Facial Hair
Dadi Maa Ke Nuskhe Credit: Istock

Overview: दादी मां के इस नुस्खे से हटाएं चेहरे के बाल

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाना महिलाओं के लिए बेहद चुनौतीभरा और दर्दनाक काम है। जिसे दादी मां के घरेलू नुस्‍खों से आसान बनाया जा सकता

Facial Hair Remedy: चेहरे पर बाल होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ महिलाओं के बाल घने और मोटे होते हैं। जिसे दर्दनाक वैक्सिंग, थ्रेडिंग या लेजर जैसे महंगे ट्रीटमेंट से हटाया जाता है। दशकों पहले, जब ये आधुनिक तरीके उपलब्ध नहीं थे, तब महिलाएं प्राकृतिक घरेलू नुस्खों का सहारा लेती थीं। ये नुस्खे सस्ते, सुरक्षित और प्रभावी होने के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाले परिणाम देते हैं। यदि आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से थक चुके हैं तो सदियों पुराने दादी मां के ये घरेलू नुस्‍खे आजमा सकते हैं। तो चलिए कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जानते हैं जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकते हैं।

पपीता और हल्दी मास्क

Papaya and turmeric mask
Papaya and turmeric mask

पपीता एक मैजिकल ट्रीटमेंट है जो दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टीज झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करती हैं। दूसरी ओर, हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को चमक और निखार प्रदान करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए, एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच पपीते का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। फिर, इसे बालों की उल्टी दिशा में रगड़कर हटाएं। इसे हफ्ते में दो बार करें।

अंडा और कॉर्नफ्लौर मास्क

अंडे का सफेद हिस्सा चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह चिपचिपा होता है और चेहरे पर पतली परत बनाकर बालों को हटाने में मदद करता है। इस मास्क के लिए, आधा बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लौर, 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 अंडा ले लें। इन्हें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद, मास्क को छीलकर हटाएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार दोहराएं।

बेसन और गुलाब जल

बेसन अपनी एक्सफोलिएटिंग खूबियों के लिए जाना जाता है और जब इसे गुलाब जल के साथ मिलाया जाता है, तो यह बालों के विकास को रोकने में मदद करता है। बेसन और गुलाब जल मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद, इसे उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़कर हटाएं। मास्क हटाने के बाद बर्फ लगाएं और मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे का उपयोग करें।

ओटमील और केला मास्‍क

Oatmeal and banana mask
Oatmeal and banana mask

ओटमील में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को शांत करते हैं और तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। केला एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो अतिरिक्त सेबम को हटाता है। इस मास्क के लिए, एक केले को मैश करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसमें ओटमील मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह सूखने तक छोड़ दें। फिर, उंगलियों से रगड़कर इसे हटाएं।

चीनी और नींबू का रस

चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है और गर्म चीनी बालों से चिपकती है, न कि त्वचा से। वहीं नींबू का रस बालों को प्राकृतिक रूप से ब्लीच करता है और त्वचा की रंगत को हल्का करता है। इस नुस्खे के लिए, 2 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और 10-12 बड़े चम्मच पानी मिलाएं। मिश्रण को गर्म करें जबतक कि बुलबुले न दिखें, फिर इठंडा होने दें। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और 20-25 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से सर्कुलर मोशन में रगड़कर धो लें।