Summary: बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ निभाएंगे परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार
बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ एक बेहद खास और सम्मानित किरदार निभा रहे हैं। दिलजीत फिल्म में भारतीय वायुसेना के वीर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे।
Flying Officer Niranjit Singh Sekhon: बॉर्डर 2 एक आने वाली बॉलीवुड वॉर ड्रामा फिल्म है, जो देशभक्ति, एक्शन और भावनाओं से भरपूर होगी, जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता और अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के इंतजार में कई लोग बैठे हुए हैं। बॉर्डर की तरह इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल निभाते दिखने वाले हैं, वहीं अब दिलजीत के रोल पर से भी पर्दा उठ चुका है। दिलजीत दोसांझ फिल्म में निर्मलजीत सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।
बॉर्डर 2 में इस किरदार में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

दरअसल, बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ एक बेहद खास और सम्मानित किरदार निभा रहे हैं। दिलजीत फिल्म में भारतीय वायुसेना के वीर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत इस फिल्म में न सिर्फ एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, बल्कि एक राष्ट्रीय हीरो को बड़े पर्दे पर जीवंत कर रहे हैं।दिलजीत दोसांझ के इस किरदार को लोग पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं।
कौन थे ऑफिसर निर्मलजीत सिंह?
निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म साल 1943 में हुआ था। सेखों का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के लुधियाना के ईसेवल गांव में एक जाट सिख परिवार में हुआ था। निर्मलजीत सिंह इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर थे। दरअसल, 14 दिसंबर 1971 को छह पाकिस्तानी सेबर जेट विमानों ने श्रीनगर एयरफील्ड पर हमला कर दिया था, इस दौरान निर्मलजीत सिंह सेखों वहां एक ग्नैट पायलट के रूप में तैनात थे। इस जंग में निर्मल जीत सिंह ने हार नहीं मानी और आखिरी सांस तक उनका सामना किया। शहीद होने के बाद उन्हें भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
निर्मलजीत सिंह को मिला वीरता पुरस्कार

निर्मलजीत सिंह की यह वीरता सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह देशभक्ति, कर्तव्य और बलिदान की ऐसी मिसाल थी, जो इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई। 1972 में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया। उनका नाम आज भी भारतीय वायुसेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनकी याद में कई स्मारक बनाए गए हैं और स्कूलों, सड़कों, और भवनों का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उनके सम्मान में हर साल भारतीय वायुसेना उन्हें श्रद्धांजलि देती है।
बॉर्डर 2 में नजर आएंगे ये कलाकार
बॉर्डर 2 में भारतीय सैनिकों की बहादुरी को फिर से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म 1997 में आई क्लासिक वॉर फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी मानी जा रही है, जिसने अपने समय में दर्शकों का दिल जीत लिया था। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे युवा कलाकार भी हैं, जो नई ऊर्जा लेकर आएंगे। फिल्म में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और देशभक्ति को भावनात्मक और दमदार तरीके से पेश किया जाएगा।‘बॉर्डर 2’ फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। यानी यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
दिलजीत दोसांझ ने दी कई सुपरहिट फिल्में
दिलजीत दोसांझ एक मशहूर भारतीय कलाकार हैं। वह पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। दिलजीत एक अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने अपनी आवाज़ से बहुत लोकप्रियता हासिल की है। फिल्मों में वह अलग-अलग तरह के रोल करते हैं, जैसे रोमांस, एक्शन और कॉमेडी। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूपर सिंह’, और ‘शेरशाह’ शामिल हैं। दिलजीत मेहनती और विनम्र हैं, इसलिए लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे।
