हनीमून
Honeymoon Dresses Credit: Istock

Honeymoon Places: शादी के बाद हनीमून के लिए लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जो न केवल बजट फ्रेंडली हो बल्कि सुकून से भी भरी हो। अगर आपके मन में भी विदेश जाने का सपना है और वो भी एक सीमित बजट में, तो इन चुनिंदा जगहों का चुनाव करके आप अपने ख्वाब को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं एशिया महाद्वीप के उन सबसे सस्ते देशों के बारे में, जहां घूमने फिरने का अगर आप प्लान बनाती है, तो इससे न ही आपका बजट गड़बड़ाएगा बल्कि आपकी यात्रा भी बेहद रोमांचक साबित होगी।

नेपाल

Honeymoon Places
Nepal

नेपाल उन खूबसूरत देशों की फेहरिस्त में शुमार है जहां सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। उंचे पर्वतों और विशाल पहाड़ों से घिरा ये देश संस्कृति और इतिहास की नजर से भी बेहद समृद्ध है। हनीमून के लिए अगर आप नेपाल को चुनते हैं, तो यहां आप एक सामान्य बजट में बेहतरीन जगहों का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। जहां एक तरफ 1400 मीटर की उंचाई पर मौजूद काठमांडू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, मठों और मंदिरो से लोगों को आकृषित करती है, तो वहीं नेपाल के मशहूर चितवन राष्ट्रीय उद्यार्न में लुप्त हो चुकी प्रजातियां आपको देखने का अवसर प्रदान करता है और जंगल सफारी आपके पर्यटन के रोमांच को और भी बढ़ा देती है। इसके अलावा पोखरा में भी आप कई बेहद दिलचस्प एक्टिविटीज का अनुभव कर सकते हैं।  

इंडोनेशिया

Honeymoon Places
Indonesia

इंडोनेशिया भारतीय और प्रशांत महासागर के बीचोंबीच स्थित दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है। जहां की यात्रा बेहद सस्ती और अनूठी है। चाहे इतिहास की बात करें, यां प्रकृति की। हर मायने में इंडोनेशिया के खूबसूरत स्थल आपका मन मोह लेंगे। हनीमून के लिए प्लानिंग करने वाले कपल्स के लिए इंडोनेशिया बेहद खास है। यहां समुद्री तट पर दिखने वाली सफेद रेत,  वन्य जीव अभ्यारण्य और संतरे के बाग आकर्षण के प्रमुख केंद्र है। इंडोनेशिया का डींग पठार पर्यटन ट्रैकिंग के लिए बेहद मशहूर है। इसके अलावा यहां कलिंग साम्राज्य के प्राचीन मंदिर भी लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। इसके अलावा गिलि ट्रावंगन इंडोनेशिया के आकर्षक स्थलों में से एक  है, जहां बीच के किनारे छोटी झोपड़ियों बनाई गई हैं। तीन गिली द्वीपों में से इस सबसे छोटे द्वीप पर हनीमून कपल्स हों या नौजवान खूब एंजाय करते हैं। इसके अलावा पडंग एक बेहद खूबसूरत शहर है। ये वेस्ट सुमात्रा की प्रांतीय राजधानी है। सुकून से भरा ये शहर घूमने फिरने के लिए बहुत बढ़िया है। हनीमून मनाने के लिए आये पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है।  अगर आप कम बजट में अपने हनीमून को यादागार बनाना चाहते हैं, तो यहां के बाली, जावा और सुमात्रा समेत अन्य द्वीपों को चुन सकते हैं। इस प्रकार से आप विदेश यात्रा का सपना लो बजट में भी पूरा कर सकते हैं।

मलेशिया

Honeymoon Places
Malaysia

अगर आप घूमने की तैयारी में जुटी है, तो एशिया के दक्षिण पूर्व में मौजूद ये देश शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप कम बजट में आपना हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो मलेशिया ट्रिप फायदे का सौदा साबित हो सकता है। ये न केवन सस्ता है बल्कि यहां देखने और घूमने फिरने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के पास स्थित बाटू गुफा मंदिर लोग खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां का पेट्रोनास ट्विन टॉवर गगनचुम्बी इमारतों में से एक है। जहां बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। इसके अलावा स्काई ब्रिज भी लोगों के आर्कषण का केन्द्र रहता है। इसके अलावा मलेशिया की नाईट लाईफ भी पार्टी करने के लिहाज से बेहद रोमांचक है। यहां कई जगहों पर घूमने का शुल्क बेहद कम है और मलेशिया में कुछ ऐसे द्वीप भी हैं जहां टैक्स नहीं लगता।

श्रीलंका

Honeymoon Places
Sri Lanka

बचपन से रामायण में श्रीलंका और रावण से जुड़ी कुछ कहानियां सुनते आए हैं। मगर कहानियों में श्रीलंका के किस स्वरूप की चर्चा की जाती है। असल में श्रीलंका उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत स्थान है। इतिहास के पन्नों में दर्ज श्रीलंका में रावण का साम्राज्य हुआ करता था। यहां पर मिनटेल प्लेस बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्रीय तट पर बसे इस क्षेत्र को लेकर कर्द पौराणिक कथाएं सुनने को मिलती है। इसके अलावा उनावातुना भी प्रकृति की गोद में खूबसूरत दृश्यों से परिपूर्ण एक ऐसा पिकनिक स्पॉट है, जहां मनमोहक दृश्यों के अलावा रंग बिरंगी मछलियां भी देखने को मिलती हैं। इसके बाद अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं, तो गल विहार का रुख कर सकते है, यहां कई रहस्यमय गुफाएं और मूर्तियां देखने को मिलती हैं। साथ ही रावण वॉटरफॉल भी यहां की बेस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। अगर आप हनीमून के लिए श्रीलंका का प्लान बना रहे हैं, तो मिरिस बीच पर जाना न भूलें। यहां पर घूमने के लिए भारतीयों के अलावा विदेशों से भी खूब लोग आते हैं। श्रीलंका की गिनती एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देशों में की जाती है। इसका एक बड़ा कारण यहां पर यातायात और खाने का सस्ता होना भी है।

वियतनाम

Honeymoon Places
Vietnam

वियतनाम एशिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां पर खाने पीने की सुविधाओं से लेकर घूमने फिरने तक सभी कुछ सस्ते दामों पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यहाँ की खूबसूरत पहाड़ियां और समुद्री तट लोगों को खूब भाता है। इसके अलावा यहां के आदिवासी गांव की प्राकृतिक सुंदरता भी  अविश्वसनीय है। ऐसे मनमोहक वातावरण के अलावा आपको यहां कई जगह फ्री में रहने की व्यवस्था भी मिल जाएगी। इस प्रकार यह देश आपके हनीमून या घूमने के लिहाज से बेहद किफायती है। यहां 1 रुपये की कीमत 334ण्68 वियतनामी दोंग होते है। इसके चलते आप यहां पर दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं।

Leave a comment