Summary: मन रहता है दुखी तो ये 3 टिप्स करेंगी काम
हमारा दिमाग शरीर का ऐसा अंग है जिसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। लेकिन जब कल भी हम किसी बात को ले कर परेशान होते हैं, तब हमारा दिमाग हमसे ज़्यादा परेशान रहने लगता है।
Mental Decluttering Tips: घर में साफ़ सफाई रखना हर व्यक्ति की पसंद होती है। एक तरह से साफ़ सफाई हमारे जीवन का सबसे जरुरी हिस्सा है। बात अगर साफ़ सफाई की हो रही है तो सिर्फ घर या वर्क प्लेस की सफाई ही नहीं, बल्कि अपने मन की सफाई भी बहुत जरुरी है। मन की सफाई वो कैसे। क्या आप भी यही सोच रहें हैं तो आइये आज हम आपके साथ मन की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ टिप्स शेयर करते हैं। हमारा दिमाग शरीर का ऐसा अंग है जिसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। लेकिन जब कल भी हम किसी बात को ले कर परेशान होते हैं, तब हमारा दिमाग हमसे ज़्यादा परेशान रहने लगता है। इसी वजह से वो काम जो हम मिनटों में कर लेते थे परेशानी के वक़्त ये छोटा सा काम करने में भी हमें काफी ज़्यादा समय लग जाता है।

आज हम आपके लिए ऐसी ट्रिक्स ले कर आए हैं जिनका इस्तेमाल करने पर आप अपने मन मस्तिष्क में जमी हुई परेशानियों से आसानी से छुटकारा पा लेंगे ।
योग

योग हमारे शरीर के लिए तो वरदान है ही साथ ही मस्तिष्क और मन के लिए भी ये रामबाण उपाय है। शरीर की मांसपेशियों को अच्छा रखने के साथ ये हमारे दिमाग को भी शांत बनाए रखने काफी सहायक है। आपको जानकर शायद आश्चर्य होगा योग करने तनाव से तो राहत मिलती ही है साथ ही ये हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। भूख बढ़ने के साथ अच्छी नींद आए इसके लिए भी आप योग का सहारा ले सकते हैं। जब हमारा मन ख़राब होता है तो हमें भूख भी कम लगती है और तनाव भी बढ़ने लगता है। इन दोनों को सही दिशा में ले जाने के लिए योग का सहारा लें और अपने मन मस्तिष्क को आराम दें।
किसी ख़ास से दोस्ती

शहर में रह कर हम प्रकर्ति से थोड़ा दूर होते जा रहें हैं। घर की छोटी सी बालकनी या आंगन में पेड़ पौधे लगा कर ही सुकून की सांस ले लेते हैं। लेकिन कभी न कभी हम सबका मन होता है व्यस्त जीवनशैली से निकल कर दूर कहीं पहाड़ों, नदियों जंगलों और ढेर सारे पेड़ पौंधों के साथ शान्ति से थोड़े दिन गुजारे। जहां कोई शोर ना हो, चिड़िया खुल कर चहचहाएं, नदिया गुनगुनाएं। अपने मन में जमा बोझ उतारने और ख़त्म करने के लिए हमें प्रकर्ति के करीब जाना चाहिए। बहुत जल्दी ही आप मन की शान्ति का अनुभव करेंगे।
जो तुमको हो पसंद
क्या कभी आपने महसूस किया है, अपना पसंदीदा काम करने से आपके मन को एक असीम सुख मिलता है। ऐसा अनुभव आप सभी ने कभी ना कभी जरूर किया होगा। जब कभी आपका मन उदास हो और किसी काम में मन ना लगे, अपनी पसंद का काम कीजिये, ड्राइंग पेंटिंग, कुकिंग, कहीं घूमने जाना, डांस, सिंगिंग, ग़ज़ल सुनना, लिखने का शौक रखते हैं तो कुछ लिखिए। सबसे जरुरी अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा इंसान है जिसकी एक आवाज़ या झलक ही आपके चेहरे पर मुस्कान ला देती है। ऐसा इंसान अगर आपके आस पास रहता है तो उस से जा कर मन की बात शेयर कीजिये। दूर रहने वाले पसंदीदा इंसान से फ़ोन या वीडियो कॉल पर बात कीजिये। कुछ ही समय में आपके मन में जमे दुःख का सफाया हो चुका होगा।
