Popular travel destinations searched by Indian tourists in 2025.
Top global and domestic hotspots attracting Indian travelers.

Summary : स्थानों के प्रति सैलानियों के आकर्षण बढ़ने के कारण

कई देशों की आसान वीज़ा व्यवस्था ने विदेश यात्रा को पहले से अधिक सरल और किफायती बना दिया है। वहीं, धर्म और संस्कृति से जुड़े स्थानों के प्रति भी सैलानियों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।

Top Travel Destinations 2025: दिन-प्रतिदिन बदलती यात्रा की पसंद और प्राथमिकताओं के बीच 2025 भारतीय पर्यटकों के लिए नए मौके लेकर आया। कई देशों की आसान वीज़ा व्यवस्था ने विदेश यात्रा को पहले से अधिक सरल और किफायती बना दिया है। वहीं, धर्म और संस्कृति से जुड़े स्थानों के प्रति भी सैलानियों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन खोजों से यह साफ दिखता है कि लोग सिर्फ घूमना नहीं बल्कि सुरक्षित माहौल, अर्थपूर्ण अनुभव और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव जैसी चीजें तलाशने लगे हैं। उम्मीद जतायी जा रही हैं कि यह जगहें 2026 में भी हिट रहेंगी। 

Top Travel Destinations 2025
Spiritual crowds gather for Kumbh Mela sacred celebration

2025 की शुरुआत में आयोजित महा कुंभ मेला 144 वर्षों बाद लौटा और इसी के साथ पर्यटन जगत में एक विस्फोटक उछाल देखने को मिला। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन, आध्यात्मिक कार्यक्रमों और विशाल अस्थायी शहरों की व्यवस्था ने इसे दुनिया की सबसे खोजी जाने वाली घटनाओं में लाकर खड़ा कर दिया।

मई 2025 में भारतीयों के लिए वीज़ा-फ्री प्रवेश की घोषणा ने अचानक से फिलिपींस को यात्रा मानचित्र के केंद्र में ला दिया। सुंदर द्वीप, समुद्र तट और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ सस्ती उड़ानों ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित किया। इस कुछ-कुछ अनदेखे देश के प्रति जिज्ञासा इतना बढ़ी कि गूगल सर्च में यह तेजी से उभरा।

Georgia
Georgia welcomes travelers with history mountains and wine

पिछले वर्ष की तरह 2025 में भी जॉर्जिया भारतीय यात्रियों के पसंदीदा विकल्पों में शामिल रहा। यूरोप के समीप, आसान वीज़ा नियम और अपेक्षाकृत कम खर्च इस देश को आकर्षक बनाते हैं। पहाड़ी शहरों, ऐतिहासिक गलियों और स्थानीय वाइन संस्कृति ने भारतीय डिजिटल खोजों में इसे स्थिर स्थान दिलाया।

मॉरीशस ने अपनी पहचान एक भरोसेमंद और शांतिपूर्ण बीच डेस्टिनेशन के रूप में बनाए रखी। परिवार, कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के बीच इसकी लोकप्रियता स्थिर रही। साफ समुद्र, रिसॉर्ट्स और नाइटलाइफ ने इसे लगातार खोजे जाने वाला विकल्प बनाया।

Kashmir
Snowy peaks and calm valleys define Kashmir unforgettable beauty

अप्रैल 2025 की घटनाओं और मीडिया कवरेज ने कश्मीर को अचानक राष्ट्रीय चर्चाओं में ला दिया, जिसका असर यात्रा खोजों पर भी दिखा। लोग सुरक्षा, मौसम और घूमने की जगहों के बारे में जानकारी तलाशते रहे। इसके बावजूद, घाटियों की सुंदरता और रोमांच ने इसे आकर्षक बनाया।

वियतनाम का यह द्वीप भारतीय यात्रियों के लिए सस्ता और मनोरंजक विकल्प बना रहा। बीच, कैफ़े, नाइट मार्केट और बजट रिसॉर्ट की वजह से फू क्वॉक सर्च लिस्ट में लोकप्रिय रहा। बैकपैकर और रोमांटिक ट्रिप्स दोनों के लिए यह आदर्श माना गया।

Phuket
Phuket offers beaches nightlife adventures for curious travelers

भारत-थाईलैंड संबंधों में यात्रियों के लिए राहत तब महसूस हुई जब 60 दिन का वीज़ा-फ्री नियम लागू हुआ। फुकेट की नाइटलाइफ, बीच और वॉटर स्पोर्ट्स ने इसे सबसे तेज़ी से खोजे गए गंतव्यों में रखा। आसान वीज़ा ने इसे और सुलभ बना दिया।

30 दिन के वीज़ा-ऑन-अराइवल के साथ मालदीव की लोकप्रियता स्थिर रही। हनीमूनर्स, लक्ज़री यात्रियों और कंटेंट क्रिएटर्स की पसंद होने के कारण यह बार-बार खोजा जाने वाला विकल्प बना। छोटे ट्रिप और प्राइवेट रिसॉर्ट्स ने इसके प्रति आकर्षण बनाए रखा।

Somnath temple
Somnath temple stands strong with faith and ancient stories

आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ते रुझान ने सोमनाथ को अचानक उच्च मांग में ला दिया। धार्मिक यात्राओं की नई लहर, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और मीडिया प्रचार ने यात्रियों को आकर्षित किया। यह मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर की अनुभूति भी है।

फ्रेंच वास्तुकला, समुद्र तट, कैफ़े और शांत जीवन शैली ने पांडिचेरी की घरेलू लोकप्रियता बनाए रखी। लोग इसे एक चिलिंग रिट्रीट की तरह खोज रहे हैं। सोलो और वर्ककेशन यात्रियों के लिए भी यह हलचल से दूर एक सहज विकल्प बना।

2025 का यह ट्रेंड साफ बताता है कि भारतीय यात्रियों की प्राथमिकताएं विविध हो चुकी हैं। आध्यात्मिकता से लेकर लक्ज़री तक, सस्ते द्वीपों से लेकर यूरोपियन अनुभव तक। और डिजिटल खोजें इसी बदलते स्वाद का आईना हैं। यदि आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गए तो इस साल के बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...