Netflix Binge Watch List
Top 12 Movies and Shows to Binge Watch on Netflix

Overview:

इस वीकेंड बिंज वॉच के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर मौजूद 2025 की टॉप 12 फिल्में और वेब शोज लेकर आए हैं। जिनमें रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा, सस्पेंस और एक्शन भरपूर है।

Top 12 Netflix Movies and Shows In 2025: आजकल की सुपर बीजी लाइफस्टाइल में दिनभर के काम और जिम्मेदारीयों से बोर हो गए हैं। तो डेली की भागदौड़ के बीच वीकेंड पर थोड़ा रिलैक्सेशन और एंटरटेनमेंट बहुत जरूरी हो जाता है। और अगर ये एंटरटेनमेंट घर बैठे Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफार्म पर हो तो मजा और भी दोगुना हो जाता है। रोमांस, थ्रिलर एक्शन, कॉमेडी ड्रामा-सब कुछ यहां मौजूद है। इसीलिए आज हम आपके वीकेंड को और भी मजेदार और एंटरटेनिंग बनाने के लिए परफेक्ट Netflix वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें आप Netflix की 2025 की 12 टॉप फिल्में और वेब शोज के बारे में जानेंगे, जो दर्शकों के दिल और स्क्रीन पर छाए हैं।

12. आप जैसा कोई (2025)

YouTube video

‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो दो अलग सोच वाले लोगों के बीच उभरते प्यार को दर्शाती है। फिल्म में प्यार, दोस्ती और इमोशंस की गहराई को खूबसूरती से दिखाया गया है। फातिमा सना शेख और आर माधवन की जोड़ी फिल्म में फ्रेशनेस और कैमिस्ट्री लाती है। खूबसूरत सिनेमेटोग्राफी, दिल को छू लेने वाले डायलॉग्स और हल्का रोमांस इसे दर्शकों के लिए देखने लायक बनाते हैं। ये फिल्म युवा दर्शकों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनिंग और इमोशनल अनुभव है।

निर्देशक – विवेक सोनी

अभिनीत – आर माधवन, फातिमा सना शेख

IMDb Rating – 6.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

11. मैड स्क्वेयर (2025)

YouTube video

‘मैड स्क्वेयर’ एक फुल-ऑन कॉमेडी-एक्शन फिल्म है। जिसमें चार दोस्तों की जिंदगी में मस्ती और पागलपन का अनोखा मेल है। गोवा ट्रिप के दौरान उनके बीच की गलतफहमियां और मजेदार सीन्स दर्शकों को हंसने पर मजबूर करती हैं। दोस्ती की पक्की नींव, युवाओं की एनर्जी और हल्के-फुल्के रोमांस के साथ ये फिल्म वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट है। फिल्म में चारों किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और कॉमेडी मोमेंट्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह रिलैक्स महसूस कर सकते हैं।

निर्देशक – के. वी. अनुदीप

अभिनीत – नरने नितिन, संगीता सोभन

IMDb Rating – 6.4

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

10. बुलेट ट्रेन एक्सप्लोशन (2025)

YouTube video

‘बुलेट ट्रेन एक्सप्लोशन’ एक हाई-स्पीड एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें एक ट्रेन में धमाका होता है और यात्रियों को बचाने का मिशन शुरू हो जाता है। क्रिस हेम्सवर्थ की दमदार परफॉर्मेंस, लगातार बढ़ता सस्पेंस और एक्शन सीन दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखते हैं। हर सीन में ट्विस्ट और पल-पल की जोखिम भरी घटनाएँ कहानी को रोमांचक बनाती हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स और बेहतरीन म्यूजिक इसे इस साल की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्मों में शुमार करते हैं।

निर्देशक – मार्क एंड्रयू

अभिनीत – क्रिस हेम्सवर्थ, एमी एडम्स

IMDb Rating – 6.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

9. धड़क 2 (2025)

YouTube video

‘धड़क 2’ एक इमोशनल लव स्टोरी है जो सामाजिक भेदभाव और सच्चे प्यार की ताकत पर आधारित है। त्रिप्ती डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी कहानी को और खास बनाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे समाज की बंदिशों के बावजूद प्यार हर मुश्किल को पार कर सकता है। फिल्म के डायलॉग्स, म्यूजिक और इमोशनल मोमेंट्स दर्शकों के लिए दिल को छू लेते हैं। कहानी में रोमांस, संघर्ष और पारिवारिक भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है, जो इसे युवा और वयस्क दर्शकों के लिए परफेक्ट बनाता है।

निर्देशक – शाजिया इकबाल

अभिनीत – त्रिप्ती डिमरी, सिद्धांत चतुर्वेदी

IMDb Rating – 6.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

8. ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स (2025)

YouTube video

ये हाई-ऑक्टेन हीस्ट थ्रिलर फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाती है। जिसमें कीमती ज्वेल की चोरी, धोखाधड़ी, चालाकी और बदला शामिल है। सैफ अली खान का स्टाइलिश अवतार और जयदीप अहलावत का इंटेंस अभिनय फिल्म की जान हैं। बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और तड़कते एक्शन सीक्वेंस इसे हर थ्रिलर लवर के लिए परफेक्ट बनाते हैं। फिल्म में हर मोड़ पर ट्विस्ट दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं और पूरी कहानी में रोमांच लगातार बरकरार रहता है।

निर्देशक – आनंद सुरापुर

अभिनीत – सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता

IMDb Rating – 7.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

7. हैवॉक (2025)

YouTube video

‘हैवॉक’ एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें टॉम हार्डी एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाते हैं। वह एक छोटे बच्चे को अपराधियों के जाल से बचाने के लिए जोखिम उठाता है। फिल्म में हाई-एड्रेनालिन एक्शन, ड्रामाटिक ट्विस्ट और लगातार स्ट्रेस दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं। मुश्किल मिशन, दमदार फाइट सीक्वेंस और इमोशनल बैकग्राउंड स्टोरी इसे एक परफेक्ट थ्रिलर बनाते हैं। फिल्म में दर्शक हर सीन में रोमांच और सस्पेंस का अनुभव करेंगे। ऐसे में ‘हैवॉक’ एक्शन लवर्स के लिए परफेक्ट बिंज-वॉच है।

निर्देशक – गैरेथ इवांस

अभिनीत – टॉम हार्डी, फॉरेस्ट व्हिटेकर

IMDb Rating – 7.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

6. सारे जहाँ से अच्छा (2025)

YouTube video

‘सारे जहाँ से अच्छा’ भारत और पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों के बीच की गुप्त जासूसी पर आधारित है। फिल्म में विष्णु शंकर की कहानी को दर्शाया गया है, जो RAW के एक एजेंट हैं। और पाकिस्तान में अली म मर्तजा मलिक से मुकाबला करते हैं। फिल्म में विष्णु का मिशन पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को विफल करना होता है। जिसके लिए वे पाकिस्तानी वैज्ञानिक मुनीर अहमद खान और पत्रकार फातिमा खान की मदद लेते हैं। वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित ये वेब सीरीज फैमिली वीकेंड के लिए परफेक्ट बिंज वॉच है।

निर्देशक – सुमित पुरोहित

अभिनीत – प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, कृतिका कमरा, कुणाल रंजन, अनुप सोनी, निनाद कामत

IMDb Rating – 7.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

5. बैड्स ऑफ बॉलीवुड (2025)

YouTube video

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक यंग अभिनेता आसमान सिंह के स्ट्रगल्स को दर्शाती है। जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। आसमान शो में अपनी मैनेजर सानिया, दोस्त परवेज और परिवार के सपोर्ट से इंडस्ट्री की कड़ी सच्चाइयों का सामना करता है। शो में स्टार किड्स, नेपोटिज्म, मीडिया ट्रायल्स और इंडस्ट्री के कई अंदरूनी राजों को व्यंगात्मक दृष्टिकोण से दर्शाया गया है। बॉलीवुड किंग खान के बेटे आर्यन के निर्देशन में बनी इस सीरीज ने दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर किया है।

निर्देशक – आर्यन खान

अभिनीत – लक्ष्य लालवानी, साहेर बॉम्बा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, मोना सिंह, विजयंत कोहली

IMDb Rating – 7.6

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

4. छावा (2025)

YouTube video

‘छावा’ मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमें विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में युद्ध, रणनीति और देशभक्ति की भावना को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। रॉयल सेट, बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक और दृश्यों की ग्रैंडनस इसे खास बनाती है। जिसके हर सीन में दर्शक हिस्टोरिकल घटनाओं का अनुभव और वीरता की भावना को महसूस करते हैं।

निर्देशक – लक्ष्मण उतेकर

अभिनीत – विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना

IMDb Rating – 7.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

3. सैयारा (2025)

YouTube video

‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दो कलाकारों के बीच के प्यार और संघर्ष को खूबसूरती से दर्शाया गया है। म्यूजिक और सपनों की दुनिया में उनका प्यार कई मुश्किलों का सामना करता है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। इसीलिए ये फिल्म 2025 की सबसे फ्रेश रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में शुमार है। खूबसूरत सिनेमेटोग्राफी, इमोशनल मोमेंट्स और म्यूजिक इसे खूबसूरत बनाते हैं। जिसके हर सीन में इमोशंस को गहराई महसूस किया जा सकता है।

निर्देशक – मोहित सूरी

अभिनीत – अहान पांडे, अनीत पड्डा

IMDb Rating – 8.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

2. वेडनेसडे-सीजन 2 (2025)

YouTube video

Netflix की पॉपुलर वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन और भी रहस्यमयी और डार्क है। जिसमें Wednesday Addams नई पहेलियों, रहस्यमयी घटनाओं और Nevermore अकादमी के भीतर छिपे खतरों का सामना करती है। जेना ओर्टेगा का बेहतरीन अभिनय और गोथिक विजुअल्स दर्शकों को पूरी सीरीज में बांधे रखते हैं। कहानी में ट्विस्ट, सस्पेंस और फनी मोमेंट्स का बेहतरीन मेल है। हर एपिसोड में नया रहस्य खुलता है और दर्शक रोमांचित होते हैं। यह सीरीज न केवल डार्क फैंटेसी बल्कि सस्पेंस ड्रामा लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

निर्देशक – अल्फ्रेड गफ, माइल्स मिलर

अभिनीत – जेना ओर्टेगा, कैथरीन जेटा-जोन्स

IMDb Rating – 8.1

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

1. बॉन एपेटिट योर मेजेस्टी (2025)

YouTube video

कोरियन ड्रामा ‘बॉन एपेटिट योर मेजेस्टी’ शाही रसोई और राजमहल की राजनीति पर आधारित है।
कहानी में एक रसोईया और राज महल की बनती बिगड़ती घटनाओं को दर्शाया गया है। शो की शानदार सिनेमैटोग्राफी, परफेक्ट कैरेक्टर डेवलपमेंट और खूबसूरत रॉयल सेट इसे बेहद खूबसूरत और खास बनाते हैं। दर्शक शो के हर एपिसोड में रोमांच और ड्रामेटिक महसूस करेंगे। यह सीरीज K-Drama लवर्स के लिए काफी एंटरटेनिंग और रॉयल अनुभव पेश करती है।

निर्देशक – जांग ताए यू

अभिनीत – लिम यून आह, ली चाए मिन, कांग हान ना, जो जे यून

IMDb Rating – 8.4

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

फिल्म / शो का नाम OTT प्लेटफार्मशैली (Genre)रिलीज वर्ष
बॉन एपेटिट, योर मेजेस्टीनेटफ्लिक्सरोमांस, फैंटेसी, ऐतिहासिक2025
वेडनेसडे – सीजन 2नेटफ्लिक्सथ्रिलर, मिस्ट्री, कॉमेडी2025
सैयारानेटफ्लिक्सरोमांस, ड्रामा2025
छावानेटफ्लिक्सऐतिहासिक, ड्रामा2025
सारे जहाँ से अच्छानेटफ्लिक्सड्रामा, रोमांस2025
हेवॉकनेटफ्लिक्सएक्शन, थ्रिलर2025
बैड्स ऑफ बॉलीवुडनेटफ्लिक्सकॉमेडी, ड्रामा2025
धड़क 2नेटफ्लिक्सरोमांटिक ड्रामा2025
ज्वेल थिफ: द हीस्ट बिगिंसनेटफ्लिक्सथ्रिलर, हीस्ट2025
बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजननेटफ्लिक्सएक्शन, थ्रिलर2025
आप जैसा कोईनेटफ्लिक्सरोमांस, ड्रामा2025
मैड स्क्वायरनेटफ्लिक्सथ्रिलर, सस्पेंस2025

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...