A beautifully dressed pregnant woman sits in a garden, thoughtfully gazing at her baby bump
Women desires after motherhood

Summary: ग्लैमर और सेफ्टी का संतुलन

गर्भावस्था फोटोशूट में ग्लैमर और सुरक्षा का संतुलन जरूरी है। सही समय, आरामदायक कपड़े और डॉक्टर की सलाह अपनाएं।

Baby Bump Photoshoot Ideas: गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन के खास पलों में से एक है, जिनकी यादों को वह जीवन भर सहेज के रखना चाहती है। गर्भावस्था के खूबसूरत पलों को सहेज के रखने का ऐसा ही एक तरीका है बेबी बंप फोटोशूट। वर्तमान समय में यह ट्रेंड खूब चल रहा है। इसका एक कारण सोशल मीडिया या इंटरनेट के जरिए देश दुनिया में प्रचलित ट्रेड की जानकारी का लोगों तक आसानी से पहुंचना है। लेकिन हर ट्रेंड के साथ जाने से पहले उनसे जुड़ी सेफ्टी के बारे में जानना भी जरूरी है। आईए जानते हैं इस लेख में प्रेगनेंसी में बेबी बंप फोटोशूट के दौरान महिला किस तरह ग्लैमर और सेफ्टी दोनों का ध्यान रख सकती है।

ट्रेंड बेशक देश दुनिया की नजरों में आने के लिए, अधिक से अधिक लाइक और कमेंट के लिए फॉलो किए जाते हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान फोटोशूट करवाना ट्रेंड से ज्यादा यादों को सहेज के रखने का सफर है। पल चाहे कितने भी खूबसूरत हो पर उसे रोक के नहीं रखा जा सकता, लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के साथ खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सकता है।

फोटोशूट का समय: गर्भवती महिला अगर बेबी बंप फोटो शूट करवाना चाहती है तो उसके लिए सही समय का चुनाव जरूरी है सातवां या आठवां महीना शूट के लिए सबसे सही समय है। इस दौरान पेट का आकार बड़ा और खूबसूरत होता है। शुरुआती महीने में पेट का आकार बहुत छोटा होता है और आखिरी महीने महिला ज्यादा और असुविधा महसूस करती है साथ रिस्क भी बढ़ जाता है।

Baby bump photoshoot ideas
Baby bump photoshoot ideas

सेफ लोकेशन का चुनाव: फोटोशूट से पहले सुरक्षित लोकेशन का चुनाव करें। फोटोशूट की लोकेशन ना बहुत गर्म हो ना ठंडा, ऊंची पहाड़ी या रेत के टीले या फिर नम गीली जगह का चुनाव ना करें।

ज्यादा सुरक्षित और अपने अनुकूल वातावरण के लिए इनडोर जैसे स्टूडियो, गार्डन या घर का चुनाव करें।

ड्रेस का चुनाव: फोटोशूट के लिए ज्यादा तंग या असुविधाजनक कपड़ों का चुनाव न करें। आप हल्के और स्ट्रेचेबल फैब्रिक जैसे कॉटन या लाइक्र का चुनाव कर सकते हैं। आप हल्के और सॉफ्ट कलर के ड्रेस का चुनाव करें जिसमें आप ज्यादा खूबसूरत लग सके।

डॉक्टर से जांच: फोटोशूट से पहले आप अपना बीपी शुगर जांच जरुर करवाएं। अगर आपको गर्भावस्था से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

फोटोशूट के लिए लाइट ऑर्गेनिक मेकअप का चुनाव करें। केमिकल बेस मेकअप आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।

वजनदार, टाइट और भारी कपड़े ना पहने। हल्के, सॉफ्ट कलर के कपड़ों का चुनाव करें। हिल्स को पूरी तरह अवॉइड करें।

सूट के समय बीच-बीच में ब्रेक ले। खुद को हाइड्रेटेड और ग्रेसफुल रखने के लिए जूस और पानी लेते रहे।

फोटोशूट के लिए नेचुरल लाइट और समतल सतह का चुनाव करें।

फोटोशूट के दौरान सिर्फ पोज नहीं आप प्यार, उम्मीद और खुशी के भाव भी दिखाएं।

फोटोशूट के लिए ऐसे फोटोग्राफर का चुनाव करें जिसे गर्भावस्था फोटोशूट का अच्छा अनुभव हो।

विशेष ध्यान: गर्भावस्था के दौरान अपने शरीर के बैलेंस के अनुसार पोज दें। दूसरों को देखकर एक्सपेरिमेंट ना करें, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...