Overview: क्या आपके बच्चे को भी है नेल आर्ट का शौक, तो ये क्यूट डिज़ाइन्स करें अप्लाई
बच्चों के लिए नेल आर्ट एक मजेदार और रचनात्मक गतिविधि है। ये गतिविधि बच्चे की मोटर स्किल्स को बढ़ाती हैं और उन्हें क्रिएटिव बनाती है।
Kids Nail Art: आजकल नेल आर्ट केवल बड़ों तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया के प्रभाव से बच्चे भी अपने नाखूनों को रंग-बिरंगे और आकर्षक डिज़ाइन्स से सजाने में रुचि दिखा रहे हैं। बच्चों के लिए नेल आर्ट एक रचनात्मक, मजेदार और तनावमुक्त गतिविधि है। यह उनकी सेल्फ एक्सप्रेशन को बढ़ावा देता है और उनकी फाइन मोटर स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह माता-पिता को अपने बच्चों के साथ यादगार पल बिताने का मौका देता है। लेकिन बच्चों की त्वचा और नाखून संवेदनशील होते हैं और वे अक्सर अपनी उंगलियां मुंह में डाल लेते हैं। इसलिए, नेल आर्ट के लिए नॉन-टॉक्सिक और बच्चों के लिए सुरक्षित नेल पॉलिश का उपयोग करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और क्यूट नेल आर्ट डिज़ाइन्स के बारे में।
बटरफ्लाई नेल आर्ट

रंग-बिरंगी बटरफ्लाई बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। नेल्स पर इसे बनाना बेहद आसान और आकर्षक है। प्रत्येक नाखून पर बच्चे की पसंद का अलग-अलग रंग लगाएं। नेल आर्ट ब्रश से इंडेक्स और मिडिल फिंगर पर काले रंग से तितली के पंख बनाएं। फिर पंखों के किनारे पर डॉटिंग टूल से सफेद बिंदु बनाएं।
पांडा नेल आर्ट
पांडा नेल आर्ट बच्चों को कुंफू पांडा जैसा मजेदार और क्यूट लुक देता है। ये नेल आर्ट करने के लिए आप सबसे पहले अपने नाखूनों पर नीली यानी ब्लू नेल पॉलिश लगाएं और उसे अच्छी तरह सूखने दें। ब्रश से नाखून के सामने वाले हिस्से पर सफेद रंग से पांडा का चेहरा बनाएं। काले रंग से आंखें, कान और मुंह बनाएं। चमकदार फिनिश के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की परत लगाएं।
स्टार नेल आर्ट
यह रंग-बिरंगा डिज़ाइन बच्चों के नाखूनों को तारों जैसी चमक देता है। सबसे पहले नाखूनों पर बच्चे की पसंद के अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश लगाएं। पीले रंग में डूबे पतले ब्रश से दो त्रिकोण बनाकर स्टार बनाएं। छोटे डॉटिंग टूल से पीले बिंदु और स्टार की आंखें बनाएं।
पोल्का डॉट नेल आर्ट
पोल्का डॉट्स हमेशा फैशन में रहते हैं और बच्चों के लिए क्यूट और स्टाइलिश भी हैं। इसे बनाने के लिए नाखूनों पर गुलाबी और फ्लोरोसेंट हरे रंग को बारी-बारी से लगाएं। छोटे डॉटिंग टूल या टूथपिक से पिंक नाखूनों पर हरे और हरे नाखूनों पर गुलाबी बिंदु बनाएं। फिर ट्रांसपेरेंट पॉलिश से फिनिश करें।
फ्लावर नेल आर्ट

यह डिज़ाइन बच्चों की फूलों वाली ड्रेस के साथ खूब जंचता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हल्के पिंक जेल नेल पॉलिश से नाखूनों को कोट करें। सूखने के बाद, डॉटिंग टूल से प्रत्येक नाखून के ऊपरी हिस्से पर दो गुलाबी और एक बेज रंग का फूल तिरछी रेखा में बनाएं। फूलों के ऊपर बचे हिस्से को मैट सफेद नेल पॉलिश से भरें।
बीच नेल आर्ट
जिन बच्चों को समुद्र या पानी पसंद है उन्हें ये डिजाइन काफी आकर्षक लगेगा। इसे नाखुनों पर अप्जाई करने के लिए सबसे पहले समुद्र के लिए नीला और रेत के लिए भूरा जैसे रंगों से नाखून पेंट करें। नेल आर्ट ब्रश या नेल टेप से सफेद, काली और भूरी लहरें बनाएं।
बच्चों के लिए नेल आर्ट की सावधानियां
– बहुत छोटे बच्चों के नेल पर नेल आर्ट न करें, क्योंकि वे उंगलियां मुंह में डाल सकते हैं और त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है।
– नॉन-टॉक्सिक और वॉटर-बेस्ड नेल पॉलिश का उपयोग करें।
– एक्रिलिक या जेल पॉलिश से बचें, क्योंकि ये रसायन बच्चों के नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
– सभी उपकरणों को सैनिटाइज करें और बच्चों के हाथ साफ रखें।
– नेल ग्लू का उपयोग सावधानी से करें और बच्चों के लिए सुरक्षित ग्लू चुनें।
– छोटे और गोल नाखून रखें, ताकि चोट का खतरा कम हो।
– नेल आर्ट के दौरान बच्चों की निगरानी करें, ताकि वे गलती से पॉलिश न निगल लें।
