tourist places
tourist places

Tourist places : ये तस्वीर यूरोपियन देश आइसलैंड की है। यहां प्राकृतिक सुदंरता का नजारा पेश करती ये रंग-बिरंगी चट्टानें केनवास पर उकेरी गई किसी तस्वीर से कम नहीं लग रही हैं। मगर ये चट्टानें  यानी रायोलाइट पूरी तरह से असली हैं और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग भी यहां आते हैं। इन चट्टानों के खूबसूरत रंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नीले रंग की चट्टानें और जामुनी रंग से रंगे पहाड़, वाकई देखने में किसी अजूबे से कम प्रतीत नहीं होते हैं। ऐसा लगता है कि मानो किसी ने बिना अनुमान के यूं ही रंगों को पहाड़ों की चोटियों पर फैला दिया हो, जो धीरे-धीरे आकार लेते हुई नीचे की ओर बह गए। सिलिकॉन से बनने वाले ये रायोलाइट् आइसलैंड की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। आइसलैंड खूबसूरत वादियों और दृश्यों से भरपूर एक मनमोहक स्थान है। आइसलैंड को लैंड ऑफ फायर एंड आइस भी कहकर भी पुकारा जाता है। दरअसल, आइसलैंड यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र है।

Leave a comment