एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि करीब 97% महिलाएं और 68% पुरूषों में मीठा खाने की बार-बार इच्छा होती है लेकिन कई लोग भविष्य में इससे होने की वाली बीमारियों से अनजान होते हैं। ये बीमारियां आपको छू भी न पाएं इसलिए आज हम आपको ऐसे 5 हेल्दी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाकर आप अपने मीठे खाने की तलब को शांत कर खुद को स्वस्थ रख सकेंगे।
1. डार्क चॉकलेट –
बच्चे, जवान, बूढ़े हर किसी को चॉकलेट बहुत पसंद होती है। फिर चाहे किसी का गुस्सा शांत करना हो या किसी का दिल खुश करना हो चॉकलेट हमेशा एक पसंदीदा विकल्प रही है। जब कभी भी आपका मन कुछ मीठा खाने का करे तो डार्क चॉकलेट का सेवन करें। डार्क चॉकलेट में अन्य मिल्क चॉकलेट की तुलना में 50% से 90% कोको सॉलिड, कोको बटर और कम मात्रा में शुगर होती है। इसके साथ ही इसमें आयरन, कॉपर, फ्लैवनॉल्स, जिंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
कुछ भी मीठा खाने से अच्छा है आप डार्क चॉकलेट खाएं, इससे न सिर्फ आप हल्का महसूस करेंगी बल्कि शुगर की मात्रा कम होने से ये आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के साथ-साथ हृदय रोग के जोखिम को भी कम करेगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाएगा।
2. प्रोटीन–
प्रोटीन से भरपूर आहार भूख को कंट्रोल करते हैं और ये देर तक पेट के भरे होने का अहसास कराता है। जब पेट भरा होगा तो आप अतिरिक्त कैलोरी और शुगर से आसानी से परहेज कर पाएंगे। प्रोटीन के अच्छे स्रोत चिकन, मटन, मछली, अंडा, मसूर की फलियां, पनीर और दूध से बने पदार्थ हैं जिनके सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा तो कम होती है साथ ही ये मीठा खाने की इच्छा को धीरे-धीरे कम करते हैं।
वहीं, मीठा खाने की जगह आप चाहे तो रागी भी खा सकती हैं। रागी हाई-प्रोटीन आहार है और ये ब्लड ग्लूकोज को भी नियंत्रित करती है। रागी के सेवन से चिंता, तनाव से छुटकारा मिलता है और वजन कम करने व डायबिटीज में भी है ये काफी फायदेमंद होती है।
3. फल–
फलों में नैचुरली मीठापन होता है जिससे आपको अतिरिक्त शुगर का सेवन करने की ज़रूरत नहीं होती। इसके साथ ही फलों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं जो शरीर में शुगर के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करते हैं। फलों में आप खासतौर से संतरा, सेब, आड़ू, अमरुद, तरबूज, नारियल पानी, केला, लीची और कीवी खा सकती हैं। अगर आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो कुछ मीठा खाने की जगह अगली बार से फलों का सेवन करें।
4. दही–
जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप सादी दही भी खा सकते हैं या चाहे तो आप इसमें शुगर फ्री भी डाल सकते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी12, विटामिन बी2, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो होता ही है साथ ही आपकी मीठा खाने की तलब को भी कम करता है। दही के साथ अप्राकृतिक मिठास जैसे ‘कॉर्न सिरप’ मिलने से वजन बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है।
5. काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स–
मीठा खाने की तलब महसूस करने पर काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स से बने पदार्थों का सेवन कर सकते हैं यह ऊर्जा का प्राथमिक और त्वरित स्रोत हैं। यह कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन तत्व से बना होता है इसलिए इसे कार्बोहाइड्रेट्स कहा जाता है। इसमें आप दलिया, ओट्स, पास्ता, होल ग्रेन्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जी, आलू, ड्राई फ्रूट्स, राजमा बीन्स और खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, सेबफल व स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
