Overview:
अक्टूबर 2025 का महीना कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए मैजिक, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर होने वाला है। इस महीने दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ और tvN जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई खास सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जिन्हें आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर वीकेंड को यादगार बना सकते हैं।
Korean Dramas Releasing in October 2025: कोरियन ड्रामा प्रेमियों के लिए अक्टूबर 2025 बेहद खास महीना होने वाला है। इस महीने का K-Drama कैलेंडर रोमांस, जादू, हंसी, इमोशंस और दिल छू लेने वाली कहानियों से भरा हुआ है। नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार और टीवीN जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार ड्रामे रिलीज हो रहे हैं जिनमें दर्शकों को देखने को मिलेगा दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन कहानियाँ। किम वू बिन, ली जून हो और जंग सो मिन जैसे सितारों के साथ यह महीना फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का खजाना साबित होगा। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाले उन 9 शानदार कोरियन ड्रामों के बारे में जो हर K-Drama फैन की वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए।
Table of contents
- 1. जिनी, मेक अ विश (Genie Make a Wish)
- 2. ह्वाजा’स स्कारलेट (Hwaja’s Scarlet)
- 3. वुड यू मैरी मी? (Would You Marry Me?)
- 4. टाइफून फैमिली (Typhoon Family)
- 5. मैरी एंड हर थ्री डैडीज (Marie and Her Three Daddies)
- 6. रोमांटिक्स एनॉनिमस (Romantics Anonymous)
- 7. मिस्टर किम की ड्रीम लाइफ (The Dream Life of Mr. Kim)
- 8. स्पिरिट फिंगर्स (Spirit Fingers)
- 9. मून रिवर (Moon River)
1. जिनी, मेक अ विश (Genie Make a Wish)
अगर Uncontrollably Fond ने आपका दिल तोड़ा था, तो किम वू बिन और बे सूजी की यह नई सीरीज उसे जोड़ देगी। गा यंग (बे सूजी) एक गुस्सैल और पार्टिकल लड़की है जो गलती से सदियों पुराने जिनी (किम वू बिन) को आजाद कर देती है। जिनी उसे तीन इच्छाएँ पूरी करने का मौका देता है – और यहीं से दोनों के प्यार, जादू और खूबसूरत इमोशंस से भरी कहानी शुरू हो जाती है। 12 एपिसोड्स की यह सीरीज फैंटेसी और रोमांस का बेहतरीन संगम है।
रिलीज डेट : 3 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Netflix
जॉनर : रोमांटिक फैंटेसी-कॉमेडी
कास्ट : किम वू बिन, बे सूजी
2. ह्वाजा’स स्कारलेट (Hwaja’s Scarlet)
ह्वाजा’स स्कारलेट माँ-बेटी के रिश्ते की गहराई को दिखाती एक इमोशनल कहानी है। जिसमें ओ ह्वा जा (ओ ना रा) को मजबूरी में अपनी नवजात बेटी को गोद देने के लिए छोड़ना पड़ता है। सालों बाद, वही बेटी स्कारलेट (किम सी उन) अपनी माँ को ढूंढने कोरिया लौटती है। यह सीरीज दिल छू लेने वाले पलों और मां बेटी के इमोशनल पुनर्मिलन से भरपूर है। जिसे आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 3 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : tvN
जॉनर : फैमिली ड्रामा
कास्ट : ओ ना रा, किम सी उन
3. वुड यू मैरी मी? (Would You Marry Me?)
अगर आपको Contract Marriage को दर्शाते रोमेंटिक-कॉमेडी ड्रामे पसंद हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट है। किम वू जू (चोई वू शिक) एक अमीर बेकरी का उत्तराधिकारी है, जबकि यु मेरी (जंग सो मिन) एक छोटे व्यवसाय की मालिक है। दोनों सिर्फ एक लक्जरी घर जीतने के लिए 90 दिनों की नकली शादी करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, ये नकली रिश्ता सच्चे प्यार में बदलने लगता है। रोमांस और ह्यूमर का सुंदर मिश्रण इस शो को खास बनाता है। ऐसे में आप भी इस ड्रामा को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 10 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Disney+
जॉनर : रोमांटिक कॉमेडी
कास्ट : चोई वू शिक, जंग सो मिन
4. टाइफून फैमिली (Typhoon Family)
यह ड्रामा 1997 के IMF Crisis के दौरान की कहानी पर आधारित है। टाइफून फैमिली में कांग ताए पूंग (ली जून हो) अपने पिता की संघर्षरत ट्रेडिंग कंपनी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। परिवार, जिम्मेदारी और संघर्ष की यह कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ कर रखती है। टाइफून फैमिली काफी इंट्रेस्टिंग ड्रामा है, जिसे आप बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 11 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Netflix
जॉनर : इमोशनल फैमिली ड्रामा
कास्ट : ली जून हो, किम मिन हा, किम मिन सिओक
5. मैरी एंड हर थ्री डैडीज (Marie and Her Three Daddies)
मैरी एंड हर थ्री डैडीज नाम से ही पता चलता है कि यह एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा सीरीज है। जिसमें मैरी को अचानक पता चलता है कि तीन अलग-अलग पुरुष खुद को उसका अभिभावक यानि पिता बताते हैं। अब उसे इन तीनों के बीच नए रिश्ते, ड्रामा और हास्य के साथ अपनी जिंदगी को संभालना है। 20 एपिसोड्स की ये सीरीज प्यार, हंसी और परिवार के अर्थ को खूबसूरती से दिखाती है।
रिलीज डेट : 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : KBS
जॉनर : फैमिली-कॉमेडी ड्रामा
कास्ट : हा सियॉंग री
6. रोमांटिक्स एनॉनिमस (Romantics Anonymous)
रोमांटिक्स एनॉनिमस जापान-कोरिया का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जो प्यार की सबसे प्यारी कहानियों में से एक है। इस सीरीज में एक प्रतिभाशाली चॉकलेटियर (हान ह्यो जू) जो लोगों के बीच असहज महसूस करती है, एक ऐसे अमीर उत्तराधिकारी (शुन ओगुरी) से मिलती है जो इंसानों के स्पर्श से डरता है। दोनों की भावनात्मक दूरी चॉकलेट के जरिए कम होती है और यही इस सीरीज की मिठास है। ये खूबसूरत स्टोरी आप नेटफ्लिक्स जरूर एंजॉय कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Netflix
जॉनर : रोमांटिक ड्रामा
कास्ट : हान ह्यो जू, शुन ओगुरी
7. मिस्टर किम की ड्रीम लाइफ (The Dream Life of Mr. Kim)
शो ‘मिस्टर किम की ड्रीम लाइफ’ जीवन की साधारण खुशियों और चुनौतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है। मिस्टर किम, जो नौकरी में असफलता का सामना कर रहे हैं, वो अचानक आत्म-खोज की यात्रा पर निकलते हैं। इसमें कॉमेडी, परिवार और इमोशन का काफी सुंदर संतुलन है। और हर एपिसोड दर्शकों को मुस्कुराने और सोचने पर मजबूर करता है। ऐसे में आप भी इस खूबसूरत स्टोरी को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 25 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Netflix
जॉनर : स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी
कास्ट : र्यु सियॉंग र्योंग
8. स्पिरिट फिंगर्स (Spirit Fingers)
स्पिरिट फिंगर्स मशहूर वेबटून पर आधारित एक प्रेरक कहानी है। जिसमें एक आर्ट क्लब के युवा सदस्य अपनी रचनात्मकता, दोस्ती और आत्म-अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवन के मायने खोजते हैं। ऐसे में युवाओं के लिए यह शो काफी फ्रेश और प्रेरक अनुभव होने वाला है। ऐसे ने आप भी किसी फ्रेश और नई कहानी की तलाश में हैं, तो स्पिरिट फिंगर्स बिंज वॉच के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
रिलीज डेट : 29 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : Viki
जॉनर : कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा
कास्ट : पार्क जी हू, चो जून यंग, चोई बोमिन, पार्क यू ना
9. मून रिवर (Moon River)
इस अक्टूबर लिस्ट का अंत एक रहस्यमयी और रोमांटिक ड्रामा मून रिवर के साथ होने वाला है।
जिसमें क्राउन प्रिंस यी कांग (कांग ते ओह) ने मुस्कुराना छोड़ दिया है, जबकि पार्क डाल यी (किम से जोंग) अपनी याददाश्त खो चुकी है। और वहीं एक रहस्यमयी घटना में जब दोनों की आत्माएँ आपस में बदल जाती हैं, तो राजमहल में उथल-पुथल, कॉमेडी और रोमांस तीनों जन्म लेते हैं। ऐतिहासिक फैंटेसी-रोमांस के साथ इस सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस होने वाला है। जिसे आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
रिलीज डेट : 31 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म : MBC TV
जॉनर : ऐतिहासिक फैंटेसी-रोमांस
कास्ट : कांग ते ओह, किम से जोंग








