कैसे सही ढंग से अपने चेहरे को भाप दें?
1 स्टेप- बर्तन में पानी उबालें
एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और इसे पूरी तरह से उबा लें। इसके अलावा आप चेहरे को स्टीमर से भी स्टीम कर सकते हैं।
2 स्टेप: अपना चेहरा अच्छे से धोए
चेहरे से मेकअप, गंदगी, तेल या पसीने को हटाने के लिए अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से धोएं। ध्यान रहे कि हार्स साबुन या स्क्रब से अपना चेहरा न धोएं क्योंकि इससे जलन हो सकती है। चेहरे को धोने के बाद हाथों से पैट करके चेहरे को सुखाए।
3 स्टेप: पानी में एसेंसियल ऑयल मिलाएं
चेहरे को और खूबसूरत बनाने के लिए आप इसमें एसेंसियल ऑयल मिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि पानी पूरी तरह से उबला हुआ हो, ताकि अन्य सेंट निकल जाए। इसके अलावा आप ग्रीन टी बैग या मिंट टी बैग का भी उपयोग किया जा सकता है।
4 स्टेप: अंत में चेहरे को स्टीम करें
अपने सिर को तौलिये से इस तरह ढकें कि यह आपके चेहरे पर भाप आ सके। अपने चेहरे को काफी पास रखें जिससे त्वचा को भाप का एहसास हो, ज्यादा नजदीक भी नहीं। यदि आप मुँहासे या अन्य त्वचा सम्बन्धित समस्या है, तो 10 मिनट से अधिक समय तक भाप न लें।
फेस स्टीमिंग के फायदे
- बढ़ती उम्र में भी जवां दिखना: अपने चेहरे को फिर से युवा गुलाबी गाल वाले किशोर की तरह दिखने में मदद करता है।
- ब्लैकहेड्स: भाप लेने से आसानी से ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- रोम छिद्रों को खुला रखता है- नियमित रूप से भाप लेना छिद्रों को खुला रखता है जिससे नेचुरल ऑयल चेहरे से निकल जाता है। यह जमी हुई गंदगी को निकाल देता है।
- गंदगी को बाहर निकालता है: पसीना आपकी त्वचा में जमी गंदगी को चेहरे की सतह पर लाने के लिए सबसे अच्छी चीज है। आप इस गंदगी को भाप के जरिए बाहर ला सकते हैं।
- पिंपल्स को रोकता है: फेस स्टीमिंग एक दिन में पिंपल से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा और एकमात्र तरीका है। 5 मिनट के लिए अपने चेहरे को भाप दें और फिर लगभग आधे घंटे के लिए चिल करें, फिर पिंपल पर आइस क्यूब लगाएं।
ये भी पढ़ें
FaceSerum: आखिर क्यों चेहरे पर सीरम लगाना जरूरी है
DIY: झुर्रियों और गलोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड नाइट क्रीम
इस रेमेडी से झाई, झुर्रियाँ और चेहरे के फेट को करें कम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
