मौजूदा भागदौड़ वाली जिंदगी में आज की महिला के लिए रहन-सहन आसान नहीं रह गया है। जहां कुछ दशक पहले महिलाओं से घर चलाने और अपने बच्चों की परवरिश करने की उम्मीद की जाती थी, वहीं अब उम्मीदें काफी अलग हो गई हैं। आज की महिलाएं न सिर्फ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाती हैं बल्कि वे ऊंचे पदों पर काम भी करती हैं। इन सब जिम्मेदारियों, जरूरतों और इच्छाओं से चुनौती पार पाना वाकई आसान नहीं है। पारिवारिक रिश्तों और करियर के बीच तालमेल बैठाने में आज की महिलाओं को काफी मशक्त करनी पड़ती है, उन पर एक दबाव सा बना रहता है और कई मामलों में वे अवसाद, तनाव, मानसिक समस्या और शारीरिक समस्याओं की भी शिकार हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में कुछ खास रत्न पहनने से महिलाओं की जिंदगी में उत्साह, शांति और प्रेम को बढ़ाने व सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है। जेम सलेक्शन के रत्न विशेषज्ञ और संस्थापक व सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंकज खन्ना कुछ खास रत्नों और उनके शक्तिशाली गुणों व फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप पहनकर अपनी जिंदगी के तनाव को कम कर खुशहाल जिंदगी जी सकती हैं।  

1- पन्ना

वैसे तो आपने पन्ना पहने हुये बहुत से लोगों को देखा होगा, हरे रंग का यह कीमती रत्न महिलाओं को जिंदगी की विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरा करने में दक्षता और क्षमता प्रदान करता है। पन्ना पहनने से महिला को अपनी जिंदगी के सभी मामलों में सफलता मिलती है और उसे जिंदगी की राह में आने वाली बाधाओं और उथल-पुथल का बखूबी सामना करने में मदद मिलती है।

 

 

 2-टोपाज़

अगर आपकी जिंदगी परेशानी व चुनौतियों से भरी हुई है तो टोपाज़ रत्न को पहनना आपके लिये बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। विभिन्न रंग वाले रत्न टोपाज़ को पहनने से जिंदगी में समस्याओं और चुनौतियों का मुकाबला करने में मदद मिलती है। यदि आप लगातार समस्याओं से जूझ रही हैं और तनाव महसूस कर रही हैं तो पन्ना के साथ-साथ व्हाइट टोपाज़ धारण करें। टाइगर्स आई के ब्रेसलेट और नेकलेस जिंदगी के इन तनावग्रस्त समय के दौरान आपके के लिये काफी मददगार होंगे।

 

 

3-माणिक

असंतुलित आहार और कई अन्य कारणों की वजह से महिलाओं में एनीमिया और लो आरबीसी की समस्या पैदा होने का जोखिम ज्यादा रहता है। माणिक पहनने से आपकी मांस-पेशियां मजबूत होती है और साथ ही इससे शरीर के अंदर लाल रक्त कोशिकाओं के लगातार प्रवाह में मदद मिलती है। सूर्य का रत्न रूबी या माणिक हड्डियों के ढांचा तंत्र को मजबूत बनाता है और व्यक्ति के शारीरिक बनावट में सुधार लाता है।

 

 

 4-लाल मूंगा

रेड कोरल यानी मूंगा महिलाओं के लिए बेहद ही फायदेमंद है। लाल मूंगा धारण करने से महिलाओं में अपने आसपास के नकारात्मक परिवेश का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। यह रत्न मांसपेशियों में भी सुधार लाता है। लाल मूंगा को उत्साह बढ़ाने और हार्मोन संतुलन में सुधार लाने में भी मददगार माना जाता है।

 

 

5-पुखराज

पुखराज रत्न बृहस्पति महिलाओं की जिंदगी में अहम भूमिका निभाता है। येलो सेफायर (पुखराज) पहनने से महिलाएं अपने पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को भी आसानी से निभाने में सक्षम होंगी और उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ावा भी मिलेगा।

 

 

ज्योतिषी पंकज खन्ना का कहना है कि इन रत्नों को पहनना सिर्फ तभी लाभदायक हो सकता है जब वे पूरी तरह शुद्ध और वास्तविक हों। रत्नों का प्रभावी असर होता है और सकारात्मक असर हासिल करने के लिए ग्रह-आधारित मंत्रों का नियमित जाप जरूरी है।

 

ये भी पढ़ें –
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।