Summary: बिना डाई के सफेद बाल छुपाने के आसान और असरदार तरीके
Hair Care Tips: आजकल सफेद बाल की समस्या उम्र से पहले ही लोगों को घेरने लगी है। ऐसे में जब अचानक किसी पार्टी, फंक्शन या इंटरव्यू का प्लान बन जाए और बाल डाई करने का समय न हो, तो परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे और स्टाइलिंग ट्रिक्स की मदद से आप बिना केमिकल डाई के भी सफेद बालों को आसानी से छुपा सकते हैं।
Hair Care Tips : आइए जानते हैं कैसे...
कॉफी स्प्रे से दें बालों को नैचुरल ब्राउन टच
कॉफी ना सिर्फ सुबह की ताजगी देती है, बल्कि यह सफेद बालों को हल्का ब्राउन टोन देकर छुपाने में भी मदद करती है। एक कप पानी में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को बालों पर हल्के हाथों से छिड़कें और सूखने दें। यह आपके सफेद बालों को एक गहरा ब्राउन लुक देगा जो नेचुरल भी लगेगा।
चुकंदर का प्रयोग
अगर आप चाहें तो कॉफी के बजाय चुकंदर का भी उपयोग कर सकते हैं। चुकंदर को उबालकर उसका रस निकाल लें और ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भरें। जब आप इसे बालों पर छिड़केंगे तो यह बालों को एक नैचुरल रेडिश-ब्राउन टोन देगा, जो खासकर ब्राइट आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है।
ड्राई शैंपू से छुपाएं सफेद रूट्स
ड्राई शैंपू सिर्फ बालों को ताजगी देने का ही काम नहीं करता, बल्कि यह सफेद बालों को कुछ हद तक कवर भी कर सकता है। खासतौर पर अगर आप टिंटेड ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें, तो यह स्कैल्प के सफेद हिस्सों को कलर के साथ ब्लेंड कर देता है, जिससे सफेद बाल कम नजर आते हैं।
पार्टिंग बदलें
कई बार बालों की पार्टिंग चेंज करने से भी बहुत फर्क पड़ता है। अगर आपके ग्रे हेयर किसी खास हिस्से में ज्यादा नजर आते हैं, तो उस दिशा से बालों की मांग हटाकर दूसरी ओर कर लें। इससे सफेद बालों को छुपाना आसान हो जाता है और लुक भी बदल जाता है।
आईशैडो और हेयर पाउडर
अगर आपके पास हेयर पाउडर नहीं है तो आईशैडो एक बेहतरीन ऑप्शन है। जो भी शेड आपके बालों से मिलता-जुलता हो, उस मैट आईशैडो को एक ब्रश की मदद से सफेद बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से लगाएं। इससे बालों का रंग तुरंत ब्लेंड हो जाएगा और आप आत्मविश्वास से भर जाएंगी।
हेयर मस्कारा और टच-अप स्टिक
आजकल बाजार में कई ऐसे हेयर मस्कारा और रूट टच-अप स्टिक्स उपलब्ध हैं जो कुछ ही मिनटों में सफेद बालों को छुपाने में मदद करते हैं। यह खासकर तब उपयोगी होते हैं जब आपको कहीं अचानक जाना हो और आप पार्लर न जा पाएं।
कलर स्प्रे और हेयर फाइबर
अगर आप बालों को थोड़ा घना दिखाना चाहती हैं और साथ ही सफेद बाल छुपाना चाहती हैं, तो कलर स्प्रे या हेयर फाइबर पाउडर का उपयोग करें। ये वाटरप्रूफ भी होते हैं और बालों को प्राकृतिक लुक देते हैं। ये बालों को डल नहीं करते और कुछ ही मिनटों में नया लुक देते हैं।
Hide Grey Hair: आजकल सफेद बाल की समस्या उम्र से पहले ही लोगों को घेरने लगी है। ऐसे में जब अचानक किसी पार्टी, फंक्शन या इंटरव्यू का प्लान बन जाए और बाल डाई करने का समय न हो, तो परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे और स्टाइलिंग ट्रिक्स की मदद से आप बिना केमिकल डाई के भी सफेद बालों को आसानी से छुपा सकते हैं।
आइए जानते हैं कैसे…