Raghu Dixit is about to marry Varijashree

Summary: रघु दीक्षित और वरिजाश्री वेणुगोपाल की शादी, दोस्ती से प्यार तक का सफर

रघु दीक्षित दूसरी शादी कर रहे हैं, जो भारतीय इंडी म्यूजिक के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वे 50 वर्ष के हैं और अपनी 34 वर्षीय साथी संगीतकार वरिजाश्री वेणुगोपाल से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की दोस्ती से शुरू हुई यह कहानी अब प्यार में बदल चुकी है।

Raghu Dixit Second Marriage: रघु दीक्षित भारतीय संगीत की दुनिया का एक बहुत नाम हैं। रघु दीक्षित अपनी फोक और रॉक म्यूज़िक की अनोखी शैली के लिए जाने जाते हैं। उनका बैंड द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट देशविदेश में परफॉर्म कर चुका है। इन दिनों रघु दीक्षित इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि रघु दीक्षित वरिजाश्री वेणुगोपाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जो एक भारतीय संगीतकार और सिंगर हैं, यह जोड़ा इसी महीने में शादी करने वाला है। दोनों की उम्र में करीब 16 साल का अंतर है।

What is the age difference between the two?
Raghu Dixit is about to marry varijashree

दरअसल, रघु दीक्षित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि “सच कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने खुद को जीवन भर अकेले रहने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा था।” उन्होंने आगे कहा, “जो एक मज़बूत दोस्ती के रूप में शुरू हुआ, वह स्वाभाविक रूप से प्यार और साथ में बदल गया। हमारी रुचियां समान हैं और हम एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। वो कहते हैं कि उन दोनों के बीच जबरदस्त कनेक्शन है। चाहे बात संगीत की हो, ह्यूमर की या जिंदगी को सादगी से जीने की। वरिजाश्री के माता पिता ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है।

वरिजाश्री वेणुगोपाल ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ केवल एक बेहतरीन गायिका हैं, बल्कि बांसुरी वादक के रूप में भी बहुत मशहूर हैं। उनका संगीत कर्नाटक संगीत की परंपरा और आधुनिक जैज़ संगीत का अनोखा मेल है, जो बहुत ही खास और नया अनुभव देता है। वरिजाश्री ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परफॉर्म किया है और संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया है।

रघु दीक्षित सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि इंडियन इंडी म्यूजिक के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई यादगार गाने दिए हैं। उनका गाना मैसूर से आई और हे भगवान आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं। रघु दीक्षित की पहली शादी साल 2005 में कोरियोग्राफर और डांसर मयूरी उपाध्याय से हुई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया और अब रघु दूसरी बार वरिजाश्री वेणुगोपाल शादी करने वाले हैं।

रघु दीक्षित और वरिजाश्री दोनों की में बहुत अंतर बहुत ज्यादा है। रघु का जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ था। यानी, उनकी वर्तमान आयु 50 वर्ष है और अगले महीने वे 51 वर्ष के हो जाएंगे। वहीं, वरीजाश्री का जन्म 6 मार्च 1991 को हुआ था। वरीजाश्री 34 वर्ष की हैं। दोनों में 16 साल, 4 महीने का अंतर है।

Raghu Dixit and Varijashree get married
Their Journey From Friendship to love

दोनों ने कई मौकों पर एक साथ काम भी किया है, जिससे उनके बीच नज़दीकियां बढ़ीं। अब दोनों एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं और उनके प्रशंसकों के बीच यह खबर खुशी का कारण बनी हुई है। रघु दीक्षित और वरिजाश्री पहले सिर्फ अच्छे दोस्त थे। दोनों को संगीत से गहरा लगाव है और यही उनकी पहली कड़ी बनी। रघु ने बताया, ‘मैंने सोचा था अब जिंदगी में अकेला ही रहूंगा, लेकिन फिर वरिजाश्री मिलीं। और सब कुछ बदल गया। ये रिश्ता बहुत नैचुरली दोस्ती से प्यार में बदल गया.’

अब दोनों एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें प्यार, संगीत और साथ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा। शादी इस महीने के आखिर में होगी। एक फैमिली फंक्शन में दोनों दूसरे के हो जाएंगे। दोनों की कहानी किसी संगीत की धुन जैसी है। धीरे-धीरे दोस्ती से शुरू हुई और अब प्यार के सुर में तब्दील हो चुकी है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...