Overview:
पिछले दिनों डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके ट्रैवल के दौरान कब्ज से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय बताए हैं। इससे न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्त होगा, बल्कि आप ट्रैवल को भी भरपूर एंजॉय कर पाएंगे।
Constipation during Travel: अक्सर ट्रैवल के दौरान लोगों के पेट में गड़बड़ी होने लगती है। खासतौर पर कब्ज की समस्या होना आम बात है। दिनचर्या में बदलाव, खानपान में गड़बड़ी, एक्टिविटी में कमी और थकान इसके कारण हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि कब्ज के कारण कहीं न कहीं ट्रैवल और हॉलीडे का सारा मजा खराब हो जाता है। आप चाहकर भी भरपूर एंजॉय नहीं कर पाते। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी महसूस करते हैं तो अमेरीकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहब की सलाह आपके काम आएगी।
पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

पिछले दिनों डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके ट्रैवल के दौरान कब्ज से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय बताए हैं। इससे न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्त होगा, बल्कि आप ट्रैवल को भी भरपूर एंजॉय कर पाएंगे। अपनी पोस्ट में डॉ. सलहब ने बताया कि वह खुद इस समस्या से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने 6 चीजों को आजमाने की सलाह दी है।
1. फाइबर पर दें ध्यान
ट्रैवल के दौरान आपको फाइबर इनटेक पर ज्यादा ध्यान दें। इसलिए फाइबर रिच फूड का सेवन करें। ये कब्ज की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। खासतौर पर आप साइलियम फाइबर यानी ईसबगोल लेने की कोशिश करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
2. चिया सीड्स को करें शामिल
ट्रैवल में इलेक्ट्रोलाइट और चिया सीड्स का सेवन करें। इससे फाइबर हाइड्रेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है। चिया सीड्स आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
3. इन फलों का करें सेवन
डॉक्टर ने बताया कि कुछ फलों में लैक्सेटिव यानी रेचक के गुण होते हैं। इनके सेवन से कब्ज की परेशानी काफी हद तक दूर होती है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सेब इनमें शामिल हैं। फाइबर से भरपूर कीवी में एक्टिनिडिन होता है। इससे पाचन में मदद मिलती है। ड्रैगन फ्रूट में नेचुरल प्रीबायोटिक होते हैं। यही कारण है कि इसके सेवन से बाउल मूवमेंट कम होता है। यह आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीटालेन पाचन को बूस्ट करता है। सेब में पेक्टिन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों के काम को बढ़ावा देता है। आप ट्रैवल के दौरान इन फलों को डाइट में शामिल करें।
4. मैग्नीशियम साइट्रेट
ट्रैवल के दौरान मैग्नीशियम साइट्रेट का सेवन करें। इसके कई लाभ हो सकते हैं। बेहतर नींद के साथ ही यह आपको रातभर में पूरी तरह से रिलेक्स करेगा। इसी के साथ मैग्नीशियम साइट्रेट कब्ज का शानदार इलाज है। यह आंतों द्वारा अवशोषित पानी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है और कब्ज दूर होती है।
5. कॉफी और ग्रीन टी
ट्रैवल के दौरान कॉफी और ग्रीन टी का नियमित सेवन करें। इससे कोलन को सक्रिय रहने में मदद मिलती है। और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है। इससे आंतों की मांसपेशियां उत्तेजित होती हैं। और कब्ज दूर होती है। यह गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को सक्रिय करती है। वहीं ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है।
6. ट्रैवल फुट स्टूल
कभी-कभी टॉयलेट सही नहीं होने के कारण भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप एक ट्रैवल फुट स्टूल अपने साथ जरूर कैरी करें। इससे आपको सही पोजीशन मिलती है और पेट अच्छे से साफ होता है।
