Overview:
अक्षय कुमार और अरशद वारसी फेम Jolly LLB 3 अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 18 सितंबर 2025 को थिएटर्स में आने वाली यह फिल्म 14 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में इसकी कहानी, स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस से जुड़ी पूरी जानकारी।
Superhit Courtroom Drama Jolly LLB 3 OTT Release: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की पॉपुलर फिल्म Jolly LLB 3 ने आखिरकार अपनी ओटीटी रिलीज डेट लॉक कर ली है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा 18 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके लगभग सात हफ्तों तक थिएटर्स में चलने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। थिएटर्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी पर दर्शक इसे कितना सराहते हैं।
Jolly LLB 3 की OTT रिलीज डेट और ऑफिशियल अनाउंसमेंट
फिल्म Jolly LLB 3 14 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस बात की आधिकारिक घोषणा खुद नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर की। प्लेटफॉर्म ने मज़ेदार अंदाज में लिखा, “Milord, permission to be Jolly cause tareekh mil gayi hai! Watch Jolly LLB 3, out 14 November, on Netflix. #JollyLLB3OnNetflix.”
इस खबर के आते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया, क्योंकि वे लंबे समय से इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के पहले दो पार्ट्स की तरह इस बार भी दर्शक एक मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी की उम्मीद कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी : किसानों की लड़ाई और भूमि माफियाओं का सच
Jolly LLB 3 की कहानी एक वास्तविक भूमि अधिग्रहण मामले से प्रेरित है। प्लॉट एक किसान की विधवा के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक शक्तिशाली रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ लड़ाई छेड़ देती है। उसी व्यक्ति की वजह से उसके पति को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा था। फिल्म में किसानों की समस्याओं, भूमि माफियाओं की पकड़ और सिस्टम की जटिलताओं को दिखाया गया है। यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि समाज के एक गंभीर मुद्दे को उजागर करने वाली कहानी है। सुभाष कपूर की स्टोरीटेलिंग फिल्म को इमोशनल गहराई और यथार्थ से जोड़ती है।
स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है कि इस बार Jolly 1 और Jolly 2 यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों एक साथ नजर आए। इनके साथ पिछली फिल्मों के कलाकार – सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव – ने भी अपनी भूमिकाएँ दोहराईं। इसके अलावा सीमा बिस्वा, गजराज राव, राम कपूर और कई अन्य कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए।
| श्रेणी | कमाई |
|---|---|
| ओपनिंग डे कलेक्शन (भारत) | ₹12 करोड़ |
| भारत नेट कलेक्शन | ₹116 करोड़ |
| भारत ग्रॉस कलेक्शन | ₹136 करोड़ |
| ओवरसीज ग्रॉस (USD) | $3.45 मिलियन |
| ओवरसीज ग्रॉस (INR) | ₹30.50 करोड़ |
| वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन | ₹167 करोड़ |
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शकों ने फिल्म को ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, हालांकि कुछ लोगों ने इसे पिछली फिल्मों की तुलना में थोड़ा कमजोर बताया। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है।
