Tooth Pain Remedies
Tooth Pain Remedies

Overview: दांतों के दर्द से तुरंत राहत पाने के आसान और कारगर घरेलू उपाय

दांतों का दर्द बेहद परेशान करने वाला होता है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला करना, लौंग या लौंग का तेल लगाना, हींग का प्रयोग, ठंडी सिकाई और सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों की मालिश करना दर्द और सूजन को कम करने में असरदार होते हैं।

Tooth Pain Remedies: दांतों का दर्द जितना छोटा लगता है, उतना ही असहनीय हो सकता है। कभी-कभी अचानक रात में उठकर दर्द होना या खाना खाते वक्त चुभन महसूस होना बहुत परेशान कर देता है। ऐसे समय में फौरन डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत दे सकते हैं — और वो भी सिर्फ 10 मिनट में! आइए जानते हैं ऐसे 8 आसान और असरदार उपाय जो आपके दांतों के दर्द को मिनटों में दूर कर सकते हैं।

लौंग का तेल

clove oil
clove oil

लौंग में पाए जाने वाला यूजेनॉल एक नेचुरल एनेस्थेटिक होता है। एक कॉटन बॉल में दो बूंद लौंग का तेल डालकर दर्द वाले दांत पर कुछ मिनट रखें। इसका असर 10 मिनट में दिखाई देने लगेगा और दर्द धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

नमक और गर्म पानी का गरारा

गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर गरारा करना दांतों के दर्द के लिए सबसे सरल और कारगर उपाय है। ये न सिर्फ संक्रमण कम करता है, बल्कि मसूड़ों की सूजन को भी घटाता है।

बर्फ से सेक

एक साफ कपड़े में कुछ बर्फ के टुकड़े लपेटें और दर्द वाली जगह पर हल्के से सेक करें। ठंडक से नसें सुन्न हो जाती हैं और दर्द का अहसास कम हो जाता है।

लहसुन

लहसुन में मौजूद एलिसिन दर्द और संक्रमण दोनों को कम करता है। एक लहसुन की कली को कुचलकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं या हल्का चबाएं, राहत जल्द महसूस होगी।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कुछ पत्ते चबाएं या उनका पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट में असर दिखने लगेगा।

अदरक और नमक का पेस्ट

अदरक की जड़ को कद्दूकस करके उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं और इसे दर्द वाले दांत पर लगाएं। यह मिश्रण सूजन और दर्द दोनों से राहत देता है।

प्याज

प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड दर्द को कम करने में मदद करते हैं। प्याज के एक टुकड़े को धीरे-धीरे दर्द वाले दांत से चबाएं। इसका रस असर दिखाने लगेगा।

हर्बल टी बैग्स

गर्म हर्बल टी बैग (जैसे कैमोमाइल या पिपरमिंट) को दर्द वाली जगह पर रखें। ये जगह को सुकून देता है और सूजन में राहत पहुंचाता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...