best places to visit in diwali vacation
best places to visit in diwali vacation

Overview:

दिवाली साल की सबसे लंबी छुट्टियों का समय है। ऐसे में इसे घूमने के लिए भी एक अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान न ज्यादा गर्मी होती और न ही ज्यादा सर्दी। ये सुहावना मौसम ट्रेवल के लिए बेस्ट माना जाता है।

Best Places to Visit in Diwali: रोशनी, मिठाइयां, पटाखे और ढेर सारी खुशियां, दिवाली का नाम सुनते ही सभी के जहन में यही बातें आती हैं। लेकिन इसी साथ यह समय होता है साल की सबसे लंबी छुट्टियों का। ऐसे में इसे घूमने के लिए भी एक अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान न ज्यादा गर्मी होती और न ही ज्यादा सर्दी। ये सुहावना मौसम ट्रेवल के लिए बेस्ट माना जाता है। दूसरी ओर हर शहर अपने अंदाज में रोशनी से सजा होता है। अगर आप भी दिवाली में घूमने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं भारत की टॉप 7 दिवाली डेस्टिनेशन।

1. देखें राम की नगरी अयोध्या

दिवाली की बात हो और अयोध्या का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।
It is impossible to talk about Diwali and not mention Ayodhya.

दिवाली की बात हो और अयोध्या का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली पर लाखों दीये सरयू नदी के किनारे जलाए जाते हैं। यहां हर साल लाखों दीए रोशन किए जाते हैं। रामलला के दर्शन के साथ आप अपनी दिवाली को सार्थक बना सकते हैं। अयोध्या का कोना-कोना रोशनी से जगमग नजर आता है।

2. अमृतसर में देखें स्वर्ण मंदिर आभा

अमृतसर में दिवाली एक अलग ही अनुभव देती है। यह पर्व सिख गुरु हरगोबिंद सिंह की जेल से वापसी की खुशी में मनाया जाता है। स्वर्ण मंदिर पर दीयों की कतारें और आतिशबाजी का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध रह जाते हैं। आप वाघा बॉर्डर भी जा सकते हैं। साथ ही लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

3. वाराणसी में दिवाली के दिव्य दर्शन

वाराणसी में दिवाली की रात गंगा घाटों पर लाखों दीए जलते हैं। दशाश्वमेध घाट की आरती और पटाखों की रोशनी ऐसा दृश्य बनाती है जो हमेशा याद रहता है। आप बोट्स और क्रूज से ये शानदार नजारा देख सकते हैं। दिवाली के दो हफ्ते बाद यहां ‘देव दीपावली’ मनाई जाती है। इस समय पूरी गंगा दीयों से जगमगा उठती है।

4. झीलों की नगरी उदयपुर

दिवाली पर उदयपुर की झीलें, महल और गलियां रोशनी से जगमगाती हैं। पिछोला झील में रोशनी का प्रतिबिंब देखते ही बनता है। यहां का उदयपुर लाइट फेस्टिवल बेहद मशहूर है। जहां म्यूजिक, डांस, फूड और आतिशबाजी का धमाल होता है।

5. पिंक पैराडाइज है जयपुर

गुलाबी नगरी जयपुर दिवाली पर सच में ‘पिंक पैराडाइज’ बन जाती है। यहां की सरकारी बिल्डिंग से लेकर किले, महल और छोटे से छोटे बाजार सब रोशनी से सजाए जाते हैं। हर दुकान के आगे सुंदर झांकियां लगती हैं। दिवाली के समय यहां की एमआई रोड, जौहरी बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार, राजापार्क देखने लायक होता है। यहां का दिवाली टूरिज्म पीक पर रहता है।

6. अलग है गोवा की दिवाली

गोवा में दिवाली भगवान कृष्ण की राक्षस नरकासुर पर जीत के रूप में मनाई जाती है। हर मोहल्ले में बड़े-बड़े राक्षस बनाए जाते हैं जिन्हें नरक चतुर्दशी की सुबह जलाया जाता है। यहां के कैसीनो में दिवाली पर जुआ खेलने की परंपरा भी खूब चलती है। इसी के साथ पूरे शहर में आपको सजावट नजर आएगी।

7. गुजरात में देखें रण उत्सव

गुजरात में दिवाली साल के अंत और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। घर-घर रंगोली, दीए और मिठाइयों की खुशबू फैली रहती है। अगर आप यहां हैं तो कच्छ का रण उत्सव जरूर देखें। यह उत्सव साल 2025 में 23 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। सफेद रेगिस्तान में संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम। आप गुजरात के दीव भी जा सकते हैं। यहां आपको शांत वातावरण मिलेगा। यह आपको फुल हॉलीडे फील देगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...