War 2 become No.1 on Netflix
War 2 Flop Turned Hit on Ott Netflix 2025

Overview:

400 करोड़ के बजट में बनी ‘वॉर 2’ थिएटर में भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म की किस्मत पलट गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

War 2 OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आज दर्शकों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं, जहां हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। हाल ही में एक ऐसी फिल्म ओटीटी पर आई है, जिसने थिएटर में तो निराश किया था, लेकिन डिजिटल रिलीज के बाद दर्शकों की फेवरेट बन गई है। 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप कही जाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है। करीब 2 घंटे 53 मिनट की इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में चर्चा हर ओर है कि आखिर यह कौन सी फिल्म है, जिसने अपनी असफलता को सफलता में बदल दिया है। आइए जानते हैं,

बॉक्स ऑफिस पर रही डिजास्टर, OTT पर कर रही कमाल

‘वॉर 2’ इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक थी, जिसका बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया था। इतने बड़े खर्च के बावजूद, ये फिल्म थिएटर में दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लाइफटाइम कलेक्शन मात्र 185.13 करोड़ रुपये पर सिमट गया था। हालांकि, कहानी और परफॉर्मेंस के मामले में इसे मिक्स रिव्यूज मिले थे। लेकिन ओटीटी पर रिलीज के साथ ही हालात पूरी तरह बदल गए हैं। नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर को स्ट्रीम होने के बाद ‘वॉर 2’ लगातार चार दिनों से नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। दर्शक अब इस स्पाई थ्रिलर की कहानी और एक्शन सीक्वेंस को खूब पसंद कर रहे हैं।

बागी एजेंट की थ्रिलिंग कहानी

वॉर 2 की कहानी एक बागी एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने सीनियर ऑफिसर की हत्या का आरोप होता है। इसके बाद खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में निकलती हैं, जबकि वो अपने मिशन और सिस्टम की सच्चाई उजागर करने के लिए लगातार उनसे बच निकलता है। फिल्म यह भी दिखाती है कि किस तरह पॉलिटिक्स और सुरक्षा एजेंसियों के बीच की जंग से देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। एक्शन, थ्रिल और इमोशंस से भरी ‘वॉर 2’ दर्शकों को सीट से बांधे रखती है।

नेटफ्लिक्स पर चमकी ‘वॉर 2’ की किस्मत

‘वॉर 2’ असल में 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसने हिंदी सिनेमा में एक्शन का नया स्तर सेट किया था। हालांकि सीक्वल थिएटर में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसके लिए माहौल पूरी तरह बदल गया है। दर्शक अब सोशल मीडिया पर फिल्म की एक्शन सीक्वेंस, एनटीआर और ऋतिक की केमिस्ट्री और इमोशनल बैकग्राउंड की तारीफ कर रहे हैं। कभी ‘महा फ्लॉप’ कहे जाने वाली ‘वॉर 2’ अब साबित कर रही है कि हर फिल्म को दूसरा मौका मिलना चाहिए और ओटीटी वो मंच है जहां फिल्म को असली दर्शक मिल रहे हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...