This image features two side-by-side portraits of the Indian actress Varsha Ushgaonkar
This image features two side-by-side portraits of the Indian actress Varsha Ushgaonkar

Summary: हीरोइन वर्षा उसगांवकर के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, शिकायत करने पर भी मिली थीं धमकी

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की हीरोइन वर्षा उसगांवकर के साथ 47 लाख रुपये की ठगी हुई। जब उन्होंने शिकायत की, तो ठग ने धमकी दी कि पैसे नहीं दूंगा और जो करना है कर लो। यह मामला अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Varsha Ushgaonkar Fraud Case: बॉलीवुड में हाल के समय में एक्ट्रेस और एक्टर्स के साथ धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए थे, जहां प्रोड्यूसरों ने निवेश के नाम पर सितारों को चूना लगाया। ऐसा ही एक मामला अब फिर से सामने आया है, जो बॉलीवुड और महाराष्ट्र इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। नाना पाटेकर की हीरोइन और फिल्म तिरंगा से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। तो चलिए जानते हैं इस मामले से जुड़ी डिटेल्स।

आपको बता दें, बॉलीवुड की 90 के दशक की सेंसेशन वर्षा उसगांवकर के साथ कोई एक-दो लाख की ठगी नहीं हुई, बल्कि उनके साथ 47 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। यह ठगी एक फिल्म निर्माता और बिल्डर ने की। इसके बाद वर्षा ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में पूरी शिकायत दर्ज कराई।

आपको बता दें कि नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा उसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये अविनाश जाधव को दिए थे। उस समय जाधव ने भरोसा दिलाया था कि वह पैसे समय पर अच्छे मुनाफे के साथ वापस कर देंगे। शुरुआत में 4 लाख 52 हजार रुपये उन्होंने भरोसा कायम करने के लिए वापस भी किए, लेकिन इसके बाद उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया।

पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने लगातार पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपना नंबर और पता बदल लिया। बाद में डोंबिवली जाकर जवाब मांगा गया, तो उसने धमकी दी कि पैसे नहीं लौटाऊंगा और जो करना है कर लो। इस पूरी ठगी की शिकायत मृणालिनी जांभले और अन्य एक्ट्रेसेस ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अब यह भी पता लगाने में लगी है कि उसने कितने और लोगों को अपने जाल में फंसाया है।

शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के मुताबिक, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी फिल्मों और थिएटर से जुड़ी एक्ट्रेस हैं। उनकी अविनाश जाधव से व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताया और डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। उसने एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा भी दिलाया था।

वर्षा उसगांवकर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों ‘हनीमून’, ‘सोने की जंजीर’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ में भी काम किया है। वर्षा आज भी मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...