ब्लैकहेड्स दरअसल छोटे-छोटे डार्क स्पॉट्स हैं जो कि रोम छिद्र में तेल और अन्य अशुद्धियों के भर जाने के कारण भी होते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को कम करने के साथ अन्य कई त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को भी न्योता देते हैं इसलिए, इन ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए हम यहॉ पर कुछ आसान और घरेलु नुस्खे बता रहें हैं।

1. स्टीम लें-
 
स्टीम लेने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे चेहरे की अंदरूनी सतह तक सफाई हो जाती है इससे चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं और चेहरा कोमल व मुलायम होता है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें और नर्म टॉवल से चेहरे को ढक्‍कर 5 से 10 मिनट तक भाप लेने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें व टॉवल से चेहरे को पोंछ लें। इस प्रयोग को सप्ताह में 4 से 5 कई बार करने से यह समस्या हल हो जातीं है।

2. एप्पल साईडर विनेगर और मिंट टोनर-

एप्पल विनेगर और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर छोटी बोतल में भरकर एक सप्ताह तक रख दें। इसके बाद इस मिश्रण में एक कप पानी मिलाकर ठंडा करने के लिये फ्रिज में एक सप्ताह के लिए रखें। फिर इसे रात में चेहरे को धोने के बाद रूई की मदद से लगाने से ब्लैकहेड्स की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाती है।  

 3. बेकिंग सोडा पेस्ट-

बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस तरह करने से ब्लैकहेड्स कम होने लगते हैं और नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे पूरी तरह मिट भी जाते हैं। इसे लगाने के बाद चेहरे पर नमी बरकरार रखने के लिये मॉइस्चराइज़र का प्रयोग भी करें।
 
4. ग्रीन टी-

ग्रीन टी में मौजूद विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में व त्वचा के रोम छिद्रो को खोलकर ब्लैकहेड्स को दूर करने में मदद करता है। इसके लिये एक कप गर्म पानी में दो चम्मच ग्रीन टी को मिलाए और गुनगुना होने पर इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धोकर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

5. हल्दी-  

हल्दी एक महत्त्वपूर्ण मसाला होने के साथ ही अपने चमत्कारी औषधीय गुणों के लिये काफी प्रसिद्ध है। ये एक नैचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करती है जिसका इस्तेमाल ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिये हल्दी पाउडर को पानी या नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र में लगाकर 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने व साफ पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें