कब्ज की वजह कहीं हाई प्रोटीन डाइट तो नहीं, जाने क्या है सच: Constipation from High Protein Diet
Constipation from High Protein Diet

प्रोटीन डाइट से होने वाली कब्ज से बचें कुछ इस तरह

लेकिन जिस तरह हर चीज का फायदा है तो कहीं न कहीं इसके बहुत से  नुकसान भी हैं। प्रोटीन अपनी डाइट में जितना चाहें शामिल करें

Constipation from High Protein Diet: हाई प्रोटीन डाइट के बारे में आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा। इस तरह की ख़ास डाइट अक्सर जिम जाने वाले लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप स्वस्थ तरह से अपना वजन कम करना चाहतें हैं तो प्रोटीन खाने में शामिल करने से आसानी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन जिस तरह हर चीज का फायदा है तो कहीं न कहीं इसके बहुत से  नुकसान भी हैं। प्रोटीन अपनी डाइट में जितना चाहें शामिल करें, लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें। प्रोटीन के साथ साथ फाइबर की मात्रा का भी ध्यान रहे। दरअसल जब हम हाई प्रोटीन डाइट पर होते हैं तो हमारा सारा ध्यान फाइबर से दूर चला जाता है। जिसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगता है।

आइये जानते हैं कैसे इस परेशानी से निपटें।

Constipation from High Protein Diet
Detox

सुबह उठकर सबसे पहले हल्का सा गुनगुना पानी पिएं। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक के बीच पानी भरपूर पिएं। पानी की कमी से हमारा बाउल मूवमेंट धीमा हो जाता है। पानी पीने से हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त गन्दगी बाहर निकलती है, जिसकी वजह से बॉडी प्राकर्तिक रूप से डिटॉक्स होने लगती है। अचानक से हमारी डाइट में बदलाव आने पर पाचन तंत्र पर असर होता है।

 vitamin and mineral
Take vitamin and mineral rich diet

हाई प्रोटीन डाइट लेते वक़्त ख्याल रखें इसके साथ साथ आपके पेट में फाइबर, पानी आदि सब प्रचुर मात्रा में जा रहा हो। अक्सर हाई प्रोटीन डाइट या तो बॉडी बिल्डिंग करने वालो को लेने की सलाह दी जाती है या फिर जिम जाने वालों को। अब ऐसे में हमारा सारा ध्यान वेट लॉस और बॉडी को फिट बनाने पर होता है। सिर्फ बताई गयी चीजों को ही खाते हैं और बाकी बातों का ख़ास ख्याल नहीं रख पाते हैं। हाई प्रोटीन डाइट के साथ ऐसे आहार का भी सेवन करें जिनमें मिनरल्स विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में हो।

Health tips
Take care

अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव अचानक से ना करें। जिस तरह के आहार को खाने की सलाह दी गयी है। धीरे धीरे उसकी मात्रा बढ़ाएं। इस प्रकार आपके शरीर को धीरे धीरे इसकी आदत हो जायेगी। ऐसे में आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करेगा और बोवेल मूवमेंट भी सही रहेगा। हाई प्रोटीन डाइट के साथ पानी और फाइबर का विशेष ख्याल रखें।

Yoga
Yoga will do the magic

योग हमारे शरीर के हर अंग के लिए अच्छा माना जाता है। मानसिक और शारीरिक हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा लिया जाता है। ठीक इसी तरह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भी बहुत से योगासन बताये जाते हैं। घर बैठे बैठे ही आसानी से इनका पालन करें और हाई प्रोटीन डाइट लेने पर भी कब्ज से छुटकारा पाएं।

protein diet
Plant based high protein diet

वैसे ये बात काफी हद तक ठीक है, अगर कोई भी व्यक्ति बॉडी बिल्डिंग करना चाहता है तो इसमें उसकी सबसे ज्यादा मदद करती है उसकी डाइट। अब डाइट से यहाँ मतलब हाई प्रोटीन डाइट से है। अब इस स्तिथि में क्या किया जाए। इसके लिओए कुछ आसान से उपाय हैं। हाई प्रोटीन डाइट में आप ज्यादातर पशुओं से मिलने वाले प्रोटीन की डाइट लेते हैं । अब आपको एक बहुत आसान सा काम करना है। पक्षों से मिलने वाली प्रोटीन डाइट की जगह आप पेड़ पौंधों से मिलने वाले प्रोटीन वाली डाइट अपनाएं। राजमा, छोले, सब प्रकार की दालें और साथ में फल सब्जियों से मिलने वाले फाइबर को भी भरपूर मात्रा में लें ।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...