Overview: पेरेंट्स अपनी बात मनवाने के लिए बच्चे को देते हैं ब्राइब, क्या ये सही है
अपनी बात मनवाने और काम पूरा करने के लिए दी जाने वाली ब्राइब बच्चे का फ्यूचर खराब कर सकती है। पेरेंट्स ऐसी गलती न दोहराएं।
Parents Bribing Children: अगर तुम खाना खत्म करोगे तो तम्हें चॉकलेट मिलेगी, जल्दी से होमवर्क कर लो फिर शाम में घूमने जाएंगे या मेरी बात मानोगे तो टॉयज मिलेंगे… कभी न कभी हमने अपनी बात मनवाने या काम पूरा करने के लिए बच्चे को ऐसी छोटी-मोटी ब्राइब या रिश्वत जरूर दी होगी। कभी कभार पेरेंट्स द्वारा इस प्रकार का व्यवहार सामान्य लगता है लेकिन क्या ऐसा रोज-रोज करना ठीक है, शायद नहीं। एक स्टडी के मुताबिक बच्चों को काम करवाने या उनकी जिद्द को शांत करने के लिए दी गई ब्राइब बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ये न सिर्फ मानसिक रूप से बच्चे को प्रभावित करती है बल्कि इसका भावनात्मक प्रभाव भी पड़ता है।
क्या कहती है स्टडी

स्टडी के मुताबिक बच्चे की भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए भोजन का उपयोग करना, उसे पुरस्कार देना एक प्रकार की रिश्वत है। पेरेंट्स का ऐसा व्यवहार बच्चे को भोजन के बजाय भावनाओं से जोड़ना सिखाती है। इससे बच्चा काम से नहीं बल्कि मिलने वाली रिश्वत से जुड़ता है। बड़े होकर बच्चा भी अपनी बात मनवाने के लिए दूसरों से ब्राइब ले सकता है। ये एक प्रकार की लत है, जिसका शिकार बच्चा बचपन से हो जाता है।
क्यों देते हैं पेरेंट्स ब्राइब
– बच्चे को कंट्रोल करने के लिए पेरेंट्स ब्राइब का सहारा लेते हैं।
– बच्चा दूसरों के सामने उन्हें शर्मिंदा न कर दे इसके लिए वह बच्चे को ब्राइब देते हैं।
– कई बार बच्चे को डिसीप्लेन में रखने के लिए ब्राइब दी जाती है।
– बच्चे से काम पूरा करने के लिए दी जाती है ब्राइब।
ब्राइब से होने वाले नुकसान
लालच की बुरी लत: चॉकलेट या पिज्जा के लालच में बच्चा हर वह काम कर जाता है जो उसे पसंद न हो। बच्चे को लगातार यदि ऐसी चीजें दी जाती हैं तो उसे उसकी लत लग जाती है। वह माता-पिता को मजबूर करके कुछ भी करवा सकता है।
गलत काम करने का मौका: बच्चे को यदि ब्राइब लेने की आदत लग जाती है तो वह लालच में गलत काम को भी अंजाम दे सकता है।
आत्मविश्वास में कमी: बच्चों को यदि बचपन में ही रिश्वत दे दी जाए तो बड़े होकर उसका आत्मविश्वास कम हो सकता है। वह काम को करने से डर सकता है या फिर काम को खत्म करने के लिए रिश्वास का इंजतार करेगा।
व्यक्तित्व पर प्रभाव: बच्चे को जरूरत से ज्यादा लालच देना उसकी पर्सनेलिटी यानी व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है। रिश्वत लेने से बच्चे के मन में लालच पैदा हो सकता है। वह हर काम के लिए लोगों से रिश्वत लेना सीख सकता है।
ब्राइब देने के फायदे

– ब्राइब देने से पेरेंट्स आपका काम तुरंत करवा सकते हैं।
– ब्राइब से बच्चा अपनी मन-पसंद चीजें पेरेंट्स से हासिल कर सकता है।
– कई बच्चे ब्राइब के लालच में काम समय पर काम पूरा करना सीख जाते हैं।
– कई बार ब्राइब से बच्चे अच्छे और बुरे में फर्क करना सीखते हैं।
ब्राइब की लत से कैसे बचें
– बच्चे को सिखाएं कि ब्राइब लेना और देना दोनों ही गलत है।
– बच्चे को बताएं कि लालच और इनाम में फर्क होता है।
– यदि बच्चा अपनी बात मनवाने के लिए जिद्द पर अड़ जाए तो उसे कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें। लेकिन उसकी बात न मानें।
– बच्चे को यदि ब्राइब लेने की आदत पड़ जाए तो उसे सही और गलत के विषय में समझाएं।
