक सर्विंग ग्लास लें। इस ग्लास में चार-पाँच बर्फ के टुकड़े डालें। ऊपर से तैयार स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक डालें। अब इन्हें गार्निश करेंगे। इसके लिए बारीक कटे बादाम, बारीक कटे पिस्ते और स्ट्राबेरी से सजाएं और घरवालों को सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

 Strawberry Ice Cream
Ice cream

सामग्री

  • अमूल फ्रेश क्रीम – 1 कप
  • स्ट्राबेरी प्यूरी ( पीसी हुई स्ट्राबेरी ) –  1/2 कप
  • पीसी चीनी – 1/2  कप
  • स्ट्रॉबेरी सिरप – 4 बड़े चम्मच
  • टूटी फ्रूटी – 1 बड़ा चम्मच

विधि

  • स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरा पतीला लें। इस पतीले में क्रीम को हल्का होने तक फेंट लें। फेंटने के बाद इसमें पीसी चीनी मिलाएं। अब इसमें स्ट्राबेरी प्यूरी डालकर एक ही तरह से मिलाएं। इसके बाद स्ट्राबेरी सिरप डालकर अच्छे से मिला लें।
  • एक एयरटाइट कंटेनर में आइसक्रीम का यह तैयार मिक्सचर डाल दें और कंटेनर का ढक्कन बंद कर दें। आइसक्रीम वाले इस कंटेनर को फ्रीजर में एक रात के लिए फ्रीज़ करें।
  • टेस्टी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनकर तैयार है। अब आइसक्रीम के स्कूप निकालें और टूटी फ्रूटी से अच्छे से सजाएं। आइसक्रीम स्ट्रॉबेरी सभी को सर्व करने के लिए तैयार है।

स्ट्रॉबेरी चॉकलेट कपकेक

Strawberry Chocolate Cupcakes
Cupcakes

सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • पीसी चीनी – 1/2 कप
  • अमूल मक्खन – 100 ग्राम
  • स्ट्राबेरी – 5+5
  • चीनी – 3 +3 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • खाने का सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
  • ड्रिंकिंग चॉकलेट – 1 बड़ा चम्मच
  • सिल्वर बेकरी बॉल्स – 1 बड़ा चम्मच
  • कोकोआ पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • दूध – 1/2 कप
  • रिफाइंड – ग्रीसिंग के लिए

विधि

  • मक्खन और पिसी चीनी को हल्का होने तक फेंट लें।
  • अब एक बर्तन में मैदा छान लें। उसमें ड्रिंकिंग चॉकलेट, कोकोआ पाउडर, बेकिंग पाउडर और खाने का सोडा मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा मैदा का मिक्सचर मक्खन के साथ मिलाएं और बैटर बनाएं बीच-बीच में दूध भी डालें।
  • माइक्रोवेव को 180°c पर प्रिहीट कर लें।
  • कपकेक के मोल्ड्स को ग्रीस कर लें और बैटर से आधा भर दें। प्रिहीट किए गए माइक्रोवेव में मोल्ड्स को रख दें और 180°c पर 25 मिनट के लिए पकाएं।
  • इस बीच 5 स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लें और 3 बड़े चम्मच चीनी और 1 पानी के साथ 15-20 मिनट तक पकाएं। ऐसा तब तक करना है जब तक कि वह सॉस जैसी न दिखने लगे।
  • अब एक अलग बर्तन में बची हुई चीनी से दो तार की चाशनी बनाएं।
  • बची हुई स्ट्रॉबेरी के फैन बनाएं और चाशनी में ग्लैज़ करें। कपकेक को माइक्रोवेव से निकालें और स्ट्रॉबेरी सॉस लगाएं। कपकेक में हल्का-सा कट करके स्ट्राबेरी फैन लगाएं। स्ट्रॉबेरी सॉस पर सिल्वर बॉल्स छिड़के। इसे ठंडा ही सर्व करें।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...

Leave a comment