Phu quoc
Phu quoc

Summary: फु क्वोक की खूबसूरती ने जीता दिल, बाली की रौनक अब फीकी पड़ी

कोंडे नास्ट ट्रैवलर के अनुसार वियतनाम का फु क्वोक द्वीप इस साल एशिया का सबसे खूबसूरत द्वीप घोषित किया गया है, जिसने पहली बार इंडोनेशिया के मशहूर बाली को पीछे छोड़ दिया।

Phu Quoc Vietnam Travel: इंडोनेशिया का प्रसिद्ध द्वीप बाली अब तक एशिया का सबसे खूबसूरत द्वीप माना जाता था, लेकिन, अब यह खिताब वियतनाम के फु क्वोक द्वीप ने अपने नाम कर लिया है। यह जानकारी अमेरिकी मैगज़ीन कोंडे नास्ट ट्रैवलर के वार्षिक रीडर्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 में सामने आई, जिसमें दुनियाभर के 7.5 लाख से अधिक पाठकों ने फु क्वोक को अपनी पसंद बताई। कोंडे नास्ट का “रीडर्स चॉइस अवॉर्ड” यात्रा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। इसमें पाठकों द्वारा दुनिया के बेहतरीन शहरों, द्वीपों, होटलों, रिसॉर्ट्स, क्रूज़, स्पा और एयरलाइंस पर राय दी जाती है।

छठे स्थान पर पहुंचा बाली

Vietnam's phu quoc has become most favourite destination
Vietnam’s phu quoc has become most favourite destination

कभी एशिया की शान कहा जाने वाला बाली इस बार सर्वे में 89.84 अंक लेकर छठे स्थान पर रहा। इस सूची में पहले स्थान पर वियतनाम का फु क्वोक, दूसरे पर मलेशिया का लंगकावी, तीसरे पर थाईलैंड का कोह समुई, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर फिलिपींस के बोरेकाय और पलावन द्वीप रहे। फु क्वोक को 95.51 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.15 अंक अधिक हैं। यह बढ़त इस द्वीप को एशिया के पर्यटन मानचित्र पर शिखर तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

हनीमून पर बाली के इन खूबसूरत बीच का करें दीदार: Bali Honeymoon Tour
Bali, Indonesia

फु क्वोक क्यों बना एशिया का नया पसंदीदा द्वीप

वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत समुद्र तटों और पर्यावरणीय संतुलन के लिए मशहूर है। यहां की स्वच्छता, कम भीड़ और स्थानीय संस्कृति को बचाने के प्रयासों ने इसे यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है। हाल के वर्षों में सरकार ने यहां पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया है। फु क्वोक को ‘पर्ल आइलैंड’ यानी मोती का द्वीप कहा जाता है। यह नाम इसके चमकते समुद्र, साफ हवा और प्राकृतिक सौंदर्य को पूरी तरह दर्शाता है।

Phu Quoc is also called Pearl Island of Vietnam
Phu Quoc is also called Pearl Island of Vietnam

भीड़ और प्रदूषण ने घटाई बाली की चमक

बाली अब भी अपने हिंदू-बालिनी परंपराओं, प्राचीन मंदिरों, पारंपरिक नृत्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भीड़, ट्रैफिक और प्रदूषण ने इसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसे ओवररेटेड डेस्टिनेशन कहा है।

पर्यटकों के लिए सख्त नियम लागू

पर्यटन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बाली प्रशासन ने हाल ही में विदेशी पर्यटकों के लिए नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत पर्यटकों को कचरा फैलाने या झीलों और नदियों में गंदगी डालने से सख्त मनाही है। स्थानीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अनिवार्य है। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

Visa Free Countries
Government is introducing stict laws for tourists in Bali

रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आगमन

इन तमाम चुनौतियों के बावजूद बाली की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। जनवरी से जुलाई 2024 के बीच बाली में चार मिलियन (40 लाख) से ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे — जो पिछले साल की समान अवधि (3.89 मिलियन) से अधिक है।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...