Overview:थायराइड में सेहत के लिए हानिकारक हैं ये फूड्स
थायराइड की समस्या में सही आहार बहुत ज़रूरी है क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ बीमारी को और बढ़ा सकते हैं। सोया, ग्लूटेन, तले-भुने और वसायुक्त भोजन, प्रसंस्कृत फूड और चीनी से भरपूर चीज़ें थायराइड हार्मोन पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। इनसे बचकर और संतुलित आहार अपनाकर थायराइड मरीज अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
Foods to avoid in Thyroid: थायराइड की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, और यह हमारे शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती है। इसका असर हमारी एनर्जी लैविल,वेट , स्किन और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। हालांकि दवाइयाँ इस प्रॉब्लम को कंट्रोल करने में मदद करती हैं, लेकिन सही डाइट का सेवन भी बेहद जरूरी है। कुछ फूड प्रोडक्टस थायराइड की कन्डिशन को और बिगाड़ सकते हैं, जिससे ट्रीटमेन्ट में रुकावट आ सकती है।
इस लेख में हम उन 5 मेन फूड प्रोडक्टस के बारे में जानेंगे, जिन्हें थायराइड की समस्या होने पर सीमित या पूरी तरह से बचना चाहिए। इन फूड आइटम्स का सेवन करने से थायराइड हार्मोन का स्तर प्रभावित हो सकता है और दवाइयों का असर कम हो सकता है। इसलिए, अगर आप थायराइड से जूझ रहे हैं, तो इन फूड आइटम्स से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
आइए, जानते हैं कि कौन से फूड आइटम्स थायराइड के लिए हार्मफुल हो सकते हैं।
सोया प्रोडक्टस :

सोया में फाइटोएस्ट्रोजेन और गोइट्रोजेन जैसे तत्व होते हैं, जो थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन और एबसॉर्बशन को प्रभावित कर सकते हैं। विशेष रूप से, आयोडीन की कमी वाले व्यक्तियों में सोया का सेवन थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए, सोया दूध, टोफू और सोया चंक्स जैसे प्रोडक्टस का सेवन सीमित करना चाहिए।
ग्लूटेन वाले फूड आइटम्स

ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे ब्रेड, पास्ता और सीरियल्स आंतों में सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे थायराइड की दवाइयों का एबसॉर्बशन कम हो सकता है। विशेष रूप से, ऑटोइम्यून थायराइड रोगों में ग्लूटेन का सेवन थायराइड हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।
प्रोसैस्ड फूड आइटम्स

प्रोसैस्ड फूड आइटम्स में उच्च मात्रा में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। हाइपोथायरायडिज़्म में पहले से ही हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक होता है, इसलिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए।
फ्राइड और वसायुक्त खाद्य पदार्थ
तले और वसायुक्त खाद्य पदार्थ थायराइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं और मेटाबोलिज़्म को स्लो डाउन कर सकते हैं। इससे वजन बढ़ने और थायराइड की स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
रिफ़ाइंड शुगर
Refined Sugars जैसे सफेद चीनी और मिठाइयाँ मेटाबोलिज़्म को प्रभावित कर सकती हैं और हाइपोथायरायडिज़्म के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, इनका सेवन सीमित करना चाहिए।
थायराइड की समस्या में डाइट का महत्वपूर्ण योगदान है। ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों से परहेज रखें और संतुलित आहार अपनाकर आप अपनी थायराइड की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप थायराइड से संबंधित किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपने डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से कन्सल्ट करें ।
सुझाव
- थायराइड की समस्या में आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें।
- ग्लूटेन मुक्त आहार अपनाने पर विचार करें, विशेष रूप से ऑटोइम्यून थायराइड रोगों में।
- नैचुरल और फ्रेश फूड आइटम्स का सेवन बढ़ाएं।
- नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी थायराइड के पेशेंट के लिए महत्वपूर्ण है।
