मानसून की चिपचिपाहट में नहीं कर पा रही हैं, वैक्सिंग तो आजमाएं ये आसान टिप्स: Monsoon Smooth Waxing Hacks
Monsoon Waxing Tips

Monsoon Smooth Waxing Hacks: बारिश का सुहाना मौसम जैसे ही आता है, चारो तरफ जैसे एक रौनक सी छा जाती है। गर्मी की तपिश में बारिश की बूंदों के साथ प्रकृति चहक उठती है। मानसून की बारिश जहां गर्मी से राहत देती है वहीं साथ ही धरती का श्रृंगार भी कर देती है। हालांकि बारिश का मौसम सुहावना होता है लेकिन इसके साथ कई प्रॉब्लम्स को भी साथ लेकर आती है। दरअसल इस मौसम में कही तरह के स्किन इश्यूज भी पनपने लगते हैं। इन दिनों ह्यूमिड वातावरण के कारण वैक्सिंग करना भी आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आपको भी हर महीने हेयर रिमूवल की आदत है तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। आइए जानते हैं, मानसून में कैसे आसान तरह से वैक्सिंग कर सकते हैं।

Also read: शनाया कपूर के स्टाइलिश लुक्स पर हर कोई हार बैठा है दिल, आप भी ले सकती हैं इंस्पो: Shanaya Kapoor Looks

मानसून सीजन में वैक्सिंग को आसान बना देंगी ये आसान ट्रिक्स: Smooth Waxing Hacks For Monsoon

Monsoon Smooth Waxing Hacks
Waxing Hacks

सही टेंपरेचर है जरूरी

बरसात के मौसम में जैसे ही पानी बरसना शुरू होता है तुरंत ही प्रकृति में कई बदलाव आते हैं। ह्यूमिडिटी भी अचानक से बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप वैक्सिंग करना चाहते हैं तो आपको टेंपरेचर का ध्यान रखना होगा। फेवरेबल टेंपरेचर में हेयर वैक्सिंग आसान हो जाती है। चिपचिपाहट भरे इस बरसती मौसम में वैक्सिंग के लिए आप ठंडे टेंपरेचर का सहारा ले सकते हैं। आपका रूम वैक्सिंग के दौरान जितना कूल होगा उतना ही आपकी वैक्सिंग आसान हो जाएगी। दरअसल बारिश के मौसम में बार बार स्किन पर मॉइश्चर हो जाता है, जिससे स्किन से प्रॉपर हेयर रिमूवल नहीं हो पाता। आप इस समस्या से बचने के लिए अगर ठंडे रूम में वैक्सिंग करेंगे तो वैक्स अच्छे से अपना कमाल दिखा पाएगा।

स्किन के टेक्सचर का रखें ख्याल

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपकी स्किन वैक्सिंग करते हुए सारे बाल गायब हो जाएं तो आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा। दरअसल बारिश के मौसम में प्रॉपर वैक्सिंग के लिए आपको अपनी स्किन टेक्सचर का भी ख्याल रखें होगा। अगर आपकी स्किन ओवर ऑयली होगी तो सही ढंग से हेयर रिमूवल नहीं हो पाएगा। बेहतर हेयर रिमूवल के लिए वैक्सिंग से पहले अपनी स्किन को अच्छे से टॉवेल से पोंछ लें। दरअसल ऐसा करने से आपकी स्किन की नमी सूख जाती है और आपके स्किन पोर्स में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी गायब हो जाता है।

रेटिनॉल से बनाएं दूरी

Stay away from
Stay away from retinol

अगर आप अपनी स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हेयर रिमूव करना चाहते हैं तो रेटिनॉल से दूरी बना लें। दरअसल रेटीनॉल हमारी स्किन को काफी ज्यादा नाजुक बना देता है। वैक्सीन की मदद से आप आसानी से अपने बाल निकाल सकते हैं, लेकिन इससे कई बार आपकी स्किन घायल हो सकती है। रेटिनॉल आपकी स्किन को काफी डेलिकेट बना देता है।

अच्छे से साफ कर लें स्किन

चिपचिपाहट भरे मौसम में अगर आप अपनी स्किन को चमचमाता हेयरलेस रूप देना चाहती हैं, तो वैक्सिंग जेल अप्लाई करने से पहले आपकी स्किन को अच्छे से साफ कर लें। दरअसल इसके लिए सबसे पहले अपनी स्किन को धुल लें। इसके बाद पाउडर अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इसकी मदद से आपकी स्किन काफी ड्राई हो जाएगी जिसके बाद आपकी स्किन पर लगा वैक्सिंग जेल अपना कमाल बेहतर ढंग से करेगा।

वैक्सिंग के बाद जेल करें अप्लाई

एक बार आपकी वैक्सिंग हो जाए उसके बाद एक जेल अप्लाई कर लें। वैक्सिंग से खुले पोर्स को आप जेल की मदद से बंद कर सकते हैं। ये आपकी स्किन से पूरी तरह से हेयर रिमूवल में मदद करेगा।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...