A man in rural dress; A male police officer; A female police officer; 2 people in a car
Sankalp Trailer Out

Summary: आधुनिक राजनीति की नई व्याख्या देखने मिलेगी "संकल्प" में, नाना पाटेकर करेंगे OTT डेब्यू

यह लेख दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की आगामी वेब सीरीज "संकल्प" के ट्रेलर और उसकी कहानी की झलक प्रस्तुत करता है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 11 मार्च को रिलीज हो रही है।

Sankalp Web Series: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी नई वेब सीरीज “संकल्प” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इसने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। प्रकाश झा निर्देशित यह सीरीज Amazon MX Player पर 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस कहानी की प्रेरणा प्राचीन चाणक्य और चंद्रगुप्त की ऐतिहासिक कथाओं से ली गई है, लेकिन इसे आधुनिक भारत के नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

YouTube video

प्रकाश झा निर्देशित वेब सीरीज “संकल्प” का ट्रेलर 2 मिनट और 2 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत ही एक गंभीर और रहस्यमय माहौल से होती है, जो दर्शकों को तुरंत कहानी से जोड़ लेता है। इसमें संस्कार, सत्ता और समर्पण के बीच संतुलन और संघर्ष को दिखाया गया है। कहानी के केंद्र में हैं माट साब, जो एक प्रभावशाली शिक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, आदर्श और शक्ति का शानदार मेल दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह साफ होने लगता है कि सत्ता और महत्वाकांक्षा के रास्ते पर चलना उतना सरल नहीं जितना दिखता है।

ट्रेलर में गुरु और शिष्य के बीच बढ़ता टकराव कहानी को और भी रोचक बना देता है। यह टकराव केवल दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि विचारधाराओं के बीच की लड़ाई बन जाता है। दर्शकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या शिष्य अपने गुरु के प्रभाव से बाहर निकलकर खुद की राह बनाएगा, या फिर उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा जो उसने सीखा है।

इस सीरीज की एक और खासियत इसकी मजबूत स्टार कास्ट है। नाना पाटेकर के साथ संजय कपूर, मोहम्मद ज़ीशान अयूब, नीरज काबी, कुबरा सैत और क्रांति प्रकाश झा जैसे मंझे हुए एक्टर्स नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और भी गहराई देती है। 

‘संकल्प’ के जरिए नाना पाटेकर पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि माट साब का चरित्र कई परतों वाला है। इसमें खामोशी भी है, संघर्ष भी और अपने फैसलों के परिणामों का बोझ भी। 

इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण प्रकाश झा ने किया है, इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण प्रकाश झा ने किया है, जो “राजनीति”, “सत्याग्रह”, “गंगाजल” और “आश्रम” जैसी सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर आधारित प्रभावशाली कहानियां बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि कहानी कहना केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सामने सवाल खड़े करने की जिम्मेदारी भी है। “संकल्प” भी इसी सोच से प्रेरित एक कहानी है। 

जियो स्टूडियोज और PJP फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह सीरीज 11 मार्च को Amazon MX Player पर रिलीज हो रही है।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...